फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं वनडे क्रिकेट के सबसे तेज 'सुपर 8' बल्लेबाज

विज्ञापन
1 of 12
डरबन में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए सीरीज के तीसरे वनडे में मेजबान अफ्रीकी टीम ने बाजी मार ली है। 62 रनों से मिली जीत के बाद अफ्रीका ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। लेकिन यह मैच विजयी टीम के कप्तान एबी डिविलियर्स के लिए बेहद यादगार होगा क्योंकि उन्होंने एक दुर्लभ रिकॉर्ड जो बना दिया है।
विज्ञापन

इनसे मिलिए, ये हैं वनडे क्रिकेट के सबसे तेज 'सुपर 8' बल्लेबाज

2 of 12
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डिविलियर्स ने इस मैच में 64 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने वनडे करियर में सबसे तेज 8 हजार रन भी पूरे कर लिए। इससे पहले वनडे क्रिकेट में जिन भी बल्लेबाजों ने 8 हजार रनों के आंकड़े को पार किया उन्होंने 200 से ज्यादा मैच खेले थे।
विज्ञापन

इनसे मिलिए, ये हैं वनडे क्रिकेट के सबसे तेज 'सुपर 8' बल्लेबाज

3 of 12
अफ्रीकी कप्तान एबी डिविलियर्स ने वनडे में सबसे तेज यानी सबसे कम पारियों में 8 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया। आइए़ जानते हैं उन 8 बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने सबसे कम पारियों में करियर में 8 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड बनाए हैं। (विवरण उतरते क्रम में)

इनसे मिलिए, ये हैं वनडे क्रिकेट के सबसे तेज 'सुपर 8' बल्लेबाज

4 of 12
वनडे क्रिकेट में सबसे तेज यानी सबसे कम पारियों में 8 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में आठवें नंबर पर हैं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग। पोंटिंग ने इस मुकाम को हासिल करने के लिए 225 मैचों की 220 पारियां खेली।
विज्ञापन

इनसे मिलिए, ये हैं वनडे क्रिकेट के सबसे तेज 'सुपर 8' बल्लेबाज

5 of 12
सबसे कम पारियों में 8 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सातवें नंबर पर हैं वेस्टइंडीज के ओपनर डेसमेंड हेंस। हेंस ने इस मुकाम को हासिल करने के लिए 220 मैचों की 219 पारियां खेली।
विज्ञापन

इनसे मिलिए, ये हैं वनडे क्रिकेट के सबसे तेज 'सुपर 8' बल्लेबाज

6 of 12
वनडे क्रिकेट में सबसे तेज यानी सबसे कम पारियों में 8 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में छठे नंबर पर हैं पाकिस्तान के पूर्व ओपनर सईद अनवर। अनवर ने यहां तक पहुंचने के लिए 221 मैचों की 218 पारियां खेली।

विज्ञापन

इनसे मिलिए, ये हैं वनडे क्रिकेट के सबसे तेज 'सुपर 8' बल्लेबाज

7 of 12
सबसे कम पारियों में 8 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पांचवें नंबर पर हैं टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी। भारतीय कप्तान ने इस मुकाम को हासिल करने के लिए 243 मैचों की 214 पारियां खेली।

इनसे मिलिए, ये हैं वनडे क्रिकेट के सबसे तेज 'सुपर 8' बल्लेबाज

8 of 12
वनडे में सबसे तेज 8 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे नंबर पर हैं वेस्टइंडीज के पूर्व ओपनर ब्रायन लारा। लारा ने इस मुकाम को हासिल करने के लिए 216 मैचों की 211 पारियां खेली।

इनसे मिलिए, ये हैं वनडे क्रिकेट के सबसे तेज 'सुपर 8' बल्लेबाज

9 of 12
वनडे में सबसे तेज 8 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर हैं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर। तेंदुलकर ने इस मुकाम को हासिल करने के लिए 217 मैचों की 210 पारियां खेली।

इनसे मिलिए, ये हैं वनडे क्रिकेट के सबसे तेज 'सुपर 8' बल्लेबाज

10 of 12
बल्लेबाजों की इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं सौरव गांगुली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान गांगुली ने इस मुकाम को हासिल करने के लिए 208 मैचों की 200 पारियां खेली।

इनसे मिलिए, ये हैं वनडे क्रिकेट के सबसे तेज 'सुपर 8' बल्लेबाज

11 of 12
वनडे में सबसे तेज 8 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले पायदान पर हैं दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डिविलियर्स। डिविलियर्स ने इस मुकाम को हासिल करने के लिए सिर्फ 190 मैचों की 182 पारियां खेली। वह दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने 190 से भी कम पारियों में यह रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन

इनसे मिलिए, ये हैं वनडे क्रिकेट के सबसे तेज 'सुपर 8' बल्लेबाज

12 of 12
वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 8 हजार रन बनाने वाले शीर्ष 8 बल्लेबाजों की सूची में सबसे ज्यादा बल्लेबाज टीम इंडिया के हैं। इन 8 बल्लेबाजों में भारत के 3 (सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर, कप्तान धोनी) और वेस्टइंडीज के 2 बल्लेबाज शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें