फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में हार के बाद AB को लगेगा एक और झटका

विज्ञापन
1 of 8
फ्रीडम टेस्ट सीरीज में हार के बाद मायूस दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज को अभी आराम नहीं मिलने वाला, एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान उन्हें बड़ा झटका देने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन

भारत में हार के बाद AB को लगेगा एक और झटका

2 of 8
जी हां हम बात कर रहे हैं टेस्ट क्रिकेट में एबी डीविलियर्स के ऐसे रिकॉर्ड की जिसे बहुत ही कम लोगों ने सुना हो। एबी टेस्ट में लगातार 98 मैच खेल चुके हैं। जनवरी 2015 में बेटे के पैदा होने की खबर के बाद उन्होंने क्रिकेट से ब्रेक लिया था।
विज्ञापन

भारत में हार के बाद AB को लगेगा एक और झटका

3 of 8
आगे जानते हैं ऐसे पांच क्रिकेटरों के बारे में जिन्होंने लगातार टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया। इसमें दो क्रिकेटरों को छोड़कर बाकी रिटायरमेंट ले चुके हैं।

भारत में हार के बाद AB को लगेगा एक और झटका

4 of 8
पांचवें नंबर पर हैं, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर। सचिन ने 15 नवंबर 1989 में टेस्ट में डेब्यू किया और 15 जून 2001 तक लगातार 84 टेस्ट मैच खेले। कुल 200 टेस्ट मैच खेल चुके सचिन ने 14 नवंबर 2013 के टेस्ट मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया।

विज्ञापन

भारत में हार के बाद AB को लगेगा एक और झटका

5 of 8
चौथे नंबर पर पूर्व भारतीय टेस्ट कप्तान राहुल द्रविड़ हैं। टीम इंडिया के इस सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज ने 20 जून 1996 में टेस्ट में आगाज किया और 10 दिसंबर 2005 तक लगातार 94 टेस्ट मैच खेले। कुल 164 टेस्ट खेल चुके द्रविड़ ने 24 जनवरी 2012 में करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेला था।
विज्ञापन

भारत में हार के बाद AB को लगेगा एक और झटका

6 of 8
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलिक्रिस्ट का तीसरा नंबर है। 5 नवंबर 1999 को पहला टेस्ट खेलते हुए इन्होंने 24 जनवरी 2008 तक लगातार 96 टेस्ट मैच खेले। इसके बाद बिना कोई अंतरराष्ट्रीय मैच खेले इन्होंने संन्यास ‌ले लिया था।
विज्ञापन

भारत में हार के बाद AB को लगेगा एक और झटका

7 of 8
दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज एबी डीविलियर्स दूसरे नंबर पर आ चुके हैं। इन्होंने 17 दिसंबर 2004 को टेस्ट में डेब्यू करते हुए 2 जनवरी 2015 तक लगातार 98 मैच खेले।
विज्ञापन

भारत में हार के बाद AB को लगेगा एक और झटका

8 of 8
न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रैंडन मैककुलम अफ्रीकी खिलाड़ी एबी डीविलियर्स को पीछे कर पहले नंबर पर आने वाले हैं। मैककुलम ने 10 मार्च 2004 में टेस्ट में डेब्यू किया और अभी तक बिना रूके 98 मैच खेल चुके हैं। मैककुलम इस वक्त श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम के साथ व्यस्त हैं। अपने 98वें मैच की पहली पारी में उन्होंने अर्धशतक भी ठोका।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें