पुल के लिए मुसीबत बने 45 टन के मोहब्बत के ताले
Tue, 02 Jun 2015 09:04 PM IST
प्रेमी जोड़े अपनी मोहब्बत को अमर करने के लिए इस पुल पर ताले लगाकर चाबी सीन नदी में फेंक देते हैं।
तस्वीरें: पुल के लिए मुसीबत बने 45 टन के मोहब्बत के ताले
लेकिन इन तालों का वजन इतना ज्यादा हो गया है कि इसकी वजह से पुल का एक हिस्सा बीते साल ढ़ह गया था।
तस्वीरें: पुल के लिए मुसीबत बने 45 टन के मोहब्बत के ताले
अधिकारियों का कहना है कि सोमवार एक जून से सभी ताले हटा दिए जाएंगे क्योंकि ये ताले सुरक्षा के लिए खतरा बनते जा रहे हैं।
तस्वीरें: पुल के लिए मुसीबत बने 45 टन के मोहब्बत के ताले
एक अनुमान के मुताबिक इस पुल पर लगभग दस लाख ताले लगे हैं जिनका वजन 45 टन के आसपास होगा।
तस्वीरें: पुल के लिए मुसीबत बने 45 टन के मोहब्बत के ताले
इन तालों को काटकर हटाया जाएगा। इतना ही नहीं अब इस पुल के किनारे लगी ग्रिल की जगह पेंटिंग लगाई जाएंगी।
तस्वीरें: पुल के लिए मुसीबत बने 45 टन के मोहब्बत के ताले
पेरिस के डिप्टी मेयर ब्रूनो जुलियार्ड ने कहा, ''हम चाहते हैं कि पेरिस मोहब्बत की राजधानी बनी रहे।''
तस्वीरें: पुल के लिए मुसीबत बने 45 टन के मोहब्बत के ताले
ब्रूनो जुलियार्ड ने कहा कि लोगों को प्रेम का इज़हार करने के लिए उत्साहित करने के लिए नई पहल की जाएगी।