फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली टेस्ट से पहले कप्तान विराट कोहली ने छूए पिच क्यूरेटर के पैर

Wed, 04 Nov 2015 11:33 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
टी-20 और वनडे सीरीज में हार के बाद टीम इंडिया पर इस बात का दबाव है कि वह दक्षिण अफ्रीका से टेस्ट सीरीज में पिछली हार का बदला ले। पिछले 2 सीरीज में टीम इंडिया की कमान महेंद्र सिंह धोनी के पास थी जबकि टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की अगुवाई विराट कोहली करेंगे।
विज्ञापन

मोहाली टेस्ट से पहले कप्तान विराट कोहली ने छूए पिच क्यूरेटर के पैर

2 of 8
विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया मोहाली पिच पहुंच गई और सोमवार को उसने अभ्यास भी किया। लेकिन टीम की सबसे बड़ी समस्या पिच को लेकर है क्योंकि टीम प्रबंधन चाहता है कि पिच टर्निंग हो और यह पिच क्यूरेटर तैयार करते हैं। 'स्मार्ट' कोहली मोहाली टेस्ट में मनमाफिक पिच के लिए बिना कुछ कहे अपने अनोखे अंदाज में काम भी कर रहे हैं। (फोटो- इंडियन एक्सप्रेस से)
विज्ञापन

मोहाली टेस्ट से पहले कप्तान विराट कोहली ने छूए पिच क्यूरेटर के पैर

3 of 8
विराट कोहली भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान हैं और उनकी योजना यही होगी कि उनकी अगुवाई में भारत अफ्रीकी टीम को हराकर न सिर्फ टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमा लें बल्कि वह खुद को धोनी से बड़ा कप्तान साबित करें, कम से कम वर्तमान परिपेक्ष्य में।

मोहाली टेस्ट से पहले कप्तान विराट कोहली ने छूए पिच क्यूरेटर के पैर

4 of 8
टेस्ट सीरीज का पहला मैच 5 नवंबर से मोहाली से शुरू होने जा रहा है और दोनों ही टीमें वहां पहुंच भी चुकी हैं। इससे पहले इस दौरे पर खेले गए मुकाबलों में पिच को लेकर कुछ विवाद भी दिखे हैं। सबसे चर्चित विवाद मुंबई वनडे में टीम इंडिया की हार के बाद टीम डायरेक्टर रवि शास्त्री और पिच क्यूरेटर सुधीर नायक के बीच जो झगड़ा हुआ उसने खूब सुर्खियां बटोरी हैं।
विज्ञापन

मोहाली टेस्ट से पहले कप्तान विराट कोहली ने छूए पिच क्यूरेटर के पैर

5 of 8
विराट कोहली मोहाली में सोमवार को दोपहर बाद अभ्यास करने आए। और जब वह मैदान की पिच के करीब पहुंचे तो उन्होंने बिना किसी लाग-लपट के पिच क्यूरेटर दलजीत सिंह के पैर छू लिए। कोहली को यह अच्छी तरह से मालूम है कि दलजीत चाहेंगे तो उनके हिसाब के पिच तैयार होगी। वह क्यूरेटर से काफी छोटे हैं और शायद भावनात्मक रूप से वह उनका दिल जीतने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

मोहाली टेस्ट से पहले कप्तान विराट कोहली ने छूए पिच क्यूरेटर के पैर

6 of 8
73 साल के बुजुर्ग पिच क्यूरेटर दलजीत सिंह मोहाली मैदान से पिछले 20 सालों से जुड़े हैं और 23 सालों से पिच बना रहे हैं। 26 साल के कप्तान कोहली इस पिच पर खेलते हुए बड़े हुए और टीम के कप्तान तक बन गए। वह चाहते है कि टीम जीत से शुरुआत करे और मनमाफिक पिच इस दिशा में पहला कदम हो सकता है।

विज्ञापन

मोहाली टेस्ट से पहले कप्तान विराट कोहली ने छूए पिच क्यूरेटर के पैर

7 of 8
टीम इंडिया चाहती है कि मोहाली में टर्निंग पिच बनाई जाए जिससे मेजबान टीम को फायदा मिले। हो सकता है कि युवा कप्तान कोहली पिच क्यूरेटर दलजीत सिंह का पैर छूकर उनका दिल जीतना चाहते हों। आखिर बतौर टेस्ट कप्तान कोहली का भारत में यह पहला मैच होगा।
विज्ञापन

मोहाली टेस्ट से पहले कप्तान विराट कोहली ने छूए पिच क्यूरेटर के पैर

8 of 8
पिच क्यूरेटर दलजीत सिंह उन पिच क्यूरेटरों में गिने जाते हैं जो खिलाड़ियों की मर्जी के मुताबिक पिच तैयार करते हैं लेकिन वह नियमों के अनुसार ही पिच बनाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें