फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन मां वैष्णो देवी के दर्शन कीजिए

विज्ञापन
1 of 12
यह है कटरा स्थित यात्रा पर्ची काउंटर। यहां वैष्णो देवी यात्रा के लिए आने वाले श्रद्घालुओं को एक पर्ची दी जाती है। इसी पर्ची को दिखाने के बाद माता के दर्शन के लिए मंदिर में प्रवेश की इजाजत दी जाती है। इसलिए पर्ची कटवाने के बाद उसे बहुत संभालकर रखें।

विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन मां वैष्णो देवी के दर्शन कीजिए

2 of 12
यात्री पर्ची कटवाने के बाद जब कुछ आगे बढ़ते हैं तब यह प्रवेश द्वार आता है। यहां से भवन की ओर यात्रा शुरु होती है। यहां यात्रियों की पहली बार जांच की जाती है ताकि तीर्थयात्री के रुप में कोई आतंकी मां के द्वार तक नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन मां वैष्णो देवी के दर्शन कीजिए

3 of 12
माता ने यहां अपने वाणों से निर्मल जल धारा उत्पन्न किया था। हनुमान जी ने इसी जलधारा में पानी पीकर प्यास बुझाई थी। भक्तगण इस जलधारा में स्नान करके नए वस्त्र पहनते हैं और भवन की ओर बढ़ चलते हैं।

नवरात्र के पहले दिन मां वैष्णो देवी के दर्शन कीजिए

4 of 12
यह मां के चरण चिन्ह हैं। माता अपने पीछे आ रहे भैरोनाथ को देखने के लिए रूकी थी। पत्थर पर मां के चरण चिन्ह बन गए। यह स्थान चरण पादुका के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन मां वैष्णो देवी के दर्शन कीजिए

5 of 12
यह है आदि कुंवारी मंदिर की गर्भ गुफा। इसे गर्भ जून कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि भौरो नाथ से छुपकर माता इस गुफा में नौ महीने तक रही थी। कहते हैं जो इस गुफा से निकल जाता है उसे अगले जन्म में माता के गर्भ में कष्ट नहीं उठाना पड़ता।
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन मां वैष्णो देवी के दर्शन कीजिए

6 of 12
माता के जयकारे लगाते ऊंचे पहाड़ों पर चढ़ते भक्त। दूसरी ओर भक्तों के लिए खाने-पीने और दूसरी जरुरी चीजों को ढ़ोते खच्चर। यह दृश्य वैष्णो देवी की यात्रा में हर मोड़ पर दिख जाएगा।
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन मां वैष्णो देवी के दर्शन कीजिए

7 of 12
वैष्णो मां के दरबार जाएं और रास्ते में लंगूर न देखा तो क्या देखा। आखिर यह भी तो माता के भक्त हैं। माना जाता है कि लंगूर रुप में हनुमान जी सदैव वैष्णो मां के साथ रहते हैं, क्योंकि भगवान राम ने हनुमान जी को वैष्णो मां के साथ रहने का आदेश दिया है।

नवरात्र के पहले दिन मां वैष्णो देवी के दर्शन कीजिए

8 of 12
जो यात्रा पैदल यात्रा नहीं कर सकते उनके लिए वायु मार्ग से माता के भवन तक पहुंचने की भी व्यवस्था है। यह है सांझी छत जहां हैलीकॉप्टर से आने वाले तीर्थयात्री उतरकर माता के मंदिर तक की दूरी पैदल पूरी करते हैं।

नवरात्र के पहले दिन मां वैष्णो देवी के दर्शन कीजिए

9 of 12
यह है त्रिकूट पर्वत पर बसा मां वैष्णो का पावन भवन। सफेद रंग के इस भवन पर जब भक्तों की पहली नजर पड़ती है तो जयकारे की गूंज तेज हो जाती है हर तरफ से जय माता दी की आवाजें आती सुनाई देती है।

नवरात्र के पहले दिन मां वैष्णो देवी के दर्शन कीजिए

10 of 12
पवित्र गुफा में विराजमान माता की पिण्डी। माता के पुजारी दर्शन के लिए आने वाले भक्तों का आशीर्वाद देते हुए। आइए इनसे आशीर्वाद लेकर आगे चलें।

नवरात्र के पहले दिन मां वैष्णो देवी के दर्शन कीजिए

11 of 12
गुफा में माता की पिण्डी जहां माता वैष्णो देवी तीनों महादेवीयों महालक्ष्मी, महासरस्वती और महाकाली के साथ विराजमान हैं। इस पिण्डी के दर्शन करके भक्त अपना जीवन धन्य हुआ मानते हैं। लेकिन यात्रा अभी अधूरी है।
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन मां वैष्णो देवी के दर्शन कीजिए

12 of 12
यहां भैरोनाथ का सिर मां के त्रिशूल से कटकर गिरा था। बिना भैरोनाथ के दर्शन के माता वैष्णो देवी की यात्रा पूरी नहीं होती। इसलिए आप भी भौरो नाथ के दर्शन करके अपनी यात्रा पूरी कीजिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें