फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीड्स वनडे में भारत की हार के क्या रहे 5 कारण!

Sat, 06 Sep 2014 01:21 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
वर्ल्ड चैंपियन भारत ने टेस्ट सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद वनडे सीरीज में जोरदार वापसी करते हुए इंग्लैंड को बुरी तरह से धो दिया। भारत के आगे लचर प्रदर्शन के कारण मेजबान इंग्लैंड की खूब आलोचना भी हुई। टीम इंडिया ने जहां 24 साल बाद इंग्लैंड में कोई वनडे सीरीज जीती है, वहीं इंग्लैंड ने अंतिम वनडे मैच में जीत हासिल कर लगातार हार के सिलसिले को खत्म कर दिया है।
विज्ञापन

लीड्स वनडे में भारत की हार के क्या रहे 5 कारण!

2 of 7
टीम इंडिया इंग्‍लैंड में पहली बार पांच मैचों की वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप के बेहद करीब थी लेकिन उसे अंतिम मैच में ही हार का सामना करना पड़ गया। आइए, जानते हैं भारत की हार के पांच अहम कारण।
विज्ञापन

लीड्स वनडे में भारत की हार के क्या रहे 5 कारण!

3 of 7
उमेश यादव और भुवनेश्वर कुमार ने भारत को 7 ओवर के अंदर ही दोहरी सफलता दिला दी थी लेकिन बाद में भारतीय गेंदबाज विपक्षी बल्‍लेबाजों पर दबाव नहीं बना सके। उमेश और जडेजा ने 7 रन से ज्यादा प्रति ओवर के हिसाब से रन दिए, जबकि भुवी और मोहम्मद शमी भी काफी खर्चीले साबित हुए।

लीड्स वनडे में भारत की हार के क्या रहे 5 कारण!

4 of 7
भारत को नियमित अंतराल पर एक छोर से सफलता जरूर मिल रही थी लेकिन दूसरे छोर पर जोई रूट ने अपना विकेट बचा कर रखा था। रूट ने सीरीज में अपनी पिछली नाकामी को पीछे छोड़ते हुए भारतीय गेंदबाजों की जमकर क्लास ली और शानदार शतक लगाया। 113 रनों की पारी में रूट ने 10 चौके के अलावा 3 छक्के भी लगाए।
विज्ञापन

लीड्स वनडे में भारत की हार के क्या रहे 5 कारण!

5 of 7
भारतीय गेंदबाजों की शुरुआती सफलता से इंग्लैंड की रन गति काफी धीमी थी और वह 35 ओवर में सिर्फ 150 रन ही बना पाया। लेकिन इसके बाद पावरप्ले और पुछल्ले बल्‍लेबाजों की आतिशी पारी ने भारत का खेल बिगाड़ दिया। अंतिम 15 ओवरों में इंग्लैंड ने 145 रन अपने खाते में जोड़े। जोई रूट के शतक के अलावा जोस बटलर ने 49 (5 चौका और 2 ) और बेन स्टोक्स ने 39 रन (3 चौका और 2 छक्का) बनाए।
विज्ञापन

लीड्स वनडे में भारत की हार के क्या रहे 5 कारण!

6 of 7
भारत को सीरीज में पहली बार बड़ा लक्ष्य मिला था और उसे सधी शुरुआत की जरूरत थी लेकिन पहले ही ओवर में अजिंक्य रहाणे शून्य पर आउट हो गए। इसके बाद भारतीय बल्‍लेबाजों ने बेहद धीमी बल्‍लेबाजी की, जिस कारण 18 ओवर में भारत सिर्फ 62 रन ही जोड़ सका। शीर्ष क्रम की ढीली बल्‍लेबाजी ने भारत के सवा पांच रन प्रति ओवर के लक्ष्य से काफी दूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीड्स वनडे में भारत की हार के क्या रहे 5 कारण!

7 of 7
टेस्ट सीरीज में भारत को लगातार झटके पर झटके देने वाले तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन अंतिम वनडे मैच में चल निकले। वह इससे पहले सीरीज के अन्य मैचों में प्रभावी साबित नहीं हुए थे लेकिन ‌अंतिम मैच में अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली का विकेट लेकर टीम इंडिया की लय शुरू में ही बिगाड़ कर रख दी। साथ ही उन्होंने मैच में बेहद कसी हुई गेंदबाजी की और 10 ओवर में सिर्फ 39 रन दिए, जिसने भारत को लक्ष्य के करीब पहुंचने नहीं‌ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें