फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट के ये 10 लम्हें शायद फिर कभी न दोहराए जाएं?

विज्ञापन
1 of 11
साल 2015 जा चुका है और हम नए साल में प्रवेश कर चुके हैं। चलिए, जानते हैं पिछले साल क्रिकेट के 10 ऐसे पल जो शायद ही आपने पहले कभी देखें हों।

विज्ञापन

क्रिकेट के ये 10 लम्हें शायद फिर कभी न दोहराए जाएं?

2 of 11
आईपीएल 2015 की यह घटना तो सभी के जेहन में होगी जब मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड मुंह पर टेप लगाए हुए नजर आए थे। पोलार्ड अपने स्वदेशी क्रिकेटर और रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू टीम के बल्लेबाज क्रिस गेल के साथ अजीब व्यवहार करते हुए देखे गए। दरअसल, इससे पहले मैच में पोलार्ड के चेन्नई सुपरकिंग्स और साथी क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो के साथ उलझते हुए कैमरे में कैद हुए थे। जिसके बाद ऐसा दुबारा न हो उन्होंने यह हरकत की। हालांकि बाद में मुंबई कप्तान हरभजन सिंह ने मामले में सफाई दी।
विज्ञापन

क्रिकेट के ये 10 लम्हें शायद फिर कभी न दोहराए जाएं?

3 of 11
दूसरा अजीबोगरीब वाकया है ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच हुए वनडे सीरीज के एक मैच का। ऑस्ट्रेलियाई टीम के 310 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड 141 रन पर 3 विकेट गंवा चुका था। इंग्लिश बल्लेबाज बेन स्टोक्स के सामने थे कंगारू पेसर मिचेल स्टॉर्क। स्टोक्स द्वारा हिट की गई गेंद स्टॉर्क ने लपककर स्टंप पर वापस दे मारी। क्योंकि स्टोक्स गेंद पीटने के लिए क्रीज से आगे बढ़ चुके थे और उन पर रनआउट होने का खतरा था, सो उन्होंने स्टॉर्क द्वारा फेंके गए थ्रो को बल्ले से रोक दिया। टीवी रिव्यू से पहले स्टोक्स ने तर्क दिया कि उन्होंने आत्मरक्षा के लिए गेंद को हिट किया था। हालांकि उनकी दलील खारिज करते हुए अंपायर ने उन्हें आउट दिया।

क्रिकेट के ये 10 लम्हें शायद फिर कभी न दोहराए जाएं?

4 of 11
भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 16 करोड़ रुपए में खरीदा था। वह सबसे महंगे बिके। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक मैच के दौरान युवी गेंदबाज पीयूष चावला का सामना कर रहे थे। 15 वां ओवर चल रहा था। युवी ने चावला की गेंद पर स्वीप शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन मिस कर गए। क्रीज पर बरकरार होने के बजाय वह शॉट घुमाने के तुरंत बाद ही आगे चलने लगे। वहीं, दूसरी ओर विकेटकीपर रॉबिन उथप्पा के हाथ से गेंद छूटी, उन्होंने गेंद पकड़ी और काफी देर तक चले ड्रामे के बाद स्टंप किया। यह साल का सबसे हैरत भरा स्टंप था। खासकर बतौर बल्लेबाज युवी का व्यवहार।

विज्ञापन

क्रिकेट के ये 10 लम्हें शायद फिर कभी न दोहराए जाएं?

5 of 11
चौथा अजीबोगरीब वाकया वर्ल्ड कप 2015 के एक लीग मैच के दौरान हुआ। पूर्व में इंग्लैंड और वर्तमान में आयरलैंड टीम के बल्लेबाज एड जॉयस बेहद लकी रहे। गाबा में चल रहे एक मैच में यूएई गेंदबाज अमजद जावेद की गेंद उनके बल्ले को हिट करने के बाद स्टंप पर लगी। स्टंप थोड़ा हिले जरूर लेकिन गिल्लियां गिरने के बजाय वापस विकेट में फिट हो गई। जीवनदान पाने के बाद जॉयस ने 37 रनों की पारी खेली और यूएई के 279 रनों के लक्ष्य को भेदने में टीम में मदद की।
विज्ञापन

क्रिकेट के ये 10 लम्हें शायद फिर कभी न दोहराए जाएं?

6 of 11
यह थोड़ा अजीब और हास्यास्पद है। गुलाबी गेंद से चले पहले डे-नाइट टेस्ट मैच के दौरान हुए एक वाकये ने सभी को हैरत कर दिया। एडिलेड में चल रहे न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच के दौरान चोटिल कंगारू गेंदबाज मिचेल स्टॉर्क की जगह फिल्डिंग करने ऑस्ट्रेलिया टीम के मसाज थेरेपिस्ट ग्रांट बॉल्डविन को आना पड़ा। मामला अजीब इसलिए है क्योंकि बॉल्डविन को प्रथम श्रेणी क्रिकेट का भी कोई अनुभव नहीं है। हालांकि मैच के बाद कंगारू ऑलराउंडर जोस हेजलवुड ने सफाई दी कि बॉल्डविन घरेलु क्रिकेट खेल चुके हैं।
विज्ञापन

क्रिकेट के ये 10 लम्हें शायद फिर कभी न दोहराए जाएं?

7 of 11
क्रिकेट लोकप्रियता के साथ-साथ जिंदगी के लिए भी खतरनाक होता जा रहा है। खेल के दौरान मौत कोई नई बात नहीं, लेकिन इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है जो चिंताजनक है। बिग बैश लीग के 15वें मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई अंपायर गेरार्ड अबूड अंपायरिंग करते हुए हेलमेट पहने हुए नजर आए थे। उन्होंने बाद में कहा कि यह उस वक्त मुझे यह जरुरी लगा तो इसे लगा लिया। ऐसा करने वाले वह पहले ऑस्ट्रेलियाई अंपायर हैं।

क्रिकेट के ये 10 लम्हें शायद फिर कभी न दोहराए जाएं?

8 of 11
एक वाकया एशेज 2015 के तीसरे टेस्ट मैच का है। ऑस्ट्रेलिया के 136 रन पर ऑलआउट होने के बाद इंग्लिश कप्तान एलिस्टर कुक बल्लेबाजी कर रहे थे। कंगारू फिरकी गेंदबाज नॉथन लियोन की गेंद पर विकेट के पीछे एडम वोग्स ने शानदार कैच लपका। गेंद शॉर्ट लेग पर मौजूद वोग्स पर अचानक आई और उनकी आंखे बंद हो गई थी। आत्मरक्षा के दौरान वह गेंद भी वह लपक गए। कैच भले ही इत्तेफाक से उनके हाथ में आया हो लेकिन था वाकई शानदार।

क्रिकेट के ये 10 लम्हें शायद फिर कभी न दोहराए जाएं?

9 of 11
वैसे तो क्रिकेट में तरह-तरह के हेयर स्टाइल आम बात है। लेकिन यह वाकई अजीब था। कैरेबियन प्रीमियर लीग के एक मैच के दौरान पूर्व वेस्टइंडीज ऑलराउंडर डैरेन सैमी इस तरह की हेयर स्टाइल में नजर आए।

क्रिकेट के ये 10 लम्हें शायद फिर कभी न दोहराए जाएं?

10 of 11
टेस्ट में दुनिया के सातवें बेस्ट क्रिकेटर श्रीलंकाई कप्तान एंजेंलो मैथ्यूज न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच में बल्लेबाजी के दौरान कुछ देर के लिए क्रीज पर ऐसे फ्रीज हो गए मानों काटो तो खून नहीं। ‌दिसंबर 2015 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में कीवी पेसर नील वेगनर की लो बीमर को मैथ्यूज हिट करने से चूक गए और उनके विकेट की गिल्लियां बिखर गई। झटका जोरदार इसलिए भी था क्योंकि वह टीम का सातवां विकेट था।

विज्ञापन

क्रिकेट के ये 10 लम्हें शायद फिर कभी न दोहराए जाएं?

11 of 11
ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ न्यूजीलैंड ने बिना खेले ही घुटने टेक दिए। मामला पिच को लेकर था। कंगारू टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट खोकर 503 रन बनाए। जिसमें ऐरोन फिंच (288 नाबाद) और रेयान कार्टर्स (209) ने 503 रनों की रिकॉर्डतोड़ साझेदारी की थी। इन दोनों ने 1920 में बिल पोंसफोर्ड और इगर मायने के बीच हुए 456 रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ा। कंगारू टीम की बल्लेबाजी के बाद पिच की हालत इतनी खराब हो चुकी थी कि इस पर तुरंत बल्लेबाजी करना मुमकिन नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें