बुधवार से भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट खेला जाना है। दोनों टीमों के बीच कुल 35 टेस्ट मैच हुए। जिसमें भारत ने 14 मैच जीते और श्रीलंकाई टीम ने 6 मैच जीते। जबकि 15 मैच ड्रॉ हुए हैं।
विज्ञापन
टीम इंडिया के 7 बल्लेबाज जो खूब बरसे श्रीलंकाइयों पर
2 of 9
हम आपको इन दोनों देशों के बीच हुए अब तक सभी टेस्ट मुकाबलों के 7 ऐसे भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बता रहे है जिन्होंने अपने खेल से श्रीलंकाई टीम के होश उड़ा दिए थे। इन बल्लेबाजों में किसी ने एक मैच में 293 रन बनाए तो किसी के नाम श्रीलंका के ही खिलाफ करीब 2 हजार रन है।
विज्ञापन
टीम इंडिया के 7 बल्लेबाज जो खूब बरसे श्रीलंकाइयों पर
3 of 9
सातवें नंबर पर है टीम इंडिया के वैरी वैरी स्पेशल लक्ष्मण। इन्होंने 1999 से 2010 के बीच श्रीलंका के खिलाफ 13 मैच खेले। 2 शतक और 8 अर्धशतक लगाकर इन्होंने कुल 900 रन बनाए। इसमें इनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 104 रन है।
टीम इंडिया के 7 बल्लेबाज जो खूब बरसे श्रीलंकाइयों पर
4 of 9
छठे नंबर पर नवजोत सिंह सिद्धू का नाम आता है। दाएं हाथ के इस पूर्व सलामी बल्लेबाज ने 1993 से 1997 तक चार सालों में श्रीलंका के खिलाफ 11 मैच खेले। जिसमें 4 शतक और 3 अर्धशतक की बदौलत 935 रन बनाए। इनका उच्चतम स्कोर 131 रन है।
विज्ञापन
टीम इंडिया के 7 बल्लेबाज जो खूब बरसे श्रीलंकाइयों पर
5 of 9
पाचवें नंबर पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली है। गांगुली श्रीलंका के खिलाफ 1997 से 2008 तक सक्रिय रहे। कुल 14 टेस्ट मैचों में इन्होंने 3 शतक और 4 अर्धशतक के साथ 1064 रन बनाए। इनका उच्चतम स्कोर 173 रन है।
विज्ञापन
टीम इंडिया के 7 बल्लेबाज जो खूब बरसे श्रीलंकाइयों पर
6 of 9
चौथे नंबर पर टीम इंडिया के एक और पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन है। 1985 से 1999 तक यह श्रीलंका के खिलाफ क्रिकेट में सक्रिय रहे। 19 टेस्ट मैचों की 32 पारियों में इन्होंने 5 शतक और 4 अर्धशतक लगाए। इन्होंने कुल 1215 रन बनाए। जबकि इनका उच्चतम स्कोर 199 रन है।
विज्ञापन
टीम इंडिया के 7 बल्लेबाज जो खूब बरसे श्रीलंकाइयों पर
7 of 9
तीसरे नंबर पर है टीम इंडिया के तोड़ू-फोड़ू बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग। इस पूर्व सलामी बल्लेबाज ने 2005 से 2010 तक पांच सालों में खेले गए 11 टेस्ट मैचों की 18 पारियों में 5 शतक और 3 अर्धशतक की बदौलत कुल 1239 रन बनाए। इनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 293 रन है।
टीम इंडिया के 7 बल्लेबाज जो खूब बरसे श्रीलंकाइयों पर
8 of 9
टॉप 2 में है भारत ए के वर्तमान कोच और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़। टेस्ट मुकाबलों का यह महारथी 1997 से 2010 तक श्रीलंका के खिलाफ सक्रिय रहा। इन्होंने 18 मैचों की 28 पारियों में 6 शतक और 8 अर्धशतक लगाए। इनका उच्चतम स्कोर 275 रन रहा। जबकि इन्होंने कुल 1508 रन बनाए।
टीम इंडिया के 7 बल्लेबाज जो खूब बरसे श्रीलंकाइयों पर
9 of 9
ये है श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया के नंबर वन बल्लेबाज। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया की तरफ से श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा 25 टेस्ट मैचों में 36 पारियां खेली। श्रीलंका के खिलाफ इनके टेस्ट में 9 शतक और 6 अर्धशतक शामिल है। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में कुल 1995 रन बना चुके सचिन का उच्चतम स्कोर 203 रन है।