साल 2015 क्रिकेट के लिए बेहद रोमांचक रहा। वनडे वर्ल्ड कप से लेकर टेस्ट में गुलाबी गेंद का प्रयोग करते हुए डे-नाइट टेस्ट मैच का आयोजन, सब कुछ खास रहा। चलिए, जानते हैं साल के 5 सबसे बेहतरीन क्रिकेटरों की 5 खास पारियां।
विज्ञापन
साल के 5 सबसे बेहतरीन क्रिकेटरों के 5 खास कारनामे
2 of 6
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ के लिए साल 2015 बेहद खास रहा। टीम की कमान मिलने से लेकर बल्लेबाजी में उनकी शानदार फॉर्म। सब कुछ उनके लिए अनुकूल रहा। इस साल 17 वनडे पारियों के साथ 53.66 के औसत से उन्होंने 805 रन बनाए। जबकि 24 टेस्ट पारियों में 73.70 के औसत से 1474 रन ठोके।
विज्ञापन
साल के 5 सबसे बेहतरीन क्रिकेटरों के 5 खास कारनामे
3 of 6
चौथे नंबर पर भी ऑस्ट्रेलिया के एक और क्रिकेटर आते हैं। तेज गेंदबाज मिचेल स्टॉर्क अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले वनडे गेंदबाज रहे। अपनी घातक गेंदबाजी के लिए उन्हें वर्ल्ड कप 2015 में मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। इन्होंने 18 वनडे पारियों में 40 जबकि 20 टेस्ट पारियों में 46 विकेट झटके।
साल के 5 सबसे बेहतरीन क्रिकेटरों के 5 खास कारनामे
4 of 6
तीसरे नंबर पर हैं दुनिया के बेस्ट टेस्ट ऑलराउंडर आर अश्विन। टीम इंडिया के इस हरफनमौला गेंदबाज की फिरकी के आगे बड़े-बड़े दिग्गज टिक नहीं सके। अश्विन का जलवा खासकर फ्रीडम सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रहा। उन्होंने 13 वनडे पारियों में 21 जबकि 17 टेस्ट पारियों में 62 विकेट झटके। यही नहीं बल्लेबाजी में उन्होंने 14 टेस्ट पारियों में 20.66 के औसत से 248 रन भी बनाए।
विज्ञापन
साल के 5 सबसे बेहतरीन क्रिकेटरों के 5 खास कारनामे
5 of 6
दूसरे नंबर पर हैं दक्षिण अफ्रीका के वनडे कप्तान एबी डीविलियर्स। साल की शुरुआत में ही जनवरी माह में वेस्टइंडीज के खिलाफ 16 गेंदों में फिफ्टी लगाने वाले एबी पूरे साल विपक्षी गेंदबाजों पर हावी दिखे। इस साल वह सबसे तेज 8 हजार वनडे रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी बने। उन्होंने 18 वनडे पारियों में 79.53 के औसत से 1193 रन जबकि 10 टेस्ट पारियों में 54.66 के औसत से 492 रन बनाए।
पहले नंबर पर हैं, न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज केन विलियम्सन। टेस्ट में नंबर वन बल्लेबाज चल रहे केन न्यूजीलैंड के भावी कप्तान हैं। यह कन्फर्म है कि ब्रैंडन मैककुलम के संन्यास के बाद टीम की बागडोर उन्हें ही मिलेगी। 25 साल के इस युवा बल्लेबाज ने इस साल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में कुल 25 हजार रन बनाए। उन्होंने 25 वनडे पारियों में 57.26 के औसत से 1317 रन जबकि 16 टेस्ट पारियों में 90.15 के औसत से 1172 बनाए।