आईपीएल-8 के दूसरे प्लेऑफ मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स को बड़े अंतर से हराकर दूसरे क्वालीफायर राउंड में जगह बना लिया है। उसकी इस जीत में गेंदबाजों ने कमाल तो दिखाया ही लेकिन बल्लेबाजों ने भी गजब की बल्लेबाजी की। खासकर एबी डीविलियर्स और मंदीप सिंह ने।
विज्ञापन
आईपीएल के पांचवें सबसे विस्फोटक विदेशी बल्लेबाज बने AB
2 of 9
दक्षिण अफ्रीका के वनडे कप्तान एबी डीविलियर्स आईपीएल में जमकर रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। डीविलियर्स ने इस निर्णायक मैच में 38 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 4 चौके और इतने ही छक्के भी जमाए। इन 4 छक्कों की बदौलत वह आईपीएल में सौ से ज्यादा छक्के लगाने वाले पांचवें विदेशी बल्लेबाज बन गए।
विज्ञापन
आईपीएल के पांचवें सबसे विस्फोटक विदेशी बल्लेबाज बने AB
3 of 9
आईपीएल के अब तक के 8 साल के इतिहास में 12 बल्लेबाजों ने सौ से ज्यादा छक्के जमाने का कारनामा किया है, जिसमें 5 बल्लेबाज ऐसे हैं जो विदेशी खिलाड़ी हैं। टूर्नामेंट में सौ से ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों के क्लब में शामिल होने वाले एबी डीविलियर्स पांचवें विदेशी बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले 4 विदेशी बल्लेबाज ही इस मुकाम को छू सके थे।
आईपीएल के पांचवें सबसे विस्फोटक विदेशी बल्लेबाज बने AB
4 of 9
आइए, एबी डीविलियर्स के लगाए छक्कों के शतक के साथ ही हम बात करते हैं उन 5 विदेशी बल्लेबाजों के बारे में जो इस मुकाम को छूकर आगे बढ़ने में सफल रहे हैं। शुरुआत निचले क्रम से। इस लिस्ट के पांचवें पायदान पर हैं सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान और सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर, जिन्होंने 83 मैचों में 103 छक्के जमाए हैं।
विज्ञापन
आईपीएल के पांचवें सबसे विस्फोटक विदेशी बल्लेबाज बने AB
5 of 9
आईपीएल इतिहास में 100 से ज्यादा छक्के लगाने के मामले में चौथे पायदान पर हैं रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के धाकड़ बल्लेबाज डीविलियर्स, जिन्होंने 103 मैचों में कुल 104 छक्के ठोंके हैं। उनके मैच के लिहाज से देखा जाए तो हर मैच में तकरीबन एक छक्का।
विज्ञापन
आईपीएल के पांचवें सबसे विस्फोटक विदेशी बल्लेबाज बने AB
6 of 9
बतौर विदेशी बल्लेबाज 100 से ज्यादा छक्के लगाने के मामले में कैरेबियाई बल्लेबाजों का दबदबा है। इस फेहरिस्त में तीसरे पायदान पर हैं वेस्टइंडीज के बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड जो आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। पोलार्ड ने 92 मैचों में 106 छक्के लगाए हैं। दिलचस्प यह है कि उन्होंने 2010 से आईपीएल खेलना शुरू किया।
विज्ञापन
आईपीएल के पांचवें सबसे विस्फोटक विदेशी बल्लेबाज बने AB
7 of 9
दूसरे पायदान पर हैं राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान शेन वाटसन। वाटसन 8 साल के सत्र में 78 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 109 छक्के जड़े।
आईपीएल के पांचवें सबसे विस्फोटक विदेशी बल्लेबाज बने AB
8 of 9
रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर की ओर से खेलने वाले कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले बल्लेबाज हैं। साथ ही टूर्नामेंट में बतौर विदेशी खिलाड़ी सबसे ज्यादा छक्के जमाने का रिकॉर्ड भी इसी बल्लेबाज के नाम दर्ज है। उन्होंने 2009 से लेकर 2015 तक कुल 81 मैच खेले जिसमें उन्होंने 80 पारियों में 227 छक्के जमाए, यानी एक मैच में करीब 3 छक्का।
आईपीएल के पांचवें सबसे विस्फोटक विदेशी बल्लेबाज बने AB
9 of 9
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जमाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। लेकिन इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्का जड़ने का भारतीय रिकॉर्ड चेन्नई के बल्ल्ेबाज सुरेश रैना के नाम है जिन्होंने 130 मैचों में 149 छक्के लगाए हैं।