तूफान 'चान-होम' ने उड़ाए होश, जानें बचाने में जुटा चीन
Sat, 11 Jul 2015 03:04 PM IST
चीन के दक्षिणी पूर्वी चीन में आ रहे समुद्री तूफान चान-होम ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। इस तूफान की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई है।
तूफान 'चान-होम' ने उड़ाए होश, जानें बचाने में जुटा चीन
वहीं पूरे शहर की बिजली कट गई और हवाई-रेल यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है। सोमवार की सुबह यह तूफान फुजियान प्रोविंस में दस्तक दे देगा।
तूफान 'चान-होम' ने उड़ाए होश, जानें बचाने में जुटा चीन
अभी यह समुद्री तूफान 151 किलोमीटर की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि दो दिन बाद इस तूफान की रफ्तार कमजोर पड़ेगी।
तूफान 'चान-होम' ने उड़ाए होश, जानें बचाने में जुटा चीन
चीन में युद्ध स्तर पर बचाव काम जारी हो गया है। समुद्री तट के किनारे रहने वाले 5 लाख से ज्यादा लोगों को बचा लिया गया है।
तूफान 'चान-होम' ने उड़ाए होश, जानें बचाने में जुटा चीन
यह सभी लोग अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे हैं। चीन के मौसम विभाग के अनुसार रविवार को चीन में तूफान अपने उच्चतम स्तर तक पहुंच सकता है।
तूफान 'चान-होम' ने उड़ाए होश, जानें बचाने में जुटा चीन
फुजियान क्षेत्र की सरकार के मुताबिक 1,77,000 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।
तूफान 'चान-होम' ने उड़ाए होश, जानें बचाने में जुटा चीन
वहीं समुद्र से 30,000 मछली पकड़ने वाली नावों को भी वापस बुला लिया गया है।
तूफान 'चान-होम' ने उड़ाए होश, जानें बचाने में जुटा चीन
इस तूफान की चपेट में पूरा झीजियांग प्रोविंस में बिजली काटे जाने से हाई स्पीड रेल सर्विस को पूरी तरह से निरस्त कर दिया गया है। करीब 27 फ्लाइट को निरस्त किया जा चुका है। तूफान आने के चलते पूरे दक्षिणी चीन में बहुत अधिक बारिश हो रही है। वहीं कुछ इलाकों में 29 सेमी बारिश हो चुकी है और अभी भी तेज हवाएं चल रही हैं।