ऑस्ट्रेलिया के करिश्माई गेंदबाज नॉथन ल्योन ने प्रैक्टिस के बीच समय निकालकर क्रिसमस लंच सेलीब्रेट किया। उनके साथ उनकी पार्टनर मेल वार्निंग और बच्चे मिल्ला और हार्पर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कंगारू क्रिकेटरों ने कुछ यूं मनाया क्रिसमस
2 of 7
मेलबर्न टेस्ट के लिए प्रेक्टिस के दौरान बाउंसर से चोटिल होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन अब पूरी तरह से फिट हैं। क्रिसमस मनाने में वे भी पीछे नहीं रहे। मेलबर्न में क्रिसमस लंच के दौरान अपने बेटे के साथ वॉटसन ने क्रिसमस ट्री को निहारा।
विज्ञापन
कंगारू क्रिकेटरों ने कुछ यूं मनाया क्रिसमस
3 of 7
मेलबर्न में क्रिसमस लंच पार्टी के दौरान ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज शॉन मार्श भी मौजूद रहे। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड रेबेका ओ डोनोवान के साथ क्रिसमस का जमकर लुत्फ उठाया।
कंगारू क्रिकेटरों ने कुछ यूं मनाया क्रिसमस
4 of 7
ऑस्ट्रेलिया के नवनियुक्त कप्तान स्टीव स्मिथ के लिए यह क्रिसमस सबसे खास है। ब्रिसबेन टेस्ट में उन्हें पहली बार टेस्ट टीम की कप्तानी मिली और उन्होंने अपनी टीम को विजयी दिलाई। क्रिसमस लंच के दौरान स्टीव अपनी गर्लफ्रेंड डेनी विल्स के साथ नजर आए।
विज्ञापन
कंगारू क्रिकेटरों ने कुछ यूं मनाया क्रिसमस
5 of 7
ऑस्ट्रेलिया टीम के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने भी अपने क्रिकेट साथियों के साथ क्रिसमस के त्यौहार का जमकर मजा उठाया। वे क्रिसमस लंच के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड एलस्सा हेली के साथ नजर आए।
विज्ञापन
कंगारू क्रिकेटरों ने कुछ यूं मनाया क्रिसमस
6 of 7
ऑस्ट्रेलिया टीम के क्रिसमस लंच पार्टी के ऑस्टेलियाई आलराउंडर शेन वॉटसन अपनी पत्नी ली पोस और अपने बेटे के साथ मौजूद थे। पार्टी में उन्होंने न सिर्फ क्रिसमस का जमकर लुत्फ उठाया बल्कि फैमिली फोटो भी खिंचाई।