आईपीएल के आठवें संस्करण में 8 टीमों में से जहां 4 टीमों की कमान विदेशी खिलाड़ियों के हाथों में है, वहीं 4 शेष टीमों की कमान भारतीय खिलाड़ियों के पास है। इसमें भी सबसे दिलचस्प बात यह है कि शीर्ष 4 में पहले दो स्थानों पर मौजूद टीमों की अगुवाई भारतीय खिलाड़ी कर रहे हैं तो तीसरे-चौथे स्थान पर खड़ी टीमों की कमान विदेशी खिलाड़ियों ने संभाल रखी है।
विज्ञापन
आईपीएल-8 में 4 टीमों के कप्तानों की एक अनोखी समानता
2 of 9
प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सभी टीमों के पास अब ज्यादा मुकाबले नहीं बचे हैं। सभी टीमों ने 14 में से अपने-अपने 12 मुकाबले खेल लिए हैं। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली डेयरडेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब ने 13-13 मुकाबले खेले हैं। रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर और मुंबई इंडियंस ने 12-12 मैच खेले और उनके 2-2 मैच अभी बाकी हैं। पहले दो स्थानों पर भारतीय खिलाड़ी की अगुवाई वाली टीम बनी हुई है।
विज्ञापन
आईपीएल-8 में 4 टीमों के कप्तानों की एक अनोखी समानता
3 of 9
आइए, आज हम बात करते हैं आईपीएल के आठवें संस्करण में एक दिलचस्प संयोग की। यह संयोग है 8 में से 5 टीमों के कप्तानों को लेकर। वैसे तो सभी टीमों के कप्तान पूर्ण रूप से बल्लेबाज हैं। लेकिन जिन 5 टीमों के बारे में बात करने जा रहे हैं वो जानकारी वाकई में बेहद दिलचस्प है।
आईपीएल-8 में 4 टीमों के कप्तानों की एक अनोखी समानता
4 of 9
आईपीएल-8 में 8 में से 5 टीमों के कप्तान के बारे में एक गजब की समानता है कि वे अपनी-अपनी टीमों की कप्तानी करने के अलावा पारी की शुरुआत भी करते हैं। हालांकि इनमें से एक कप्तान ऐसा भी है जिसने टीम के ओपनर के रूप में टूर्नामेंट में शुरुआत की थी, लेकिन पहले 2 मैच में ओपनिंग करने के बाद वह मध्य क्रम में बल्लेबाजी करने लगा। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने पहले मैच में ही 98 रनों की पारी खेली लेकिन अगले मैच में 0 पर आउट होने के बाद रणनीति के तहत ओपनिंग छोड़ दी।
विज्ञापन
आईपीएल-8 में 4 टीमों के कप्तानों की एक अनोखी समानता
5 of 9
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे शेन वॉटसन भी अपनी टीम के लिए ओपनिंग करते हैं और कई मैचों में शानदार पारियां खेल चुके हैं। टूर्नामेंट के शुरुआत में मैदान पर उतरने में नाकाम रहने के बाद उन्होने वापसी की और अब तक 8 मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने एक अर्धशतक की बदौलत 233 रन बनाए हैं। हालांकि अब उन्होंने आईपीएल में स्टीवन स्मिथ को अपनी कप्तानी सौंप दी है।
विज्ञापन
आईपीएल-8 में 4 टीमों के कप्तानों की एक अनोखी समानता
6 of 9
पिछली बार की चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर भी बतौर ओपनर अपनी टीम की पारी की शुरुआत करते हैं। उनकी अगुवाई में कोलकाता की टीम टूर्नामेंट में दूसरे नंबर पर है और वह प्लेऑफ पहुंचने के होड़ में है। जबकि गंभीर ने 11 मैचों में 3 अर्धशतकों की बदौलत 288 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
आईपीएल-8 में 4 टीमों के कप्तानों की एक अनोखी समानता
7 of 9
बतौर कप्तान आईपीएल में अपनी टीम की पारी की शुरुआत कराने वाले विराट कोहली भी हैं। कोहली टूर्नामेंट में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के कप्तान होने के साथ-साथ टीम के लिए ओपनिंग भी करते हैं। हालांकि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ओपनिंग नहीं करते हैं। बतौर ओपनर वह टूर्नामेंट में काफी सफल रहे हैं। कोहली 12 मैचों में 3 अर्धशतकों के साथ 436 रन बना चुके हैं।
आईपीएल-8 में 4 टीमों के कप्तानों की एक अनोखी समानता
8 of 9
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर बतौर कप्तान और ओपनर दोनों ही भूमिका में काफी सफल रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम में टूर्नामेंट में तीसरे नंबर पर है और प्लेऑफ में पहुंचने के काफी करीब है। हैदराबाद के यहां तक के सफर में वार्नर का भी काफी योगदान है जिन्होंने 12 मैचों से 504 रन बनाए हैं। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सबसे आगे भी चल रहे हैं।
आईपीएल-8 में 4 टीमों के कप्तानों की एक अनोखी समानता
9 of 9
उक्त चार टीमों के अलावा एक टीम है जो आईपीएल-8 में पहले पादयान पर है लेकिन उसकी टीम का कप्तान ओपनिंग नहीं करता है। टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स इस बार भी पहले पायदान पर बनी हुई है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टीम के लिए उपयोगी रन बना रहे हैं लेकिन उन्होंने कभी भी चेन्नई के लिए पारी की शुरुआत नहीं की। वह फिनिशर के रूप में जाने जाते हैं जिसमें काफी सफल भी रहे।