कैलिफ़ोर्निया की फोटोग्राफ़र ग्रेग सेगल ने बेहद दिलचस्प विषय को अपने काम का आधार बनाया है। उन्होंने अपने आस-पड़ोस के कुछ लोगों को उस कचरे के साथ फोटो खिंचवाने पर राजी किया जो उन्हीं लोगों ने फैलाई थीं।
विज्ञापन
अमीरों के अमेरिका में कूड़े-कचरों में कैसे लेटे हैं लोग?
2 of 9
इस प्रोजेक्ट के तहत पुरुष, महिलाएं और बच्चों की तस्वीरें खिंची गई है। इन लोगों ने रोजमर्रा की इस्तेमाल की हुई चीज़ों के फेंके गए कूड़े के साथ तस्वीरें खिंचवाई, जिसमें दूध के पैकेट, पिज्ज़ा के पैक्स और नैपी जैसी चीज़ें शामिल थीं।
विज्ञापन
अमीरों के अमेरिका में कूड़े-कचरों में कैसे लेटे हैं लोग?
3 of 9
ग्रेग सेगल ने अपना ये प्रोजेक्ट कैलिफ़ोर्निया के पासाडेना स्थित अपने पार्क में पूरा किया है। जहां सभी उम्र के लोग सात दिनों के कूड़े को जमा कर एकत्रित हुए थे।
अमीरों के अमेरिका में कूड़े-कचरों में कैसे लेटे हैं लोग?
4 of 9
सेगल ने यह महसूस किया था कि उनके आस पड़ोस में रहने वाले लोगों को घरों से निकलने वाला कूड़ा-कचरा लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में कूड़ा प्रबंधन की ओर लोगों का ध्यान दिलाने के लिए सेगल ने अपना ये प्रोजेक्ट शुरू किया।
विज्ञापन
अमीरों के अमेरिका में कूड़े-कचरों में कैसे लेटे हैं लोग?
5 of 9
सेगल के मुताबिक कई लोग अपने घरों से उस कूड़े को नहीं ला पाए, जिसमें से बदबू आने लगी थी लेकिन ज़्यादातर लोगों ने इस आइडिया के लिए प्रतिबद्धता दिखाई।
विज्ञापन
अमीरों के अमेरिका में कूड़े-कचरों में कैसे लेटे हैं लोग?
6 of 9
सेगल ने कहा, "मैं लोगों का ध्यान इस ओर दिलाना चाहती थी कि लोग अपने घरों में कितना कूड़ा कचरा फैलाते हैं।"
विज्ञापन
अमीरों के अमेरिका में कूड़े-कचरों में कैसे लेटे हैं लोग?
7 of 9
ग्रेग सेगल के इस प्रोजेक्ट में हिस्सा लेने के लिए अलग अलग सामाजिक और आर्थिक तबके के लोगों ने हिस्सा लिया। इन लोगों ने पानी, बीच और जंगल के अलग अलग बने सेट के साथ तस्वीरें खिंचवाई।
अमीरों के अमेरिका में कूड़े-कचरों में कैसे लेटे हैं लोग?
8 of 9
ग्रेग सेगल अपने इस प्रोजेक्ट से काफ़ी ख़ुश हैं। उन्होंने कहा है कि आने वाले दिनों में वे बर्फ़, चट्टान और जंगलों में जाकर भी पर्यावरण के मुद्दे पर काम करना चाहते हैं।
अमीरों के अमेरिका में कूड़े-कचरों में कैसे लेटे हैं लोग?
9 of 9
ग्रेग सेगल के मुताबिक वो अपनी तस्वीरों के माध्यम से दुनिया को बताने चाहते हैं कि दुनिया का कोई कोना भी कूड़े की ढेर से बचा नहीं है। ये सभी तस्वीरें ग्रेग सेगल और बारक्रोफ्ट मीडिया की है।