फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोते समय अगर हो ये पोजिशन तो सेहत रहेगी हमेशा फिट

Sat, 22 Aug 2015 01:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
ये बात सब जानते हैं कि सेहत के लिए सोना बहुत जरूरी है, लेकिन क्या आप जानते हैं उतना ही जरूरी है सही तरीके से सोना।

(जानकारी www.medicaldaily.com से)
विज्ञापन

सोते समय अगर हो ये पोजिशन तो सेहत रहेगी हमेशा फिट

2 of 7
पीठ के बल सोना अच्छा होता है

सोने के लिए सबसे अच्छा तरीका होता है पीठ के बल सोना। इस अवस्था में आपका सिर, गर्दन और रीढ़ की हड्डी अपनी प्राकृतिक अवस्था में रहती है। अच्छी और सेहतमंद नींद के लिए इस अवस्था में सोना लाभदायक होता है।
विज्ञापन

सोते समय अगर हो ये पोजिशन तो सेहत रहेगी हमेशा फिट

3 of 7
सेहत का स्टारफिश तरीका

सोने के लिए स्टारफिश तरीका भी अच्छा है। इस अवस्था में बेड पर पीठ के बल लेटकर दोनों पैरों को फैला लें। अब दोनों हाथों ऊपर की तरफ अपने फोल्ड करके सिर के पास रखें। इससे आपके चेहरे की झुर्रियां दूर होती है और जब आप जागते हैं तो चेहरा एकदम खिला हुआ होता है।

सोते समय अगर हो ये पोजिशन तो सेहत रहेगी हमेशा फिट

4 of 7
करवट लेकर सोना

एक तरफ करवट लेकर सोना भी लाभदायक होता है खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें सांस लेने में दिक्कत होती है और जिन्हें नींद में खर्राटे आते हैं। इस अवस्था में सोने से गर्दन और पीठ दर्द में भी आराम मिलता है।
विज्ञापन

सोते समय अगर हो ये पोजिशन तो सेहत रहेगी हमेशा फिट

5 of 7
किस तरफ करवट लें?

करवट लेकर सोना अच्छा होता है लेकिन ये ध्यान रखें कि बाई तरफ करवट लें। दाई ओर करवट लेने से दिल पर दबाव पड़ता है जो सेहत के लिए ठीक नहीं है। गर्भवती महिलाएं बाई ओर ही करवट लें।
विज्ञापन

सोते समय अगर हो ये पोजिशन तो सेहत रहेगी हमेशा फिट

6 of 7
पेट के बल लेटना

पेट के बल लेटकर कभी नहीं सोना चाहिए। इस अवस्था में सोने से रीढ़ की सिर, गर्दन और रीढ़ की हड्डी अपनी प्राकृतिक अवस्था में नहीं रहती है। इस प्रकार सोने से शरीर में सुन्न हो सकता है या फिर सिहरन उठती है, जो सेहत के लिए ठीक नहीं है। इससे जोड़ों का दर्द भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोते समय अगर हो ये पोजिशन तो सेहत रहेगी हमेशा फिट

7 of 7
ऐसी अवस्था में सोना सबसे खतरनाक

करवट लेकर घुटनों को चिन से सटाकर या सीने की तरफ मोड़कर सोना सेहत के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक होता है। इससे गर्दन और पीठ का दर्द तो होता ही है साथ ही ब्रेस्ट पर भी बुरा असर पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें