फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्द्धनग्न महिलाओं से परेशान हुए मेयर, पकड़ने को बनाई टीम

विज्ञापन
1 of 10
न्यूयॉर्क सिटी प्रशासन आजकल एक अजीबोगरीब परेशानी से जूझ रहा है। आला अफसरों ने न्यूयार्क के टाइम्स स्कवायर पर पर्यटकों के लिए पोज देने वाली टॉपलेस महिलाओं की बढ़ती तादाद रोकने के लिए एक टास्क फोर्स बनाई है।
विज्ञापन

अर्द्धनग्न महिलाओं से परेशान हुए मेयर, पकड़ने को बनाई टीम

2 of 10
दरअसल यहां के टाइम्स स्कवायर पर ऐसी महिलाओं की तादाद तेजी से बढ़ रही है जो टिप के तौर पर कुछ डॉलर के बदले पर्यटकों को अर्द्धनग्न पोज दे रही हैं।
विज्ञापन

अर्द्धनग्न महिलाओं से परेशान हुए मेयर, पकड़ने को बनाई टीम

3 of 10
ये टॉपलेस महिलाएं कार्टून या सुपरहीरो कैरेक्टर के तौर पर टाइम्स स्कवायर पर पर्यटकों के कैमरों के लिए पोज देती हैं और फिर उनसे डॉलर हासिल करने के लिए जोर-जबरदस्ती भी करती हैं।

अर्द्धनग्न महिलाओं से परेशान हुए मेयर, पकड़ने को बनाई टीम

4 of 10
यहां कुछ महिलाएं शरीर के ऊपरी हिस्से पर लाल, सफेद और नीला रंग पोत कर मिकी माउस, गूफी, आयरन मैन, थोर और बेटी बूप जैसे कैरैक्टर्स के तौर पर पर्यटकों के लिए पोज देकर उनसे डॉलर ऐंठने में गुरेज नहीं करतीं।
विज्ञापन

अर्द्धनग्न महिलाओं से परेशान हुए मेयर, पकड़ने को बनाई टीम

5 of 10
इस नई समस्या से परेशान न्यूयॉर्क सिटी के मेयर बिल डी बलेसियो कहते हैं, ‘पिछले कुछ महीनों से टाइम्स स्कवायर पर शरीर के ऊपरी हिस्से को खोले महिलाओं के घूमने के औचित्य पर सवाल उठाए जा रहे हैं। स्कवायर पर यह बढ़ता चलन शहर के लोगों और पर्यटकों दोनों को परेशान और शर्मसार कर रहा है।'
विज्ञापन

अर्द्धनग्न महिलाओं से परेशान हुए मेयर, पकड़ने को बनाई टीम

6 of 10
शहर से इस आफत को हटाने के लिए टास्कफोर्स गठित करने की खबर पर इन महिलाओं ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है।
विज्ञापन

अर्द्धनग्न महिलाओं से परेशान हुए मेयर, पकड़ने को बनाई टीम

7 of 10
उनमें से एक ने कहा, बलेसियो बादशाह नहीं हैं। एक नागरिक के तौर पर उन्हें जो अधिकार हैं वे मुझे भी हैं। हम कोई गैरकानूनी काम नहीं कर रहे हैं। हम कलाकार हैं और सड़कों पर प्रदर्शन करते हैं। हमें अपनी हद के बारे में मालूम है और हम इसी में रह कर काम करते हैं।

अर्द्धनग्न महिलाओं से परेशान हुए मेयर, पकड़ने को बनाई टीम

8 of 10
ब्रॉडवे थियेटर, बड़े बिलबो़र्डों, फेरीवालों और पर्यटकों के जमावड़े के लिए मशहूर टाइम्स स्कवायर ने अपनी साफ-सुथरी छवि बड़ी मशक्कत के बाद हासिल की है।

अर्द्धनग्न महिलाओं से परेशान हुए मेयर, पकड़ने को बनाई टीम

9 of 10
पिछले 20 साल के दौरान यह मीडिया और बैंकिंग हब बन चुका है। 1970 के दशक में यह शहर बिल्कुल बुरी हालत में था।
विज्ञापन

अर्द्धनग्न महिलाओं से परेशान हुए मेयर, पकड़ने को बनाई टीम

10 of 10
टाइम्स स्कवायर तो खास तौर पर अपराध, सेक्स शो, वेश्यावृति और ड्रग्स के लिए कुख्यात था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें