फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नर्वस नाइंटीज' डीविलियर्स के नाम दर्ज हुआ यह रिकॉर्ड

विज्ञापन
1 of 7
वेलिंगटन में वर्ल्ड कप के 36वें मैच में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डीविलियर्स ने यूएई के खिलाफ अपने नाम एक शानदार रिकॉर्ड दर्ज किया। हालांकि वे नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए और 99 रन पर आउट हो गए। लेकिन इस मैच में 4 छक्के लगाकर वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले वनडे प्लेयर बन गए है।
विज्ञापन

'नर्वस नाइंटीज' डीविलियर्स के नाम दर्ज हुआ यह रिकॉर्ड

2 of 7
एबी डिविलियर्स से पहले वनडे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व ओपनर मैथ्यू हैडेन के नाम था। 2007 वर्ल्ड कप में हैडेन ने कुल 18 छक्के लगाए थे।
विज्ञापन

'नर्वस नाइंटीज' डीविलियर्स के नाम दर्ज हुआ यह रिकॉर्ड

3 of 7
लेकिन यूएई के खिलाफ शानदार 99 रन की पारी खेलने के दौरान एबी डिविलियर्स ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ‌इस वर्ल्ड कप में डीविलियर्स अभी तक 20 छक्के लगा चुके है।

'नर्वस नाइंटीज' डीविलियर्स के नाम दर्ज हुआ यह रिकॉर्ड

4 of 7
इतना ही नहीं एबी डीविलियर्स ने यूएई के खिलाफ गेंदबाजी में भी अपना जौहर दिखाया और 2 विकेट झटके। एबी डीविलियर्स ने 99 रनों की पारी मात्र 82 गेंदों में खेली। जिसमें उन्होंने 4 छक्के और 6 चौके लगाए।

विज्ञापन

'नर्वस नाइंटीज' डीविलियर्स के नाम दर्ज हुआ यह रिकॉर्ड

5 of 7
अभी एबी डीविलियर्स शानदार फॉर्म में चल रहे है। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए वह वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में कुल 1142 रन बना चुक‌े है। इस लिहाज से वह वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सातवें नंबर पर आ गए है। पहले नंबर पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (2278 रन) है।

विज्ञापन

'नर्वस नाइंटीज' डीविलियर्स के नाम दर्ज हुआ यह रिकॉर्ड

6 of 7
इसके अलावा एबी डीविलियर्स वर्ल्ड कप में 99 रन पर आउट होने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए है। इससे पहले 99 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलियाई ओपनर एडम गिलि‌क्रिस्ट (2003) और दक्षिण अफ्रीका के जेपी डुमिनी (2011) भी आउट हो चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'नर्वस नाइंटीज' डीविलियर्स के नाम दर्ज हुआ यह रिकॉर्ड

7 of 7
आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहले नंबर पर काबिज एबी डीविलियर्स के नाम सबसे कम गेंदों में फिफ्टी, सेंचुरी और डेढ़ सेंचुरी का भी रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें