उम्र के तीसरे पड़ाव में पहुंच चुके लोग अपनी बेटी जैसी लड़कियों को ताड़ना नहीं छोड़ते। न हैंडसम हंक जिम ट्रेनर के साथ लड़कियों का खुलेआम फ्लर्ट करना कम होता है और न दिखावे के लिए जिम जाने वालों का फितूर। जिम को अपना स्टाइल स्टेटमैंट बनाकर अड्डा जमाने वाले नए नवेले पहलवान टाइप लोग जब शीशे में अपने कसरती बदन को निहारते हैं तो बरबस हसी छूट जाती है। जानिए जिम में क्या क्या करते हैं भारतीय।
विज्ञापन
जिम जाकर इन बातों से बाज नहीं आते भारतीय
2 of 10
बस पेट की चर्बी कम हो जाए: फिटनेस बनाने के लिए नहीं, बल्कि 70 फीसदी जनता अपना बढ़ता हुआ पेट कम करने के लिए जिम जाती है। जिम जाने वाली औसतन 90 फीसदी औरतें बढ़ते मोटापे से मुक्ति पाने के लिए जिम जाती है। फिटनेस का सरासर अपमान है ये।
विज्ञापन
जिम जाकर इन बातों से बाज नहीं आते भारतीय
3 of 10
जिम में सैल्फी लेने की लत: जबसे सैल्फी का ट्रेंड चला है, इसका जिम के भीतर खासा प्रभाव देखने को मिल रहा है। यहां आने वाले अधिकतर लोग सैल्फी लेते नजर आएंगे। कसरत करते हुए, ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए सैल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने और लाइक्स बटोरने की चाह यहां भी जारी है।
जिम जाकर इन बातों से बाज नहीं आते भारतीय
4 of 10
शीशे में देखकर कसरत करना: जिम जाकर लोग बाग खुद को जॉन अब्राहम से कम नहीं आंकते। शीशे में खुद को निहारते हुए ट्रेडमिल पर दौड़ते हैं और आत्ममुग्ध हो जाते हैं। एकाएक तेज दौड़ना शुरू कर देंगे मानो आज ही किला फतह कर दो ती किलो वजन कम कर डालेंगे।
विज्ञापन
जिम जाकर इन बातों से बाज नहीं आते भारतीय
5 of 10
महिलाओं को ताकते अंकल टाइप लोग: जिम में आपको ऐसे अंकल टाइप लोग मिल जाएंगे जो कसरत करने की बजाय जिम में मौजूद लड़कियों को ताकते मिलेंगे। वैसे सुंदर लड़कियो को ताकने के लिए एक महीने की जिम की फीस खास बुरी नहीं है इनके लिए।
विज्ञापन
जिम जाकर इन बातों से बाज नहीं आते भारतीय
6 of 10
जिम ट्रेनर से फ्लर्ट करती आंटियां: जिम का ट्रेनर आमतौर पर सॉफ्ट लुक और गठे शरीर का मालिक मिलेगा। उसके इर्द गिर्द चालीस पार कर रही औरतों का जमावड़ा होगा जो बहाने से उसे देखने और छूने की कोशिश करती मिलेंगी। कई मोहतरमा तो जानबूझकर गलत कसरत करेंगी ताकि हैंडसम ट्रेनर का उन पर ध्यान बना रहे।
विज्ञापन
जिम जाकर इन बातों से बाज नहीं आते भारतीय
7 of 10
स्टाइल स्टेटमेंट के लिए कुछ भी: जिम में लोग अक्सर जिम ट्रेनर की नकल करते दिखेंगे। कसरत करते हुए भी ऐसे ऐसे पोज देंगे कि बॉलीवुड स्टार भी शरमा जाएं।
जिम जाकर इन बातों से बाज नहीं आते भारतीय
8 of 10
मेट्रीमोनियल साइट बना जिम क्लब: शादी ब्याह का मामला है तो यकीन मानिए कि भारत के अधिकतर जिम मेट्रीमोनियल साइट बन चुके हैं। यहां हैंडसम और बाइसेप्स वाले संभावित दूल्हे की तलाश करती लड़कियां टाइम पास करती हैं।
जिम जाकर इन बातों से बाज नहीं आते भारतीय
9 of 10
टीनेजर के मिलने का अड्डा बन गया जिम: जिस तरह बूढ़े लोग दोस्ती यारी के लिए कॉफी हाउस की शरण लेते हैं। उसी तरह युवा पीढ़ी जिम में जाकर दोस्ती यारियां और अड्डे जमा रही है।
चार दिन की चांदनी और फिर: 80 फीसदी भारतीयों के लिए जिम जाना चार दिन की चांदनी के समान होता है। दरअसल वजन कम करने के लिए जिस जल्दी से लोग जिम ज्वाइन करते हैं....उतनी ही तेजी से फिर रुख मोड़ लेते हैं। अधिकतर लोग एक या दो महीने में ही जिम से तौबा कर लेते हैं।