बारिश के साये के बीच मेलबर्न में सीरीज के दूसरे टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला। और गेंदबाजों के भी मिश्रित सहयोग से टीम इंडिया 27 रनों से विजयी रही। इस जीत के साथ टीम ने तीन मैचों की सीरीज पर कब्जा किया। भारत की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक रही और दौरे के लगातार सातवें मैच में भारत का शीर्ष क्रम ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर अपना जलवा दिखाने में कामयाब रहा। भारतीय पारी के दौरान कई खास बातें हुई। उन्हीं में आपके लिए 8 चुनिंदा खास बातें।
विज्ञापन
मेलबर्न में छाए रहे भारतीय बल्लेबाज, पारी की 8 खास बातें
2 of 9
सीरीज में लगातार दूसरी बार पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद भारतीय टीम के खाते में बल्ले से रन बनने का सिलसिला दूसरे ओवर से शुरू हुआ। पहले ओवर में रोहित शर्मा और शिखर धवन बल्ले से रन नहीं बना सके। पारी की सातवीं गेंद पर धवन ने चौका जमाकर बल्ले से पहला रन बनाया। पहले ओवर में भारत के 5 रन बने लेकिन वो सभी अतिरिक्त के रूप में थे।
विज्ञापन
मेलबर्न में छाए रहे भारतीय बल्लेबाज, पारी की 8 खास बातें
3 of 9
बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन ने करियर की अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी में एक बेहद दिलचस्प छक्का भी लगाया। पारी के सातवें ओवर (जेम्स फॉकनर) की तीसरी गेंद पर मिड ऑन की दिशा में हवाई शॉट खेला लेकिन यह चौका निकला। इसकी अगली गेंद पर उन्होंने एक बाउंस होती गेंद को सीधे विकेटकीपर के ऊपर से खेल दिया और गेंद हवा में उड़ते हुए सीमा रेखा के पार गई। और यह उनका दूसरा छक्का निकला।
मेलबर्न में छाए रहे भारतीय बल्लेबाज, पारी की 8 खास बातें
4 of 9
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आज सीरीज में अपनी पहली फिफ्टी जमाई। उन्होंने पारी के 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर शेन वाटसन पर चौका जड़कर न सिर्फ अपनी फिफ्टी पूरी की बल्कि टीम के स्कोर को इसी चौके से 100 के पार पहुंचा भी दिया।
विज्ञापन
मेलबर्न में छाए रहे भारतीय बल्लेबाज, पारी की 8 खास बातें
5 of 9
बेहद शानदार बल्लेबाजी कर रहे शिखर धवन ने विकेटकीपर के ऊपर से छक्का लगाने के बाद एक और अनोखा शॉट खेलने की कोशिश की। 11वें ओवर में वह रिवर्स स्विप करने की कोशिश में कैच थमा बैठे। उनके लिए यह शॉट नया तो था लेकिन इससे वह अपनी फिफ्टी से चूक गए।
विज्ञापन
मेलबर्न में छाए रहे भारतीय बल्लेबाज, पारी की 8 खास बातें
6 of 9
रोहित शर्मा और शिखर धवन ने भारत की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में कराई और यही कारण है कि भारत ने महज 68 गेंदों में ही अपने 100 रन पूरे कर लिए। टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत की यह ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा सबसे तेज 100 रन बनाने का रिकॉर्ड है। 2013 में विंडीज ने कंगारुओं के खिलाफ 67 गेंदों में 100 रन बनाए थे।
विज्ञापन
मेलबर्न में छाए रहे भारतीय बल्लेबाज, पारी की 8 खास बातें
7 of 9
विराट कोहली ने एडिलेड के बाद मेलबर्न टी-20 में भी अर्धशतकीय पारी खेली। वह इस विधा में किसी सीरीज में लगातार 2 फिफ्टी लगाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज भी बन गए। इस मैच में उन्होंने नाबाद 59 रन बनाए। पिछले मैच में भी वह अविजित रहे थे।
मेलबर्न में छाए रहे भारतीय बल्लेबाज, पारी की 8 खास बातें
8 of 9
भारतीय पारी के दौरान 3 ओवर ऐसे रहे जिसमें भारतीय बल्लेबाजों ने 3 बार गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया। 4वें ओवर में रोहित और धवन ने चौके-छक्के की हैट्रिक लगाई। फिर पांचवें ओवर में रोहित ने 3 चौके जड़ दिए। इसके बाद विराट कोहली ने 14वें ओवर में 4 गेंदों में 3 चौके लगाए।
मेलबर्न में छाए रहे भारतीय बल्लेबाज, पारी की 8 खास बातें
9 of 9
रिवर्स स्विप के चक्कर में अपना विकेट गंवाने वाले शिखर धवन आराम से अपने पहले टी-20 अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे लेकिन उन्होंने इस शॉट से अपना विकेट गंवा दिया। धवन के टी-20 करियर की यह सर्वश्रेष्ठ पारी है। उन्होंने इस मैच से पहले 9 मैचों में 33 रन की सबसे बड़ी पारी खेली थी।