हर साल की तरह इस बार भी क्रिकेट के मैदान पर कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। शानदार मुकाबलों के साथ-साथ कुछ बेहतरीन तस्वीरें भी कैमरे में कैद हो गई। आइए, देखते हैं मैदान पर खींची गई 2015 की ऐसी ही 13 नायाब और दिलचस्प तस्वीरें।
विज्ञापन
2015 में क्रिकेट की 13 सबसे बेहतरीन तस्वीरें, जरूर देखें
2 of 14
अगस्त में टीम इंडिया श्रीलंका के दौरे पर थी और 3 मैचों की सीरीज के तीसरे मैच के तीसरे दिन श्रीलंकाई क्रिकेटर रंगान हेराथ और तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा के बीच गेंदबाजी को लेकर तीखी बहस हुई। बाद में ईशांत पर एक मैच का बैन लगा दिया गया।
विज्ञापन
2015 में क्रिकेट की 13 सबसे बेहतरीन तस्वीरें, जरूर देखें
3 of 14
यह तस्वीर है जो दिखाती है कि 3 दशक पहले बल्ले और आज के बल्ले में कितना फर्क आ गया है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज बैरी रिचडर्स तब और आज के बल्ले को एक साथ दिखाते हुए। पतले से दिख रहे बल्ले से रिचडर्स ने 325 रनों की बड़ी पारी खेली थी। यह मोटा बल्ला ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का है।
2015 में क्रिकेट की 13 सबसे बेहतरीन तस्वीरें, जरूर देखें
4 of 14
15 फरवरी को एडिलेड में आईसीसी वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच लीग चरण का मुकाबला खेला गया। यह मैच भी हर बार की तरह रोमांचक रहा लेकिन मुकाबले के दौरान विराट कोहली और पाक सोहैल खान के बीच कुछ तीखी बहस भी हुई।
विज्ञापन
2015 में क्रिकेट की 13 सबसे बेहतरीन तस्वीरें, जरूर देखें
5 of 14
वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला बांग्लादेश के साथ हुआ। यह मैच बेहद कांटेदार रहा और एक समय भारत संकट में दिख रहा था लेकिन अंपायरों के गलत फैसलों से टीम इंडिया मैच बचाने में सफल रही। कोहली को आउट करने के बाद रुबेल हुसैन का यह भाव बेहद लोकप्रिय रहा।
विज्ञापन
2015 में क्रिकेट की 13 सबसे बेहतरीन तस्वीरें, जरूर देखें
6 of 14
बांग्लादेश के लिए यह साल सफलताओं भरा रहा। पहली बार टीम वर्ल्ड कप के अंतिम 8 में पहुंची। साथ ही इस टीम ने लगातार कई वनडे सीरीज अपने घर में जीती। तस्कीन अहमद और मशरफे मुर्तजा का हवा में उछाल मारकर सीना टकराकर कुछ इस तरह से जश्न मनाने का यह अंदाज खूब चर्चा में रहा।
विज्ञापन
2015 में क्रिकेट की 13 सबसे बेहतरीन तस्वीरें, जरूर देखें
7 of 14
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कटक में 5 अक्टूबर को खेले गए टी-20 मुकाबले के दौरान जब टीम इंडिया हार की कगार पर थी तो दर्शक नाराज हो गए और बोतलों समेत कई चीजें मैदान पर फेंकने लगे। जिससे मैच रोक दिया गया और फिर से शुरू होने पर मैदान पर ही खिलाड़ी आराम फरमाने लगे।
2015 में क्रिकेट की 13 सबसे बेहतरीन तस्वीरें, जरूर देखें
8 of 14
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान हाशिम अमला भारत के खिलाफ नागपुर टेस्ट में जल्द आउट होने के बाद कुछ इस अंदाज में नजर आए। अमला के लिए यह दौरा बेहद खराब रहा क्योंकि वह पूरी टेस्ट सीरीज में रन बनाने के लिए संघर्ष करते रहे।
2015 में क्रिकेट की 13 सबसे बेहतरीन तस्वीरें, जरूर देखें
9 of 14
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए बेहद खास थी क्योंकि बतौर कप्तान वह पहली बार अपने घर में कोई टेस्ट सीरीज खेल रहे थे। कोहली ने 3-0 से जीत हासिल की और वो भी अपने इस आक्रामक अंदाज के साथ।
2015 में क्रिकेट की 13 सबसे बेहतरीन तस्वीरें, जरूर देखें
10 of 14
टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली विपक्षी टीम पर दबाव बनाने का कोई मौका नहीं गंवाते हैं। नागपुर टेस्ट में जब टीम इंडिया मैच में जीत के बेहद करीब थी तब भी वह इससे नहीं चूके। अफ्रीकी बल्लेबाज फैफ डु प्लेसिस को कुछ अंदाज में जवाब देते कोहली।
2015 में क्रिकेट की 13 सबसे बेहतरीन तस्वीरें, जरूर देखें
11 of 14
अब जरा इस तस्वीर को देखिए। मेलबर्न रेनेगेड्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच चल गए इसी मैच के दौरान गेंद को पकड़ने का प्रयास करते रेनेगेड्स टीम के फिल्डर ड्वेन ब्रावो। तस्वीर देखकर ऐसा लग रहा है मानो ब्रावो बल्लेबाज को पकड़कर गेंद से बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
2015 में क्रिकेट की 13 सबसे बेहतरीन तस्वीरें, जरूर देखें
12 of 14
बिग बैश लीग टूर्नामेंट में 23 दिसंबर 2015 को मेलबर्न रेनेगेड्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच चल रहे मैच के दौरान गेंदबाजी करते रेनेगेड्स टीम के मेम्बर नॉथन रिमिंगटन। कैमरामैन ने उनके गेंदबाजी के एक्शन को बेहद खास तरीके से एडिट किया है।
2015 में क्रिकेट की 13 सबसे बेहतरीन तस्वीरें, जरूर देखें
13 of 14
टेस्ट क्रिकेट के 138 साल के इतिहास में 29 नवंबर 2015 से एडिलेड मैदान में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच डे-नाइट टेस्ट मैच के दौरान आउट होकर पवेलियन को जाते स्टीवन स्मिथ। यह तस्वीर देखकर ही आपको इसकी खासियत लग गई होगी। बैकग्राउंड में अंधेरा और स्मिथ पर पड़ रही लाइट से यह तस्वीर ब्लैक एंड वाइट फॉर्मेट में लग रही है।
2015 में क्रिकेट की 13 सबसे बेहतरीन तस्वीरें, जरूर देखें
14 of 14
29 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच एडिलेड मैदान में हुए तीसरे टेस्ट मैच के दौरान बाउंड्री पर कैच लेने का प्रयास करते ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर।