अगले महीने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए दुनियाभर की क्रिकेट टीमों ने अपनी-अपनी टीम चुन लिए हैं, लेकिन चयन में हर बार की तरह इस बार भी कई विवाद उठ खड़े हुए। न सिर्फ टीम इंडिया में बल्कि अन्य टीमों के चयन में भी।
विज्ञापन
ICC वर्ल्ड कप की टीम चयन में 13 विवादित फैसले
2 of 15
हर चार साल बाद होने वाले क्रिकेट के इस महाकुंभ में खेलने का सपना तो हर क्रिकेटर का होता है लेकिन इसमें कुछ चुनिंदा क्रिकेटर ही इस महासमर में खेल पाते हैं। बाकी को बाहर होना पड़ता है। आइए, जानते हैं दुनियाभर के उन 13 क्रिकेटरों के बारे में जिनके चयन होने या न होने पर हंगामा बरप गया।
विज्ञापन
ICC वर्ल्ड कप की टीम चयन में 13 विवादित फैसले
3 of 15
शुरुआत श्रीलंका के कभी करिश्माई फिरकी गेंदबाज रहे अजंता मेंडिस से करते हैं। मेंडिस को अंतिम 15 खिलाड़ियों में शामिल नहीं किया गया। जबकि वह पिछले साल 17 मैचों से 38 विकेट झटककर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। वह 2014 की आईसीसी की वनडे ड्रीम टीम में शामिल एकमात्र फिरकी गेंदबाज थे।
ICC वर्ल्ड कप की टीम चयन में 13 विवादित फैसले
4 of 15
विस्फोटक बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड जब बल्लेबाजी के लिए आते हैं तो गेंदबाज उनसे खौफ खाने लगते हैं लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें विंडीज की 15 सदस्यीय टीम में नहीं रखा है। बोर्ड ने उन्हें बाहर करने के बारे में कुछ नहीं बताया पर माना जाता है भारत दौरे को बीच में छोड़कर आने की सजा उन्हें दी गई है। उनके न होने से विपक्षी गेंदबाजों को राहत मिलेगी। वे बेहतरीन आलराउंडर भी हैं।
विज्ञापन
ICC वर्ल्ड कप की टीम चयन में 13 विवादित फैसले
5 of 15
30 साल के तेज गेंदबाज सोहैल खान को वर्ल्ड कप में खेलने का टिकट दे दिया गया है। सोहैल के पास सिर्फ 5 मैच खेलने का अनुभव है जिसमें 4 उन्होंने बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला है। उनके खाते में सिर्फ 6 विकेट ही हैं। इसके अलावा उन्होंने अपना अंतिम वनडे 2011 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था। सोहैल की खातिर सोहैल तनवीर और उमर गुल को टीम से बाहर किया गया।
विज्ञापन
ICC वर्ल्ड कप की टीम चयन में 13 विवादित फैसले
6 of 15
एक महीने पहले तक एलिस्टर कुक वर्ल्ड कप में इंग्लैंड टीम की अगुवाई कर रहे थे। लेकिन कुछ दिन पहले उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया और अब उन्हें टीम के अंतिम 15 खिलाड़ियों की सूची में भी शामिल नहीं किया गया। हालांकि कुक लंबे समय से वनडे में अच्छा नहीं कर पा रहे थे और उनको कप्तान बनाए रखने पर ही सवाल उठ रहे थे।
विज्ञापन
ICC वर्ल्ड कप की टीम चयन में 13 विवादित फैसले
7 of 15
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज लोनवाबो सोतसोबे दक्षिण अफ्रीका की अंतिम 15 खिलाड़ियों की सूची में जगह बनाने में नाकाम रहे हैं। हालांकि वह चोट के कारण पिछले साल मार्च से अफ्रीकी टीम के लिए कोई मैच नहीं खेल सके हैं। लेकिन उन्होंने घरेलू क्रिकेट में काफी शानदार प्रदर्शन किया था और उन्हें टीम में लिए जाने की संभावना थी।
ICC वर्ल्ड कप की टीम चयन में 13 विवादित फैसले
8 of 15
टीम इंडिया के 15 खिलाड़ियों में सबसे चौंकाने वाला नाम रहा स्टुअर्ट बिन्नी का। आलराउंडर बिन्नी के पास सिर्फ 6 वनडे खेलने का अनुभव है और उसमें भी वह कामयाब नहीं रहे। टीम से लंबे समय से बाहर भी थे। चौंकाने वाली बात यह रही कि पिछले युवराज सिंह की जगह उन्हें शामिल किया गया। पिता रोजर बिन्नी चयनकर्ता समिति के सदस्य हैं।
ICC वर्ल्ड कप की टीम चयन में 13 विवादित फैसले
9 of 15
आलराउंडर ड्वेन ब्रॉवो को वेस्टइंडीज की वर्ल्ड कप टीम के 15 खिलाड़ियों में शामिल नहीं किया गया है। ब्रॉवो एक मैच जिताऊ खिलाड़ी माने जाते हैं लेकिन अपने बोर्ड के साथ झगड़े के कारण भारत दौरे को बीच में ही छोड़ देने की सजा उन्हें मिली और टीम से बाहर कर दिया गया। वह तेजी से रन बनाने के अलावा शानदार गेंदबाज भी हैं।
ICC वर्ल्ड कप की टीम चयन में 13 विवादित फैसले
10 of 15
भारतीय चयनकर्ताओं ने जहां स्टुअर्ट बिन्नी को टीम में शामिल कर लिया वहीं ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए बल्लेबाज मुरली विजय को वर्ल्ड कप के लिए नहीं रखा। मुरली लगातार शानदार फॉर्म में हैं और टेस्ट सीरीज में 400 से ज्यादा रन बनाए हैं। वह टी-20 क्रिकेट में शतक भी लगा चुके हैं लेकिन उनका चयन नहीं किया जाना सभी को अखर गया।
ICC वर्ल्ड कप की टीम चयन में 13 विवादित फैसले
11 of 15
न्यूजीलैंड के 23 साल के तेज गेंदबाज मैट हेनरी जिन्होंने पिछले साल जनवरी में भारत के खिलाफ अपने वनडे करियर का आगाज किया था को वर्ल्ड कप टीम में नहीं लिया गया। वह 19 विकेट झटककर पिछले साल के अपनी टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उनका प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है लेकिन चयनकर्ताओं ने अपने पुराने हथियारों पर ज्यादा भरोसा दिखाया।
ICC वर्ल्ड कप की टीम चयन में 13 विवादित फैसले
12 of 15
दक्षिण अफ्रीका की टीम में भी एक चौंकाने वाला नाम है और वह है बल्लेबाज फरहान बेहरादेन का। फरहान की बल्लेबाजी का औसत महज 22 है और गेंदबाजी में सिर्फ 4 ओवर ही डाले हैं। धाकड़ बल्लेबाजों से लैश अफ्रीकी चयनकर्ताओं ने एक अतिरिक्त गेंदबाज को अपनी टीम में रखने के बजाए इस बल्लेबाज को रखा है।
ICC वर्ल्ड कप की टीम चयन में 13 विवादित फैसले
13 of 15
न्यूजीलैंड की 15 सदस्यीय टीम में एक चौंकाने वाला नाम है 35 साल के बल्लेबाज ग्रैंट एलियट का। एलियट ने पिछले साल एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला और यह न्यूजीलैंड का सबसे शानदार साल साबित हुआ। 2013 में उन्हें उनके खराब फॉर्म के कारण टीम से बाहर किया गया था। हालांकि बल्लेबाजों से भरे किवी टीम में उनके लिए जगह कम ही दिखती है।
ICC वर्ल्ड कप की टीम चयन में 13 विवादित फैसले
14 of 15
दक्षिण अफ्रीका के आलराउंडर रेयान मैक्लॉरेन को वर्ल्ड कप टीम में नहीं रखा गया है। तेज गेंदबाज और बल्लेबाज तो टीम से बाहर किए जाने के बाद अपनी निराशा भी नहीं छिपा पाए। उनके प्रदर्शन को देखते हुए लगता था कि उन्हें टीम में रखा जाएगा। वह 2014 में अपनी टीम की ओर से दूसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। साथ ही उनकी बल्लेबाजी भी उपयोगी रही है।
और अंत में सबसे बड़ा विवादित फैसला। पिछले वर्ल्ड कप के हीरो रहे युवराज सिंह ने टीम चयन से ठीक पहले रणजी क्रिकेट में लगातार 3 शतक लगाकर फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए थे लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें वर्ल्ड कप का टिकट नहीं दिया। प्रशंसकों को उम्मीद थी कि 30 संभावित खिलाड़ियों में चयन नहीं किए जाने के बावजूद उन्हें अंतिम 15 में शामिल कर लिया जाएगा, लेकिन सभी को निराशा हाथ लगी।