आईपीएल 8 शुरू होने में अब 2 दिन शेष रह गए हैं। सभी आठों टीमों के खिलाड़ी तैयारियों में जुट गए हैं। हर टीम ने इस बार खिताबी जीत हासिल करने के लिए विशेष योजना बना रखी है। सभी टीमों में इस बार भी कुछ नए खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। अब आप तैयार हो जाएं चौके-छक्कों का रोमांच देखने के लिए।
विज्ञापन
IPL के वो 10 रिकॉर्ड, जिनका आपको ध्यान ही नहीं होगा!
2 of 12
आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी और उस समय राजस्थान रॉयल्स ने गजब का खेल दिखाते हुए खिताब पर कब्जा जमाया था, जबकि टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले उसे कमजोर टीम माना जा रहा था। आईपीएल के पिछले 7 साल के इतिहास में ढेरों रिकॉर्ड बने हैं उन्हीं में से कुछ बेहद दिलचस्प और शानदार रिकॉर्ड का विवरण आपके समक्ष।
विज्ञापन
IPL के वो 10 रिकॉर्ड, जिनका आपको ध्यान ही नहीं होगा!
3 of 12
आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स ही एकमात्र ऐसी टीम है जो टूर्नामेंट सभी संस्करणों में खेलने के बावजूद एक बार भी फाइनल में नहीं पहुंच सकी है। उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2009 में रहा जब वह सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही थी। दिल्ली ने कई बार अपनी टीम में बड़े-बड़े खिलाड़ियों को शामिल किया लेकिन वे फाइनल में पहुंचने में नाकाम रहे। इस बार युवराज सिंह भी इस टीम से जुड़ गए हैं और कोच गैरी कर्स्टन का भी योगदान इस टीम को मिल सकता है।
IPL के वो 10 रिकॉर्ड, जिनका आपको ध्यान ही नहीं होगा!
4 of 12
आईपीएल में अब तक के खेल में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम सबसे कामयाब टीम रही है। उसने रिकॉर्ड 5 बार फाइनल में जगह बनाई और वह 2 बार खिताब अपने नाम करने में कामयाब भी रही। साथ ही शुरुआती 3 संस्करणों में धोनी की अगुवाई वाली यह टीम फाइनल में पहुंची थी।
विज्ञापन
IPL के वो 10 रिकॉर्ड, जिनका आपको ध्यान ही नहीं होगा!
5 of 12
आईपीएल में न सिर्फ खिलाड़ियों को बेशुमार कीमत मिलती है बल्कि खिताब जीतने पर टीम भी मालामाल हो जाती है। पिछले आईपीएल में कुल ईनामी राशि थी 40 करोड़ रुपए (6.3 मिलियन डॉलर)। जबकि चैंपियन बनने वाली टीम को मिले थे 15 करोड़ रुपए। सबसे अच्छी बात यह है कि जीतने पर जो राशि टीम को मिलती है उसमें से आधा खिलाड़ियों में बांटना अनिवार्य है।
विज्ञापन
IPL के वो 10 रिकॉर्ड, जिनका आपको ध्यान ही नहीं होगा!
6 of 12
आईपीएल क्रिकेट में सबसे खेल आयोजनों में गिना जाता है। यह विश्व में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टी-20 लीग है। टीवी पर मिली अपार सफलता के बाद इसे 2010 से यू-ट्यूब पर लाया गया और लोगों ने इस पर भी मैच देखना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
IPL के वो 10 रिकॉर्ड, जिनका आपको ध्यान ही नहीं होगा!
7 of 12
आईपीएल को एक तरह से बल्लेबाजों के लिए मुफीद माना जाता है। टूर्नामेंट के पिछले 7 संस्करणों में हर बार कोई न कोई अपनी धुंआधार बल्लेबाजी से अपनी पहचान छोड़ जाता है। लेकिन कुछ बल्लेबाज ऐसे भी हैं जो हर सत्र में जमकर रन बनाते हैं। इन्हीं में से सबसे बेजोड़ बल्लेबाज हैं चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज सुरेश रैना जिन्होंने हर सत्र में 400 से ज्यादा का स्कोर किया और अब तक इस टूर्नामेंट में कुल 3323 रन बना चुके हैं।
IPL के वो 10 रिकॉर्ड, जिनका आपको ध्यान ही नहीं होगा!
8 of 12
बल्लेबाजी में जहां चेन्नई सुपर किंग्स के सुरेश रैना ने हर बार बेहतरीन प्रदर्शन किया है वहीं गेंदबाजी में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज लसित मलिंगा ने कहर ढाया। उन्होंने पिछले 7 संस्करणों में अब तक कुल 119 विकेट निकाल चुके हैं। वह अपनी टीम के मैच जीताऊ गेंदबाज के रूप में जाने जाते हैं। आईपीएल में विकेटों का शतक सिर्फ 2 गेंदबाज ही लगा सके हैं। मलिंगा के अलावा फिरकी गेंदबाज अमित मिश्रा ने 102 विकेट झटके हैं।
IPL के वो 10 रिकॉर्ड, जिनका आपको ध्यान ही नहीं होगा!
9 of 12
आईपीएल को चौके-छक्के के लिए जाना जाता है। क्रीज पर आने वाला हर बल्लेबाज बड़े शॉट लगाने की इच्छा रखता है। लेकिन सिर्फ 7 बल्लेबाज ही इस टूर्नामेंट में छक्कों का शतक लगा सके हैं। छक्कों का शतक लगाने में 7 में से 6 तो भारतीय बल्लेबाज हैं लेकिन इसमें जो एक विदेशी खिलाड़ी है वह ही शीर्ष पर है। क्रिस गेल ने सबसे ज्यादा 192 छक्के जमाए हैं।
IPL के वो 10 रिकॉर्ड, जिनका आपको ध्यान ही नहीं होगा!
10 of 12
कोई भी खिलाड़ी लंबे समय तक तभी खेल सकता है जब वह पूरी तरफ से फिट हो। आईपीएल सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड भी चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में दर्ज है। बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में भी अव्वल हैं। उन्होंने अब तक कुल 115 मैच खेले हैं जिसमें 3325 रन बनाए। इसके बाद दूसरे नंबर पर कप्तान धोनी (112) और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (112) हैं।
IPL के वो 10 रिकॉर्ड, जिनका आपको ध्यान ही नहीं होगा!
11 of 12
आईपीएल में 20-20 ओवर का मुकाबला होता है और इस फटाफट मुकाबले में गेंदबाजों से खराब गेंद डालने की उम्मीद कम ही की जाती है। लेकिन एक मैच ऐसा भी हुआ जिसमें गेंदबाजों ने 28 अतिरिक्त रन के रूप में दे डाले जिसमें 15 वाइड और 1 नो बॉल थी यानी 16 रन के अलावा 16 अतिरिक्त गेंदें डालनी पड़ी। यह अनचाहा रिकॉर्ड बना 20 अप्रैल, 2008 को डक्कन चार्जर्स के खिलाफ कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से।
IPL के वो 10 रिकॉर्ड, जिनका आपको ध्यान ही नहीं होगा!
12 of 12
आईपीएल में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज है। उन्होंने 2008 से लेकर 2014 तक कुल 112 मैच खेले और वह भी बतौर कप्तान। बतौर कप्तान शतक लगाने वाले वह एकमात्र लीडर है। इसके बाद दूसरे नंबर पर गौतम गंभीर हैं जिन्होंने दिल्ली और कोलकाता के लिए 79 मैचों में कप्तानी की।