फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 पुछल्ले बल्लेबाज जिन्होंने नौंवें नंबर पर बनाए रिकॉर्ड

विज्ञापन
1 of 9
ऑस्ट्रेलिया की ओर से पुछल्ले बल्लेबाज मिचेल स्टॉर्क (58) ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी के दौरान उस समय साहसिक बल्लेबाजी की जब टीम संकट में थी। वह जब बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए तो टीम के 7 विकेट महज 153 रन पर गिर गए थे और हार का संकट मंडरा रहा था। नौंवें नंबर पर उन्होंने शानदार अर्धशतक ठोक दिया।
विज्ञापन

11 पुछल्ले बल्लेबाज जिन्होंने नौंवें नंबर पर बनाए रिकॉर्ड

2 of 9
तेज गेंदबाज और पुछल्ले बल्लेबाज मिचेल स्टॉर्क ने आठवें विकेट के लिए पीटर नेविल के साथ 64 रनों की साझेदारी कर न सिर्फ टीम को दो सौ के पार पहुंचाया बल्कि संभावित हार को लंच तक टाल दिया। दोनों बल्लेबाजों ने अपने-अपने फिफ्टीज भी पूरे किए। टीम भले ही यह मैच हार गई हो लेकिन स्टॉर्क ने इस पारी से रिकॉर्ड बुक में नाम लिखा ही लिया। वह नौंवें नंबर पर सबसे ज्यादा 50 या उससे ज्यादा की पारियां खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं।
विज्ञापन

11 पुछल्ले बल्लेबाज जिन्होंने नौंवें नंबर पर बनाए रिकॉर्ड

3 of 9
टेस्ट मैचों में यह कभी-कभार ही होता है जब कोई पुछल्ला बल्लेबाज क्रीज पर टिक जाए और बड़ी पारी खेलकर टीम की बेहतर कंडीशन में पहुंचा दे। मिचेल स्टॉर्क ने भी यही किया लेकिन शीर्ष क्रम की नाकामी के कारण टीम को हार का सामना करना पड़ा। आइए, जानते हैं नौंवें नंबर पर सबसे ज्यादा बार 50 से ज्यादा पारियां खेलने वाले 11 बल्लेबाजों के बारे में जिनमें 3 भारतीय भी हैं। साथ ही यह भी जाने कि वल्र्ड रिकॉर्ड किस बल्लेबाज के नाम दर्ज है?

11 पुछल्ले बल्लेबाज जिन्होंने नौंवें नंबर पर बनाए रिकॉर्ड

4 of 9
टेस्ट क्रिकेट में नौंवें नंबर पर आते हुए सबसे ज्यादा बार 50 या उससे ज्यादा पारियां खेलने के मामले में दुनियाभर के 6 बल्लेबाज ऐसे हैं जिन्होंने इस क्रम पर 4 बार अर्धशतक जमाया है। इन 6 में से 2 भारतीय बल्लेबाज भी हैं।
विज्ञापन

11 पुछल्ले बल्लेबाज जिन्होंने नौंवें नंबर पर बनाए रिकॉर्ड

5 of 9
नौंवें नंबर पर सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले 6 बल्लेबाजों में हैं पाकिस्तान के वसीम अकरम और सरफराज नवाज, श्रीलंका के चमिंडा वास और ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली।
विज्ञापन

11 पुछल्ले बल्लेबाज जिन्होंने नौंवें नंबर पर बनाए रिकॉर्ड

6 of 9
भारत की ओर से नौंवें नंबर पर सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले 2 बल्लेबाज हैं हरभजन सिंह और जवागल श्रीनाथ। हरभजन  ने 1998 से 2013 के बीच 70 मैचों की 87 पारियों में इस नंबर पर बल्लेबाजी की और 4 बार अर्धशतक लगाए। जबकि श्रीनाथ ने 1991 से 2002 के बीच 60 मैचों की 79 पारियों में यह कारनामा किया।
विज्ञापन

11 पुछल्ले बल्लेबाज जिन्होंने नौंवें नंबर पर बनाए रिकॉर्ड

7 of 9
उक्त 6 बल्लेबाजों के अलावा 4 बल्लेबाज ऐसे हैं जिन्होंने नौंवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए एक नहीं 5 बार अर्धशतक लगाए हैं। इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के माइकल होलि्ंडग, इंग्लैंड के ग्रीम स्वान और ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टॉर्क शामिल हैं। इस फेहरिस्त में एक भारतीय बल्लेबाज का नाम भी शामिल है।

11 पुछल्ले बल्लेबाज जिन्होंने नौंवें नंबर पर बनाए रिकॉर्ड

8 of 9
टेस्ट में नौंवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए पांच अर्धशतक लगाने के मामले में किरन मोरे भी शामिल हैं। मोरे इस क्रम पर 27 मैचों की 34 पारियों में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। वहीं स्टॉर्क भी अपने 20वें मैच में पांच अर्धशतक लगाकर ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल बल्लेबाज बन गए हैं।
विज्ञापन

11 पुछल्ले बल्लेबाज जिन्होंने नौंवें नंबर पर बनाए रिकॉर्ड

9 of 9
नौंवें नंबर पर सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है न्यूजीलैंड के डैनिएल विट्टोरी के नाम। विट्टोरी ने इस क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 6 अर्धशतक लगाए हैं। इनमें से एक शतक भी इसी नंबर पर बनाए हैं। उन्होंने नौंवें नंबर पर 58 टेस्ट मैचों की 70 पारियों में यह इतिहास दर्ज कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें