भारत ने ग्लासगो में 20वें राष्ट्रमंडल खेलों में आठवें दिन तक 13 स्वर्ण पदक जीत लिए हैं। देश के कुछ स्टार खिलाड़ी पीले तमगे से चूक गए तो कुछ खिलाड़ियों ने स्वर्णिम सफलता हासिल कर अपनी पहचान बनाई। आइए, जानते हैं 13 स्वर्णिम खिलाड़ियों के बारे में।
विज्ञापन
ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों के 13 'गोल्डन' भारतीय
2 of 14
पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में अभिनव बिंद्रा ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इस स्वर्णिम सफलता के साथ बिंद्रा ने राष्ट्रमंडल खेलों को अलविदा कहा।
विज्ञापन
ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों के 13 'गोल्डन' भारतीय
3 of 14
महिलाओं की भारोत्तोलन प्रतियोगिता के 48 किलो वर्ग में संजीता चानू खुमुकचाम ने भारत को स्वर्ण पदक दिलाया।
ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों के 13 'गोल्डन' भारतीय
4 of 14
पुरुषों की 56 किलो भारोत्तोलन प्रतियोगिता में सुखन डे ने भारत को एक और स्वर्ण पदक दिलवाया।
विज्ञापन
ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों के 13 'गोल्डन' भारतीय
5 of 14
भारत को निशानेबाजी में कई दिग्गजों ने निराश किया लेकिन महिला वर्ग की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग में अपूर्वी चंदेला ने राष्ट्रमंडल खेलों के तीसरे दिन देश को स्वर्ण पदक दिलाया।
विज्ञापन
ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों के 13 'गोल्डन' भारतीय
6 of 14
ओलंपिक में रजत पदक विजेता विजय कुमार की नाकामी के बाद जीत राय ने भारत को शूटिंग में एक और गोल्ड दिलाया। पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल शूटिंग जीतू ने जहां स्वर्ण पदक जीता वहीं गुरपाल सिंह को रजत पदक मिला।
विज्ञापन
ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों के 13 'गोल्डन' भारतीय
7 of 14
भारत के सतीश शिवलिंगम ने पुरुषों की 77 किलो भारोत्तोलन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने पूर्व चैंपियन भारत के ही रवि कटुलु को हराया। रवि को रजत पदक मिला।
ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों के 13 'गोल्डन' भारतीय
8 of 14
पिछली बार अनीसा सैयद से स्वर्ण पदक चूकने वाली भारत की राही सरनोबत ने इस बार गोल्ड की आस पूरी कर ली। उन्होंने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल शूटिंग में स्वर्ण जीता। जबकि सैयद को रजत पदक मिला।
ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों के 13 'गोल्डन' भारतीय
9 of 14
राष्ट्रमंडल खेलों के छठे दिन भारत को कुश्ती में 3 स्वर्ण पदक मिले। कुश्ती में भारत के स्वर्ण पदकों का सिलसिला अमित कुमार ने शुरू किया। उन्होंने 57 किलोग्राम फ्री स्टाइल कुश्ती में गोल्ड जीता।
ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों के 13 'गोल्डन' भारतीय
10 of 14
विनेश फोगट ने अमित कुमार की सफलता को जारी रखते हुए इस दिन भारत को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया। विनेश ने महिलाओं की 48 किलोग्राम फ्रीस्टाइल इंग्लैंड की पहलवान को हराकर स्वर्ण जीता।
ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों के 13 'गोल्डन' भारतीय
11 of 14
अमित और विनेश के बाद भारत के स्टार पहलवान सुशील कुमार ने गोल्ड पदकों की हैट्रिक लगा दी। उन्होंने 74 किलोग्राम फ्रस्टाइल वर्ग में पाकिस्तानी पहलवान कमर अब्बास को 6-2 से हरा कर स्वर्ण अपने नाम किया।
ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों के 13 'गोल्डन' भारतीय
12 of 14
राष्ट्रमंडल खेलों के आठवें दिन कुश्ती में भारत को चौथा स्वर्ण बबीता कुमारी ने दिलाया। बबीता ने 55 किलो फ्रीस्टाइल में कनाडाई पहलवान को हराया। बबीता ने दिल्ली में 2010 में हुए 51 किग्रा भार वर्ग में राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था।
ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों के 13 'गोल्डन' भारतीय
13 of 14
दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त ने ग्लासगो में भी स्वर्णिम सफलता जारी रखा। उन्होंने 65 किलो फ्रीस्टाइल वर्ग में गोल्ड जीता। इस टूर्नामेंट में भारत का यह 12वां स्वर्ण पदक था।
20वें राष्ट्रमंडल खेलों के आठवें दिन कुश्ती में दो स्वर्ण पदक आने के बाद एथलेटिक्स से एक ऐसा सोना आया जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था। विकास गौड़ा ने चक्का फेंक प्रतियोगिता में देश को 13वां स्वर्ण पदक दिलाया। पुरुष वर्ग में 5 दशक बाद भारत को स्वर्ण मिला है।