बॉलीवुड की कई ऐसी हीरोइनें हैं जो फिल्मों के मामले में भी हॉट हैं और पर्दे के पीछे फैशन के मामले में भी। पर कई ऐसी हसीनाएं भी हैं जिनकी हिट फिल्में देने में हालत पतली हो जाती है फिर भी स्टाइल में कहीं से पीछे नहीं रहतीं। इन्हें फिल्में नहीं मिलती लेकिन रेड कार्पेट ईवेंट में जरूर शरीक होती हैं।
विज्ञापन
फिल्मों से ज्यादा फैशन रैंप पर दिखती हैं ये हीरोइनें, तस्वीरें
2 of 11
इस लिस्ट में नंबर वन पर हैं सोनम कपूर तो बॉलीवुड की स्टाइल आइकन ही मानी जाती हैं। उनके जैसा फैशन कोई नहीं कर पाता लेकिन फिल्मों और एक्टिंग के मामले में सोनम काफी पीछे हैं। सोनम जो फिल्में करती भी हैं उसमें एक्टिंग ज्यादा अच्छी नहीं होती। लेकिन रैंप वॉक या रेड कार्पेट पर चला लीजिए तो सोनम से बेहतर कोई नहीं। आखिरकार सोनम कान्स फिल्म फेस्टिवल की रेड कार्पेट की शान भी बढ़ा चुकी हैं।
विज्ञापन
फिल्मों से ज्यादा फैशन रैंप पर दिखती हैं ये हीरोइनें, तस्वीरें
3 of 11
अदिति राव हैदरी साल में ज्यादा से ज्यादा एक फिल्म करती हैं लेकिन फैशन कार्यक्रम में हलचल करने से नहीं चूकतीं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म वजीर में भी उनकी एक्टिंग के बजाए फिट फिगर की बात हो रही है।
फिल्मों से ज्यादा फैशन रैंप पर दिखती हैं ये हीरोइनें, तस्वीरें
4 of 11
जैकलीन फर्नानडिस ने अब तक फिल्में तो कई की हैं लेकिन किसी में बेहतरीन एक्टिंग के लिए नहीं जानी गईं। वहीं जब सजने संवरने या स्टाइल का मामला हो तो जैकलीन को पछाड़ना आसान नहीं। वे इस वक्त बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश हीरोइनों में से एक हैं।
विज्ञापन
फिल्मों से ज्यादा फैशन रैंप पर दिखती हैं ये हीरोइनें, तस्वीरें
5 of 11
सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी ने अब तक एक ही फिल्म हीरो में काम किया है जिसमें वे कुछ कमाल नहीं दिखा पाईं लेकिन इतने कम समय में ही उन्होंने कई मैगजीन के लिए फोटोशूट करा लिए हैं और हर समारोह के रेड कार्पेट पर हटकर अंदाज में दिखी हैं।
विज्ञापन
फिल्मों से ज्यादा फैशन रैंप पर दिखती हैं ये हीरोइनें, तस्वीरें
6 of 11
प्राची देसाई को भी गिनी चुनी फिल्में ही मिलती हैं और बड़े पर्दे के बजाए वे रेड कार्पेट या रैंप पर ज्य़ादा दिखती हैं। उनका स्टाइल सेंस कुछ बुरा नहीं है।
विज्ञापन
फिल्मों से ज्यादा फैशन रैंप पर दिखती हैं ये हीरोइनें, तस्वीरें
7 of 11
तापसी पन्नू ने पिछले 3 सालों में सिर्फ दो फिल्में की हैं, वो भी कुछ खास नहीं। लेकिन फैशन की बात हो तो लगभग हर महीने तापसी किसी न किसी मैगजीन के कवर पेज या फैशन शो के रैंप पर दिख ही जाती हैं। उनकी ड्रेसिंग सैंस वाकई कमाल की है।
फिल्मों से ज्यादा फैशन रैंप पर दिखती हैं ये हीरोइनें, तस्वीरें
8 of 11
फिल्म यारियां की हीरोइन कुलप्रीत को अब तक कोई दूसरी फिल्म नहीं मिली है। फिर भी न जाने ऐसा क्या है कि वो सयम-समय पर वे फैशन ईवेंट में दिख जाती हैं या किसी भी समारोह के रेड कार्पेट पर जाती हैं तो स्टाइलिश दिखना नहीं भूलतीं।
फिल्मों से ज्यादा फैशन रैंप पर दिखती हैं ये हीरोइनें, तस्वीरें
9 of 11
फिल्म जन्नत 2 से डेब्यू करने वाली ईशा गुप्ता की फिल्में चले न चलें, फैशन स्टाइल बहुत चलता है। वे हॉट और सेक्सी से लेकर भारतीय कपड़ों में भी गजब लगती हैं। फिल्में भले ही न मिलें लेकिन फैशन शो जरूर मिल जाते हैं।
फिल्मों से ज्यादा फैशन रैंप पर दिखती हैं ये हीरोइनें, तस्वीरें
10 of 11
उर्वशी रौतेला ने इस साल भारत की तरफ से मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भाग लिया था, हालांकि जीत नहीं पाई थीँ। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे फैशन के मामले में कितनी आगे होंगी। उर्वशी को ज्यादा फिल्में नहीं मिलती लेकिन वे जब भी रैंप पर उतरती हैं, सब देखते रह जाते हैं। वे कहीं भी जाती हैं तो टिप टॉप बन कर ही।
फिल्मों से ज्यादा फैशन रैंप पर दिखती हैं ये हीरोइनें, तस्वीरें
11 of 11
नर्गिस फाखरी ने पांच सालों में सिर्फ तीन मुख्य भूमिका वाली फिल्में की हैं जैसे कि रॉकस्टार, मद्रास कैफे और मैं तेरा हीरो। इस मामले में वे बहुत पीछे हैं लेकिन स्टाइलिश दिखने में बिलकुल नहीं। वे कहीं भी जाती हैं तो अपने फैशन से धमाल मचा देती हैं।