फिल्मी पर्दे पर भले ही अभिषेक बच्चन ज्यादा सफल नहीं रहे हों लेकिन उनका खेल के मैदान पर जोरदार दम दिखा। अभिषेक की टीम ने पहली प्रो-कबड्डी लीग जीत ली है।
विज्ञापन
खेल के मैदान पर पहली जंग जीत गए अभिषेक बच्चन
2 of 9
देश में फिल्मी पर्दों पर रोमांस करने के बाद कलाकारों का खेल के मैदान पर पैसे लगाने का सिलसिला चल निकला है। शाहरुख खान, प्रीति जिंटा, जुही चावला, सुनील शेट्टी और जॉन अब्राहम के बाद अभिषेक बच्चन ने खेल में पैसा लगाया और उनकी टीम ने जीत भी हासिल की।
विज्ञापन
खेल के मैदान पर पहली जंग जीत गए अभिषेक बच्चन
3 of 9
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की टीम जयपुर पिंक पैथर्स ने मुंबई में रविवार को एक बेहद रोमांचक फाइनल में मुंबई की यू मुंबा को शिकस्त देकर पहली प्रो-कबड्डी लीग का चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
खेल के मैदान पर पहली जंग जीत गए अभिषेक बच्चन
4 of 9
मुंबई के एनएससीआई स्टेडियम में हुए खिताबी मुकाबले में पिंक पैथर्स टीम शुरुआत से ही यू मुंबा पर हावी रही और 35-24 से जीत दर्ज कर विजेता बनी। इस टूर्नामेंट का दूसरा सीजन मार्च 2015 में खेला जाएगा।
विज्ञापन
खेल के मैदान पर पहली जंग जीत गए अभिषेक बच्चन
5 of 9
खिताबी जंग में शुरुआत से ही शानदार खेल दिखाने वाली पिंक पैथर्स ने पहले हाफ में यू मुंबा का पाला खाली कर दिया और 13-7 की बढ़त बनाई। पिंक पैथर्स ने इस बढ़त को आगे भी कायम रखा और पहले हाफ तक अपनी बढ़त 18-14 कर ली। पिंक पैथर्स टीम के लिए मनिंदर सिंह ने सात अंक जबकि राजेश नरवाल ने पांच अंक हासिल किए।
विज्ञापन
खेल के मैदान पर पहली जंग जीत गए अभिषेक बच्चन
6 of 9
उपविजेता रही यू मुंबा के लिए कप्तान अनूप कुमार ने एक बार फिर उम्मीदों पर खरे उतरते हुए शानदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम के लिए 11 अंक हासिल किए। हालांकि इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद वह अपनी टीम को खिताब दिलाने में विफल रहे।
विज्ञापन
खेल के मैदान पर पहली जंग जीत गए अभिषेक बच्चन
7 of 9
पिंक पैंथर्स की खिताबी जीत में उनके डिफेंडरों का बेहद योगदान रहा और उन्होंने 13 अंक बचाए जबकि यू मुंबा सिर्फ 4 अंक भी बचा सकी।
खेल के मैदान पर पहली जंग जीत गए अभिषेक बच्चन
8 of 9
दिलचस्प फाइनल मुकाबले में अपनी-अपनी टीम की हौसलाअफजाई करने के लिए स्टेडियम में कई फिल्मी हस्तियां भी मौजूद थी। आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस की सह-मालकिन नीता अंबानी अपने बेटे के साथ पिंक पैंथर्स का का समर्थन करने स्टेडियम पहुंची थी। अभिषेक के साथ उनकी पत्नी और बॉलीवुड स्टार ऐश्वर्या रॉय भी स्टेडियम में अपनी टीम का हौसला बढ़ा रही थीं।
इससे पहले तीसरे और चौथे स्थान के लिए हुए मुकाबले में पटना पाइरेट्स ने बंगलुरू बुल्स को 29-22 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। पटना ने पहले हाफ में ही 17-9 की बड़ी बढ़त कायम कर ली थी। पटना के लिए रवि दलाल ने 4 और संदीप नरवाल ने 3 अंक बटोरे।