किस खेल में कितना जोखिम है, ये तय कर पाना मुश्किल हैं लेकिन इन खेलों की रैंकिंग फोर्ब्स ने पीड़ितों के आंकड़ों के आधार पर तय की है।
विज्ञापन
मौत के करीब खेले जाते हैं ये खेल, जरा सी चूक और कहानी खत्म!
2 of 11
खतरनाक खेलों की सूची में दसवें पायदान पर है व्हाइट वॉटर राफ्टिंग का खेल यानी पहाड़ों से तेज रफ्तार बहने वाले साफ पानी पर राफ्टिंग करना। इस खेल में हवा भरने वाले बेड़े का इस्तेमाल किया जाता है, जो लहरों पर तेजी से तैरता है। कई दफा बेड़ा काबू से बाहर चला जाता है और प्रतिभागी चट्टानों से टकरा जाते हैं। हाथ-पैर की हड्डियां टूटना इस खेल में आम है। कई बार इस खेल में मौत तक हो जाती है। (सोर्स-वंडर्सलिस्ट.कॉम)
विज्ञापन
मौत के करीब खेले जाते हैं ये खेल, जरा सी चूक और कहानी खत्म!
3 of 11
बीएमएक्स यानी बाइसिकिल मोटोक्रॉस एक साइकिल स्पोर्ट है। ये खेल नौवें नंबर पर हैं। इस खेल में खास तरह की बीएमएक्स कही जाने वाली मोटरसाइकिलों से बाधाओं वाली ऊंची-नीची जगह पर रेसिंग की जाती है। इस दौरान गंभीर चोटों का खतरा बना रहता है।
मौत के करीब खेले जाते हैं ये खेल, जरा सी चूक और कहानी खत्म!
4 of 11
आठवें नंबर पर पर्वतारोहण का खेल है। पर्वतारोहण यानी पहाड़ों पर चढ़ने का काम इतना जोखिम भरा है कि जरी सी चूक आपको सीधे मुंह में ले जा सकती है। इस खेल में अमूमन टखनों की चोट, मोच, मांसपेशियों में खिचाव, पीठ में चोट जैसी शारीरिक चोटों से जूझना पड़ता है। कई दफा पहाड़ों पर मौसम परिवर्तन होने से पर्वतारोही रास्ता तक भूल जाते हैं।
विज्ञापन
मौत के करीब खेले जाते हैं ये खेल, जरा सी चूक और कहानी खत्म!
5 of 11
स्ट्रीट लज पहली नजर में स्केटबोर्डिंग जैसा खेल लगता है। सातवें नंबर पर काबिज इस खेल की शर्त है कि प्रतिभागी बोर्ड पर रीढ़ के सहारे लेटकर तेजी से ढलान और घुमावदार सड़क से गुजरता है। लेटे होने की वजह से कई बार प्रतिभागी खुद को संभाल नहीं पाता है और दुर्घटनाओं की शिकार हो जाता है। इसके जोखिम को देखते हुए प्रतिभागी लेदर जैकेट और हेलमेट पहनता है।
विज्ञापन
मौत के करीब खेले जाते हैं ये खेल, जरा सी चूक और कहानी खत्म!
6 of 11
छठें नंबर पर बिग वेब सर्फिंग यानी ऊंची लहरों की सवारी वाला खोल है। अमूमन 20 फुट ऊंची लहरों पर सर्फिंग को अनुशासन के दायरे में माना जाता है। लेकिन 100 फुट ऊंची लहर पर सर्फिंग करने के लिए एक लाख डॉलर यानी करीब 65 लाख 43 हजार 992 रुपए ईनाम की राशि रखी जाती है। लहरों पर सर्फिंग करने के दौरान कई बार पानी में छिपी चट्टानों से टकराने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
मौत के करीब खेले जाते हैं ये खेल, जरा सी चूक और कहानी खत्म!
7 of 11
पांचवें नंबर पर बुल राइडिंग यानी सांड की सवारी है। इस खेल में सांड पर सवार प्रतिभागी उसे काबू करने की कोशिश करता है। अगर प्रतिभागी सांड से नीचे गिरता है तो भारी-भरकम सांड उस पर जानलेवा हमला भी कर सकता है।
मौत के करीब खेले जाते हैं ये खेल, जरा सी चूक और कहानी खत्म!
8 of 11
चौथा जोखिम भरा खेल केव डाइविंग है। ये भी स्क्यूवा डाइविंग की तरह ही है। इसमें पानी के अंदर की गुफाओं में गोता लगाना होता है। ये एक असाधारण और जोखिम भरा खेल है। कई दफा गुफाओं में गोता लगाने के दौरान कम रोशनी के कारण जोखिम और भी बढ़ जाता है।
मौत के करीब खेले जाते हैं ये खेल, जरा सी चूक और कहानी खत्म!
9 of 11
तीसरे नंबर पर स्क्यूबा डाइविंग है। स्क्यूबा डाइविंग खास तौर पर गौताखोरों का खेल हैं। इस खेल में गोताखोर पानी की गहराइयों में जाता है और सांस लेने के लिए खुद का श्वास तंत्र, जिसे स्क्यूबा कहते हैं, इस्तेमाल करता है। इस खेल में रीढ़, दिमाग और फेफड़ों के बंद पड़ जाने का खतरा बना रहता है।
मौत के करीब खेले जाते हैं ये खेल, जरा सी चूक और कहानी खत्म!
10 of 11
बर्फ पर स्कीइंग करना रोमांचक खेल है। लेकिन हेली-स्कीइंग उससे कई गुना जोखिम भरा है। दूसरे नंबर पर काबिज इस इस खेल में जान जाने खतरा हमेशा बना रहता है। वजह साफ है इस खेल में हेलीकॉप्टर की मौजूदगी में स्कीइंग करना। हेलीकॉप्टर के पंखों की तेज हवा से हिमस्खलन होता है। इसलिए खिलाड़ियों के बर्फ में दबने का खतरा बना रहता है।
मौत के करीब खेले जाते हैं ये खेल, जरा सी चूक और कहानी खत्म!
11 of 11
बेस जंपिंग दुनिया में खतरनाक खेलों की फेहरिस्त में नंबर एक पर हैं। इस खेल को पैराशूटिंग भी कहते हैं। इसमें सैकड़ों फुट की ऊंचाई से पैराशूट पहनकर कूदना होता है। ऊंचाई से नीचे आने की वजह से हवा के तेज थपेड़ों से जूझना होता है और अंत में सही समय पर पैराशूट को खोलना पड़ता है। जान का जोखिम होने के कारण कई देशों में बेस जंपिंग को अवैध करार दिया गया है। यहां तक की अमेरिका में भी इस इस खेल पर पाबंदी है।