शरजाह में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के अंतिम दिन फिरकी गेंदबाजों ने जबर्दस्त कमाल दिखाया और 284 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही इंग्लैंड की दूसरी पारी 156 रनों पर समेट कर 127 रनों से बड़ी जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ ही पाक टीम ने न सिर्फ सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया बल्कि टेस्ट रैंकिंग पर दूसरे पायदान पर भी आ गई।
विज्ञापन
नाकामी में पुछल्लों से भी गया-गुजरा साबित हुआ यह बल्लेबाज
2 of 10
इंग्लैंड के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक इस बल्लेबाज के लिए साल 2015 बेहद खराब साबित हुआ। टीम का यह मुख्य बल्लेबाज 9 बार 2 रन भी नहीं बना सका। इस बल्लेबाज ने 118 टेस्ट मैच खेले जिसमें 7727 रन बनाए हैं। साथ ही इस दौरान 22 शतक और 46 फिफ्टी भी लगाई है। वह टीम के शीर्ष बल्लेबाज रहे हैं।
विज्ञापन
नाकामी में पुछल्लों से भी गया-गुजरा साबित हुआ यह बल्लेबाज
3 of 10
मैच के अंतिम दिन यासिर शाह ने 4, शोएब मलिक ने 3 और जुल्फिकार बाबर ने इंग्लैंड के 2 विकेट झटककर पाकिस्तान को शानदार जीत दिला दी। उसकी ओर से कप्तान एलिस्टर कुक ने सर्वाधिक 63 रनों की पारी खेली। जबकि 5 बल्लेबाज दहाई का स्कोर भी नहीं कर सके।
नाकामी में पुछल्लों से भी गया-गुजरा साबित हुआ यह बल्लेबाज
4 of 10
इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक जो टीम की पारी की शुरुआत करने आते हैं उन्होंने हार टालने की हरसंभव कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। वह आउट होने वाले नौंवें बल्लेबाज रहे। पारी में 4 विकेट लेने वाले यासिर ने पारी का पहला और अंतिम विकेट अपने नाम किया।
विज्ञापन
नाकामी में पुछल्लों से भी गया-गुजरा साबित हुआ यह बल्लेबाज
5 of 10
इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक जो इस सीरीज में फॉर्म में दिखे तो उन्हीं की टीम के खास बल्लेबाज इयान बेल की नाकामी का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। वह इस साल 9 बार अपनी पारी में 2 रन भी नहीं बना सके हैं। 2015 की 24 टेस्ट पारियों में 9 बार वह 0 या 1 रन ही बना सके। जो किसी बल्लेबाज का एक साल में यह संयुक्त रूप से दूसरा सबसे खराब प्रदर्शन है। बेल के अलावा दूसरे नाकाम बल्लेबाज हैं वेस्टइंडीज के कर्टनी वाल्श जो 2 बार 1997 और 2000 में 9 पारियों में 2 रन बी नहीं बना सके थे।
विज्ञापन
नाकामी में पुछल्लों से भी गया-गुजरा साबित हुआ यह बल्लेबाज
6 of 10
इयान बेल के लिए यह साल अच्छा नहीं रहा है। इन 9 पारियों में वह 6 बार एक रन और 3 बार खाता नहीं खोल सके थे। 2015 से पहले बेल ने 181 टेस्ट पारियां खेली थी जिसमें सिर्फ 17 पारियों वह 2 रन नहीं बना सके थे।
विज्ञापन
नाकामी में पुछल्लों से भी गया-गुजरा साबित हुआ यह बल्लेबाज
7 of 10
इस एक साल में जहां इयान बेल 9 बार 2 रन भी नहीं बना सके। टेस्ट क्रिकेट में एक बल्लेबाज ऐसा भी है जो एक साल में 10 बार 2 रन भी नहीं बना सका। इस बल्लेबाज का नाम है विंडीज खिलाड़ी मार्वन ढिल्लन जो 2002 में 10 बार 2 रन भी नहीं बना सके। हालांकि ढिल्लन इन सभी 10 पारियों में 0 पर आउट हुए थे। लेकिन बेल बड़े बल्लेबाज हैं जबकि ढिल्लन और वाल्श खालिस गेंदबाज हैं।
नाकामी में पुछल्लों से भी गया-गुजरा साबित हुआ यह बल्लेबाज
8 of 10
सलामी बल्लेबाज मोहम्मद हफीज (151) की शानदार पारी की बदौलत पाकिस्तान ने तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन बुधवार को इंग्लैंड के सामने 284 रनों का लक्ष्य रखा जिसका पीछा करते हुए इंग्लैंड ने स्टंप्स तक 46 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। इंग्लैंड को सीरीज बराबर करने के लिए अंतिम दिन 238 रन की जरूरत थी लेकिन पूरी टीम 38 ओवर के अंदर ही आउट हो गए।
नाकामी में पुछल्लों से भी गया-गुजरा साबित हुआ यह बल्लेबाज
9 of 10
पहली पारी में 4 विकेट झटकने वाले शोएब मलिक ने दूसरी पारी में भी 3 विकेट निकाले। मलिक का यह अंतिम टेस्ट मैच था जिसमें वह 7 विकेट लेने में कामयाब रहे। उन्होंने इस मैच के दौरान ऐलान किया था कि इस मैच के बाद वह टेस्ट से संन्यास ले लेंगे।
नाकामी में पुछल्लों से भी गया-गुजरा साबित हुआ यह बल्लेबाज
10 of 10
पाकिस्तान ने 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट जो दुबई में खेला गया उसे 178 रनों से जीता था जबकि अबुधाबी में पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था। पाक ने तीसरे मैच में भी 127 रनों से जीत हासिल की। इस शानदार जीत से पाक टीम ने टेस्ट रैंकिंग में जंप लगाते हुए दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।