इराक में अपने बेटे को अलविदा कहती एक मां। ये व्यक्ति कुर्द पेशमर्गा सुरक्षाबल में वॉलेंटियर है और इस्लामिक स्टेट चरमपंथियों के साथ लडने मोर्चे पर जा रहा है।
विज्ञापन
देखिए, दुनिया भर की 10 चुनिंदा तस्वीरें!
2 of 11
कैलिफोर्निया के रैडिंग के ब्रिज बे रिजॉर्ट से सिकुड़ती हुई शास्ता झील का नजारा। इस सदी का सबसे भीषण सूखा झेल रहे अमरीका के कैलिफोर्निया प्रांत में किसान बेहाल हैं।
विज्ञापन
देखिए, दुनिया भर की 10 चुनिंदा तस्वीरें!
3 of 11
अमरीका के बाल्टीमोर में सिनसिनाटी रेड्स और बाल्टीमोर ओरियोल्स के बीच बेसबॉल का मैच। तेज बारिश में पहली इनिंग का खेल डगआउट से देखते रेड्स के खिलाडी।
देखिए, दुनिया भर की 10 चुनिंदा तस्वीरें!
4 of 11
चीन की राजधानी बीजिंग में चीनी नर्तकी और कोरियोग्राफर यांग लिपिंग की प्रस्तुति। लिपिंग चीन की सबसे मशहूर नर्तकों में से एक हैं। वे खासकर 1990 एशियन गेम्स के समापन समारोह में स्पिरिट ऑफ पीकॉक के लिए मशहूर हैं।
विज्ञापन
देखिए, दुनिया भर की 10 चुनिंदा तस्वीरें!
5 of 11
ये हैं अल्पाइन भेडें जो गर्मियों में ऊंचाई पर चरने गई थीं और अब सर्दी शुरु होने पर नीचे जा रही हैं। ये तस्वीर है स्विटरजरलैंड के वैलेस कैंटोन की।
विज्ञापन
देखिए, दुनिया भर की 10 चुनिंदा तस्वीरें!
6 of 11
अमरीका के नेवाडा राज्य के ब्लैक रॉक मरुस्थल में बर्निंग मैन कला और संगीत फेस्टिवल में प्रदर्शित इस आर्ट इंस्टॉलेशन का नाम है पल्स एंड ब्लूम। इस सुदूर मरुस्थल में, बाहरी दुनिया से दूर, कला और संगीत के इस समारोह में 65 हजार से ज्यादा लोगों ने एक सप्ताह बिताया।
विज्ञापन
देखिए, दुनिया भर की 10 चुनिंदा तस्वीरें!
7 of 11
ब्रिटेन के वेल्स में इन दिनों 2014 नेटो शिखर बैठक हो रही है। तस्वीर में जर्मनी की चांसलर अंगेला मैर्केल और ब्रितानी प्रधानमंत्री डेविड कैमरन। शिखर सम्मलेन के पहले दिन पश्चिमी नेताओं ने पूर्वी यूक्रेन में अस्थिरता पैदा करने के लिए रूस की निंदा की।
देखिए, दुनिया भर की 10 चुनिंदा तस्वीरें!
8 of 11
भूकंप विशेषज्ञों का कहना है कि इक्वाडोर का टुंगुराहुआ ज्वालामुखी ज्यादा सक्रिय हो गया है। सोमवार को इसमें लगभग 40 विस्फोट हुए थे। टुंगुराहुआ साल 1999 से शांत है और ये इक्वाडोर की राजधानी क्वीटो से 85 मील दूर दक्षिण-पूर्व में स्थित है।
देखिए, दुनिया भर की 10 चुनिंदा तस्वीरें!
9 of 11
उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग के काइसोन यूथ अम्यूजमैंट पार्क में राइड का मजा लेते लोग।
देखिए, दुनिया भर की 10 चुनिंदा तस्वीरें!
10 of 11
इंग्लैंड के ईस्ट ससेक्स के पिपिंगफोर्ड पार्क में स्पार्टन स्प्रिंट इवेंट में भाग लेते लोग। स्पार्टन स्प्रिंट एक पांच किलोमीटर लंबी क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता है जिसमें रस्सियों से चढना, कंटीले तारों के नीचे से सरकना और जलती लकडियों पर छलांग लगाना शामिल है।
स्लोवाकिया की लॉमनिकी स्टिट पहाडी पर स्थित सोलर ऑब्जरवेट्री स्टेशन से हाई टाट्रास पहाड कुछ ऐसे दिखाई देते हैं। ये ऑब्जरवेट्री 1957 से 1962 के बीच बन कर तैयार हुई और समुद्र तल से 2600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।