फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB पर हैदराबाद के 3 गेंदबाजों की एक जैसी सफलता

विज्ञापन
1 of 8
सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने डेल स्टेन की अनुपस्थिति का टीम को कोई नुकसान नहीं होने दिया। गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विस्फोटक बल्लेबाजों से सजी रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) की टीम को 20 ओवर से पहले ही समेट दिया। 20 ओवर में उसकी टीम की ओर से एक कमाल की बात भी हुई। स्टेन लगातार 2 मैचों से टीम से बाहर हैं।
विज्ञापन

RCB पर हैदराबाद के 3 गेंदबाजों की एक‌ जैसी सफलता

2 of 8
तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने क्रिस गेल को आउट कर विकेट लेने की शुरुआत जरूर की लेकिन इसके बाद वह और विकेट नहीं ले सके। लेकिन हैदराबाद टीम की ओर से एक नहीं बल्कि 3 गेंदबाजों ने एक ही ओवर में एक से ज्यादा विकेट झटकने का कारनामा कर दिखाया। शुरुआत रवि बोपारा ने की। इसके बाद दो अन्य गेंदबाजों ने यही काम किया जिसमें एक ने तों 5 गेंद में ही 3 विकेट निकाल लिए।
विज्ञापन

RCB पर हैदराबाद के 3 गेंदबाजों की एक‌ जैसी सफलता

3 of 8
रवि बोपारा ने आरसीबी की पारी की 12वें ओवर की अंतिम 2 गेंदों पर कप्तान विराट कोहली को बोल्ड किया। फिर मंदीप सिंह को कैच आउट कराकर चलता किया। बोपारा के पास हैट्रिक लेने का बढ़िया मौका उनके अगले ओवर में था लेकिन वह यह कमाल नहीं कर पाए।

RCB पर हैदराबाद के 3 गेंदबाजों की एक‌ जैसी सफलता

4 of 8
आरसीबी की पारी के 19वें ओवर में तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्‍ट ने पारी का सबसे शानदार ओवर डाला। तीसरी गेंद पर एबी डीविलियर्स को कैच आउट कराया। फिर अगली ही गेंद पर सियन एबॉट को चलता किया। हालांकि वह भी है‌ट्रिक से चूक गए लेकिन 2 गेंद के बाद वह हर्शल पटेल का विकेट लेने में सफल हो गए। 5 गेंद में 3 विकेट उनके खाते में गए।
विज्ञापन

RCB पर हैदराबाद के 3 गेंदबाजों की एक‌ जैसी सफलता

5 of 8
आरसीबी की पारी का 20वां ओवर डालने आए भुवनेश्वर कुमार। भुवनेश्वर ने दूसरी गेंद पर छक्‍का जड़ने वाले वरुण आरोन को बोल्ड कर दिया। इसके एक गेंद के बाद यानी पांचवीं गेंद पर अबू अहमद को भी बोल्ड कर न सिर्फ पारी समेट दी बल्कि उन्होंने भी एक ही ओवर में कम से कम 2 विकेट लेकर इस पारी में ऐसा करने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए।
विज्ञापन

RCB पर हैदराबाद के 3 गेंदबाजों की एक‌ जैसी सफलता

6 of 8
आरसीबी के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने आज भले ही एक ही छक्‍का लगाया लेकिन यह छक्का उनके लिए यादगार रहेगा क्योंकि वह आईपीएल इतिहास में छक्कों का दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उनके बाद सुरेश रैना हैं जो उनके काफी पीछे हैं। रैना के बल्ले से 134 छक्‍के निकले हैं।
विज्ञापन

RCB पर हैदराबाद के 3 गेंदबाजों की एक‌ जैसी सफलता

7 of 8
आरसीबी के कप्तान विराट कोहली आज फॉर्म में दिख रहे थे और कुछ बड़े शॉट जरूर लगाए। लेकिन वह 41 रन बनाकर आउट हो गए। स्टेडियम में उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा यह पारी देखकर खुश हुई होंगी कि चलो अब कोहली के बल्ले से शॉट और रन निकलने लगे हैं।

विज्ञापन

RCB पर हैदराबाद के 3 गेंदबाजों की एक‌ जैसी सफलता

8 of 8
आरसीबी के कप्तान विराट कोहली आज फॉर्म में दिख रहे थे और कुछ बड़े शॉट जरूर लगाए। लेकिन वह 41 रन बनाकर आउट हो गए। स्टेडियम में उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा यह पारी देखकर खुश हुई होंगी कि चलो अब कोहली के बल्ले से शॉट और रन निकलने लगे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें