ग्रीम स्मिथ ने अचानक क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर क्रिकेट प्रशंसकों को चौंका दिया है। आज उनके 12 साल के बेमिसाल करियर की 13 शानदार बात बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
जहां से शुरू किया वहीं पर खत्म किया करियर
2 of 15
ग्रीम स्मिथ दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने के मामले में जैक्स कैलिस के बाद दूसरे नंबर पर हैं। कैलिस ने 12,296 टेस्ट रन बनाए हैं जबकि स्मिथ ने अब तक 9262 रन बनाए हैं। गैरी कर्स्टन स्मिथ के बाद तीसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन
जहां से शुरू किया वहीं पर खत्म किया करियर
3 of 15
ग्रीम स्मिथ के नाम सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों की कप्तानी करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के एलन बॉर्डर के 93 मैचों की कप्तानी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा। वह इस समय 109वें टेस्ट मैच की कप्तानी कर रहे हैं।
जहां से शुरू किया वहीं पर खत्म किया करियर
4 of 15
स्मिथ दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज हैं और अपने देश के लिए चार बार दोहरा शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। उन्होंने 10 मार्च 2002 को केपटाउन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट करियर की शुरुआत की थी और अब मार्च में ही इसी मैदान पर कंगारू के खिलाफ ही अपना अंतिम टेस्ट मैच खेल रहे हैं।
विज्ञापन
जहां से शुरू किया वहीं पर खत्म किया करियर
5 of 15
ग्रीम स्मिथ को दूसरी पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। वह टेस्ट मैच की चौथी पारी में एक हजार से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के महज 21 बल्लेबाजों की लिस्ट में शुमार हैं।
विज्ञापन
जहां से शुरू किया वहीं पर खत्म किया करियर
6 of 15
बतौर कप्तान ग्रीम स्मिथ के नाम सबसे ज्यादा टेस्ट में जीत हासिल करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उन्होंने जारी टेस्ट मैच से पहले 53 टेस्ट मैच अपनी कप्तानी में टीम को जिताए हैं। वह अपनी कप्तानी में जीत का अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के एकमात्र कप्तान हैं। दूसरे स्थान पर रिकी पोंटिंग (48) हैं।
विज्ञापन
जहां से शुरू किया वहीं पर खत्म किया करियर
7 of 15
चौथी पारी में ग्रीम स्मिथ ने सबसे ज्यादा 1504 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर रिकी पोंटिंग (1454) हैं लेकिन वह संन्यास ले चुके हैं। जबकि वर्तमान में यूनुस खान ही ऐसे बल्लेबाज हैं जो अभी टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं और 59.70 की औसत से 1015 रन बना चुके हैं।
जहां से शुरू किया वहीं पर खत्म किया करियर
8 of 15
ग्रीम स्मिथ बेहद जुझारू बल्लेबाज रहे हैं और उन्हें पांच दिनी मैच के अंतिम दिन चौथी पारी आसानी से खेलने में महारत हासिल थी। 22 टेस्ट मैचों में उन्होंने चौथी पारी खेली और 4 शतक और 6 अर्धशतक लगाए। सिर्फ एक बार शून्य पर आउट हुए हैं। उन्होंने जो चार शतक लगाए हैं उसमें टीम को जीत मिली है।
जहां से शुरू किया वहीं पर खत्म किया करियर
9 of 15
2008 का साल ग्रीम स्मिथ के करियर का नायाब साल साबित हुआ और उन्होंने उस साल एक कैलेंडर वर्ष में 15 टेस्ट मैच में 1656 रन बनाए। इस दौरान 6 शतक और 6 अर्धशतक भी लगाए।
जहां से शुरू किया वहीं पर खत्म किया करियर
10 of 15
ग्रीम स्मिथ लेफ्ट ऑर्म गेंदबाजों का सामना करने में असहज रहे हैं। भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने उन्हें छह बार आउट किया है। हालांकि न्यूजीलैंड क्रिस मार्टिन ने सबसे ज्यादा आठ बार उन्हें पवेलियन की राह दिखाई है।
जहां से शुरू किया वहीं पर खत्म किया करियर
11 of 15
10 मार्च, 2002 को अपना पहला टेस्ट मैच खेलने वाले ग्रीम स्मिथ को दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी महज आठ टेस्ट मैच खेलने के बाद ही मिल गई। स्मिथ ने टेस्ट में 1164 चौके और 24 छक्के जमाए हैं। जबकि वनडे क्रिकेट में उन्होंने 788 चौका और 44 छक्के लगाए हैं।
जहां से शुरू किया वहीं पर खत्म किया करियर
12 of 15
ग्रीम स्मिथ बेहतरीन क्षेत्ररक्षक भी माने जाते हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 168 और वनडे में 105 कैच लपके है। बल्लेबाजी में बेमिसाल स्मिथ ने कभी-कभार गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया है और कुल 26 अंतरराष्ट्रीय विकेट (8 टेस्ट और 18 वनडे) झटके हैं।
जहां से शुरू किया वहीं पर खत्म किया करियर
13 of 15
ग्रीम स्मिथ ने 197 वनडे मैच खेले हैं और 10 शतक तथा 47 अर्धशतकों के दम पर 6989 रन बनाए। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 149 वनडे में टीम को 92 मैचों में जीत दिलाई है और 51 में हार मिली है। जबकि टी-20 में 27 मैच में 18 में अपनी टीम को जीत दिलाई है।
जहां से शुरू किया वहीं पर खत्म किया करियर
14 of 15
22 साल की उम्र में टेस्ट टीम के कप्तान बनने वाले ग्रीम स्मिथ ने अपनी कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया में 2008-09 में पहली बार टेस्ट सीरीज में जीत दिलाई।
ग्रीम स्मिथ ने 2011 वर्ल्ड कप के बाद स्वेच्छा से वनडे टीम की कप्तानी छोड़ दी थी उन्होंने पिछले साल अपने 32वें जन्मदिन के दिन टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी का शतक लगाया था। यह मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला गया था।