फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिडनी में टूटा हार का सिलसिला, टीम इंडिया की जीत के ये 7 'हीरो'

विज्ञापन
1 of 8
पर्थ, ब्रिसबेन, मेलबर्न और कैनबरा में मिली लगातार हार से त्रस्त टीम इंडिया को आखिरकार सिडनी में जीत मिल ही गई। जानते हैं इस खास जीत के 7 हीरो कौन से रहे?
विज्ञापन

सिडनी में टूटा हार का सिलसिला, टीम इंडिया की जीत के ये 7 'हीरो'

2 of 8
भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो रहे मनीष पांडे (नाबाद 104) जिनका यह चौथा वनडे था और उन्होंने इस मैच में एक मंझे हुए बल्लेबाज की तरह बैटिंग की। वह तब क्रीज पर आए जब टीम विराट कोहली (8) का विकेट 134 रन पर खो चुकी थी, लेकिन एक छोर संभालते हुए उन्होंने आतिशी पारी खेली और अंतिम ओवर में पहला शतक लगाने के बाद चौथी गेंद पर विजयी रन के लिए शॉट भी खेला।
विज्ञापन

सिडनी में टूटा हार का सिलसिला, टीम इंडिया की जीत के ये 7 'हीरो'

3 of 8
जीत के दूसरे नायक रोहित शर्मा हैं जो लाजवाब बल्लेबाजी करते हुए 99 रन बनाए लेकिन एक रन से शतक से चूक गए। उन्होंने पहले विकेट के लिए शिखर धवन के साथ 123 रनों की साझेदारी की। वह तब तक क्रीज पर जमे रहे जब तक भारत ने 230 रन नहीं बना लिए।

सिडनी में टूटा हार का सिलसिला, टीम इंडिया की जीत के ये 7 'हीरो'

4 of 8
तीसरे नायक की बात करें तो ओपनर शिखर धवन सामने आते हैं जो लंबे समय बाद अपने पुराने फॉर्म में दिखे। उन्होंने कई बार आगे बढ़कर शॉट लगाने की कोशिश की। साथ ही कई करारे शॉट भी लगाए। उन्होंने मैच में 56 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 78 रन बनाए।
विज्ञापन

सिडनी में टूटा हार का सिलसिला, टीम इंडिया की जीत के ये 7 'हीरो'

5 of 8
चौथी खास बात यह है कि सीरीज में पहली बार रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने शतकीय साझेदारी कर भारत को जोरदार शुरुआत दिलाई थी। इससे पहले चौथे मैच में इस जोड़ी ने अर्धशतकीय साझेदारी की थी।
विज्ञापन

सिडनी में टूटा हार का सिलसिला, टीम इंडिया की जीत के ये 7 'हीरो'

6 of 8
पांचवीं बात, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जिन्होंने इस मैच से अपने करियर की शुरुआत की और शुरुआत में कंगारू बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए संघर्ष कराया। उन्होंने कप्तान स्टीवन स्मिथ समेत 2 बल्लेबाजों के विकेट लिए, साथ ही 10 ओवर में 40 रन दिए। और सीरीज में यही एकमात्र ऐसे लकी खिलाड़ी भी हैं जिनके पदार्पण मैच में टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन

सिडनी में टूटा हार का सिलसिला, टीम इंडिया की जीत के ये 7 'हीरो'

7 of 8
जीत की छठी खास बात, तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने भारत को पहले ही ओवर में ऐरोन फिंच को आउट कर पहली सफलता दिला दी। इस शुरुआती सफलता ने मेजबान टीम को विस्फोटक शुरुआत करने से रोक दिया।
विज्ञापन

सिडनी में टूटा हार का सिलसिला, टीम इंडिया की जीत के ये 7 'हीरो'

8 of 8
भारत की जीत के लिए सातवें नायक जैसा काम ऑस्ट्रेलियाई क्षेत्ररत्रक्षकों ने किया जिन्होंने कुछ आसान कैच छोड़ने के साथ-साथ खराब फील्डिंग भी की जिससे भारत को रोहित शर्मा और कप्तान धोनी के रूप में जीवनदान मिला। जीवनदान पाने के बाद रोहित ने कुछ और योगदान दिया फिर धोनी ने अंतिम ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़कर टीम को लक्ष्य के बेहद करीब पहुंचा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें