चेतेश्वर पुजारा को काउंटी क्रिकेट में एक मैच के दौरान 'हैंडलेड द बॉल' आउट दे दिया गया है। वह प्रथम श्रेणी में इस तरह से आउट होने वाले दुनिया के 59वें बल्लेबाज बन गए हैं। लेकिन इस तरह के विकेट गेंदबाज के खाते में नहीं जुटते हैं।
विज्ञापन
ऐसे 10 विकेट जो विपक्षी टीम के खाते में ही नहीं जुड़े
2 of 13
क्रिकेट में 2 तरह के विकेट ऐसे होते हैं जिसका श्रेय न गेंदबाज को मिलता है और न ही मैदान पर क्षेत्ररक्षण कर रहे क्षेत्ररक्षक को। हम यहां बात कर रहे हैं 'हैंडलेड द बॉल' यानी बल्लेबाज का गेंद को विकेट पर लगने से जानबूझकर रोकना और 'फील्डिंग में बाधा पहुंचाना' यानी अब्स्ट्रक्टींग द फील्ड।
विज्ञापन
ऐसे 10 विकेट जो विपक्षी टीम के खाते में ही नहीं जुड़े
3 of 13
आइए, जानते हैं कि 'हैंडलेड द बॉल' और 'अब्स्ट्रक्टींग द फील्ड' के कारण आउट होने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के बारे में। 'हैंडलेड द बॉल' आउट होने वाले बल्लेबाजों में इंग्लैंड के बल्लेबाज सबसे आगे हैं तो 'अब्स्ट्रक्टींग द फील्ड' मामले में पाकिस्तान के बल्लेबाज।
ऐसे 10 विकेट जो विपक्षी टीम के खाते में ही नहीं जुड़े
4 of 13
'हैंडलेड द बॉल' मोहिंदर अमरनाथ वनडे क्रिकेट में 'हैंडलेड द बॉल' आउट होने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे। वह 9 फरवरी, 1986 को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान जब वह 15 रन पर खेल रहे थे उस समय एक गेंद को विकेट के पास जानबूझकर रोकने के कारण आउट दे दिया गया।
विज्ञापन
ऐसे 10 विकेट जो विपक्षी टीम के खाते में ही नहीं जुड़े
5 of 13
'हैंडलेड द बॉल' ऐसी दूसरी घटना जून, 1993 में हुई, जब एशेज सीरीज के दौरान मैनचेस्टर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड के कप्तान ग्राहम गूच ने गेंद को विकेट के पास जाने से रोक दिया था। यह मैच इंग्लैंड 179 रनों से हार गया था।
विज्ञापन
ऐसे 10 विकेट जो विपक्षी टीम के खाते में ही नहीं जुड़े
6 of 13
'हैंडलेड द बॉल' दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डेरेल कुलिनन भी 'हैंडलेड द बॉल' आउट हो चुके हैं। वह 27 जनवरी, 1999 को डरबन में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच के दौरान 46 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए थे।
विज्ञापन
ऐसे 10 विकेट जो विपक्षी टीम के खाते में ही नहीं जुड़े
7 of 13
'हैंडलेड द बॉल' 2000-01 में चेन्नई में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ भी 'हैंडलेड द बॉल' आउट हुए थे।
ऐसे 10 विकेट जो विपक्षी टीम के खाते में ही नहीं जुड़े
8 of 13
'हैंडलेड द बॉल' 2001-02 में भारत दौरे पर आई इंग्लैंड टीम के दिग्गज बल्लेबाज माइकल वॉन भी 'हैंडलेड द बॉल' आउट हो गए थे। 19 दिसंबर, 2001 को बंगलुरू में टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में वह इस तरह से आउट हुए थे।
ऐसे 10 विकेट जो विपक्षी टीम के खाते में ही नहीं जुड़े
9 of 13
'अब्स्ट्रक्टींग द फील्ड' यानी क्षेत्ररक्षण में बाधा डालने के कारण आउट होने के मामले में पाकिस्तान के रमीज रजा का नाम सबसे पहले आता है। वह 20 नवंबर 1987 को कराची में इंग्लैड के खिलाफ मैच के दौरान उन्हें उस समय 'अब्स्ट्रक्टींग द फील्ड' आउट दिया गया जब वह 99 रन पर खेल रहे थे।
ऐसे 10 विकेट जो विपक्षी टीम के खाते में ही नहीं जुड़े
10 of 13
'अब्स्ट्रक्टींग द फील्ड' मोहिंदर अमरनाथ ही एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं जो 'हैंडलेड द बॉल' और 'अब्स्ट्रक्टींग द फील्ड' आउट हुए हैं। 22 अक्टूबर, 1989 में अहमदाबाद में श्रीलंका के खिलाफ जब वह 28 रन पर खेल रहे थे तभी उन्हें 'अब्स्ट्रक्टींग द फील्ड' आउट करार दे दिया गया।
ऐसे 10 विकेट जो विपक्षी टीम के खाते में ही नहीं जुड़े
11 of 13
'अब्स्ट्रक्टींग द फील्ड' इंजमाम उल हक 'अब्स्ट्रक्टींग द फील्ड' आउट होने वाले पाकिस्तान के दूसरे बल्लेबाज हैं। हक 6 फरवरी, 2006 को भारत के खिलाफ पेशावर में क्षेत्ररक्षण में बाधा पहुंचाने के कारण आउट कर दिए गए थे। उस समय वह 16 रन पर खेल रहे थे।
ऐसे 10 विकेट जो विपक्षी टीम के खाते में ही नहीं जुड़े
12 of 13
'अब्स्ट्रक्टींग द फील्ड' मोहम्मद हफीज 'अब्स्ट्रक्टींग द फील्ड' आउट होने वाले पाकिस्तान के तीसरे बल्लेबाज हैं। उन्हें 21 मार्च, 2013 को डरबन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उस समय 'अब्स्ट्रक्टींग द फील्ड' आउट करार दे दिया गया जब वह खाता भी नहीं खोल सके थे।
ऐसे 10 विकेट जो विपक्षी टीम के खाते में ही नहीं जुड़े
13 of 13
'अब्स्ट्रक्टींग द फील्ड' पाकिस्तान के 4 बल्लेबाज 'अब्स्ट्रक्टींग द फील्ड' आउट हो चुके हैं। पाक के चौथे बल्लेबाज का नाम है अनवर अली। अली 27 नवंबर, 2013 में पोर्ट एलिजाबेथ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ क्षेत्ररक्षण में बाधा पहुंचाने के आरोप में आउट कर दिया गया था। उस समय 7 रन बना पाए थे।