फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा में फट गया विमान, 41 लोग मरे पर एक बच्चा बचा

विज्ञापन
1 of 3
हवाई जहाज में यात्रा करने वालों के लिए एक के बाद एक बुरी खबर आ रही हैं। इस बार खबर सूडान से आई है। रूस का विमान क्रैश हुए अभी कुछ ही दिन हुए थे कि सूडान के लोग भी इसकी चपेट में आ गए। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक सूडान का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, इस हादसे में करीब 41 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में एक क्रू मेंबर और सिर्फ एक बच्चा ही बच पाया है। दक्षिणी सूडान के जुबा एयरपोर्ट पर यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन

हवा में फट गया विमान, 41 लोग मरे पर एक बच्चा बचा

2 of 3
यह हादसा तब हुआ जब विमान को जुबा एयरपोर्ट पर टेक ऑफ किया जा रहा था। बताया जा रहा है विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर नील नदी के पास जा गिरा। इस हादसे में क्रू मेंबर और यात्री दोनों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हवा में फट गया विमान, 41 लोग मरे पर एक बच्चा बचा

3 of 3
एंटोव प्लेन जहां पर क्रेश हुआ है, वहां पर कुछ मछुवारे काम कर रहे थे। सूडान के अधिकारियों के मुताबिक अभी कुल कितने लोगों की इस हादसे में जान गई है। इस बारे में पुष्टि नहीं की जा सकती है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हम कम से कम 41 लोग इस हादसे में मारे गए हैं। बताया जा रहा है कि जो विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है उसमें पांच रसियन क्रू मेंबर और सात रूस के यात्री थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें