सिरनाक में ही हमलावरों ने एक सैन्य हैलिकॉप्टर को भी निशाना बनाया जिसमें एक सैनिक की मौत हो गई। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इन हमलों का आपस में संबंध है या नहीं। तुर्की ने हाल ही में कुर्द लड़ाकों पर हवाई हमले शुरू किए हैं। इस्लामिक स्टेट और कुर्द बलों पर हवाई हमले कर रहे तुर्की में हाई अलर्ट है। तुर्की सीरिया में इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों पर भी हवाई हमले कर रहा है। इन सैन्य कार्रवाइयों के बाद से ही तुर्की हाई अलर्ट पर है।
विज्ञापन
तुर्की में एक साथ कई धमाके, पांच सुरक्षा कर्मियों की मौत
2 of 3
इसके कुछ ही घंटों बाद हथियारबंद हमलावरों ने अमरीकी दूतावास पर हमला किया। रिपोर्टों के मुताबिक दो हमलावरों में से एक महिला थी जिसे घायल होने पर गिरफ़्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक गिरफ़्तार महिला वामपंथी विचारधारा वाले एक गुट से जुड़ी हुई है। अमरीकी दूतावास पर हमले के दौरान घायल महिला हमलावर गिरफ़्तार। सिरनाक प्रांत में सड़क किनारे हुए बम धमाके में चार पुलिसकर्मी मारे गए।
तुर्की में एक साथ कई धमाके, पांच सुरक्षा कर्मियों की मौत
3 of 3
तुर्की में सोमवार को कई हमले हुए हैं। देश के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल में एक धमाका हुआ, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर फायरिंग हुई और दक्षिण पूर्वी इलाके में हमले हुए हैं। कुल मिलाकर पाँच सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई है और कई नागरिक घायल हुए हैं। सुलतानबेयली ज़िले में एक संदिग्ध आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी गाड़ी पुलिस स्टेशन से टकरा दी।