फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस ने दी अमेरिका को चेतावनी, बढ़ा युद्ध का खतरा

विज्ञापन
1 of 5
अमेरिका के सीरिया में विशेष सैन्यबल भेजने की योजना पर रूस ने चेतावनी दी है कि इससे मध्य पूर्व में "छद्म युद्ध" का खतरा बढ़ सकता है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि इससे अमेरिका और रूस के बीच सहयोग की जरूरत बढ़ी है।

विज्ञापन

रूस ने दी अमेरिका को चेतावनी, बढ़ा युद्ध का खतरा

2 of 5
वहीं, अमरीकी अधिकारियों का कहना है कि सेना की ''50 से भी कम टुकड़ियां'' इस्लामिक स्टेट (आईएस) से संघर्ष करने के लिए विपक्षी ताक़तों को 'प्रशिक्षण, सलाह और मदद' देंगी। ऐसा पहली बार होगा जब अमरीकी सेना खुले तौर पर सीरिया में काम करेगी।
विज्ञापन

रूस ने दी अमेरिका को चेतावनी, बढ़ा युद्ध का खतरा

3 of 5
लावरोव ने कहा कि अमेरिका ने एकतरफा तरीके से यह कदम उठाने का फैसला किया है और इस संबंध में सीरियाई नेतृत्व से भी कोई मशविरा नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि मैं इस बात से आश्वस्त हूं कि न तो अमेरिका और न ही रूस किसी छद्म युद्ध में पड़ना चाहेंगे।

रूस ने दी अमेरिका को चेतावनी, बढ़ा युद्ध का खतरा

4 of 5
लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि हालात को देखते हुए सेनाओं के बीच सहयोग का काम ज़्यादा प्रासंगिक हो गया है। अमेरिका के रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर ने कहा कि उनकी सेना की भूमिका स्थानीय सैन्य बलों को सक्षम बनाने की होगी। हालांकि उन्होंने इस क्षेत्र में विशेष बल की तैनाती से इनकार नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूस ने दी अमेरिका को चेतावनी, बढ़ा युद्ध का खतरा

5 of 5
एक साल से अधिक वक्त तक अमेरिका के नेतृत्व वाला गठबंधन आईएस के खिलाफ हवाई हमले करता रहा है जिसने उत्तरी सीरिया और पड़ोसी इराक के कुछ हिस्सों पर कब्जा कर रखा है। अमेरिका ने हाल ही में सीरिया के लड़ाकों को प्रशिक्षण के बजाय सीधे उपकरण और हथियार उपलब्ध कराने का फैसला किया था। रूस भी सीरिया में विद्रोहियों के ठिकानों पर हवाई हमले कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें