फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा मंडेलाः दूरियां मिटाने वाला खुद चला गया!

विज्ञापन
1 of 20
दक्षिण अफ्रीका में संख्या में कम होने के बावजूद श्वेत समुदाय का शासन पर नियंत्रण था। नेल्सन मंडेला रंगभेद के ख़िलाफ एक लंबी लड़ाई लड़ने के बाद राष्ट्रपति बने थे।
विज्ञापन

अलविदा मंडेलाः दूरियां मिटाने वाला खुद चला गया!

2 of 20
दक्षिण अफ़्रीका के ईस्टर्न केप क्षेत्र में एक कबायली प्रधान के घर जन्मे मंडेला जोहंसबर्ग भाग गए। आगे चलकर वहां वे एक वकील बन गए। बाद में वे अफ़्रीकन नेशनल कांग्रेस से जुड़े और रंगभेद के ख़िलाफ़ लड़ाई में जुट गए।
विज्ञापन

अलविदा मंडेलाः दूरियां मिटाने वाला खुद चला गया!

3 of 20
नौजवानी में मंडेला एक अच्छे बॉक्सर थे। बाद में उन्होंने अपनी जीवनी - 'लॉन्ग वॉक टू फ़्रीडम' में लिखा, "बॉक्सिंग बराबरी का खेल है। रिंग के भीतर उम्र, जात, रंग, धन-दौलत और पदवी सब बेमानी साबित होते हैं।"

अलविदा मंडेलाः दूरियां मिटाने वाला खुद चला गया!

4 of 20
साल 1956 में उन पर अफ्रीकन नैशनल कांग्रेस की गतिविधियों के लिए राजद्रोह का आरोप लगा। मुकदमे के दौरान मंडेला की मुलाकात विनी मादिकीज़ेला नाम की एक सामाजिक कार्यकर्ता से हुई। वे अपनी पहली पत्नी एवेलिन से तलाक़ ले चुके थे।
विज्ञापन

अलविदा मंडेलाः दूरियां मिटाने वाला खुद चला गया!

5 of 20
साल 1958 में नेल्सन और विनी की शादी हो गई लेकिन गृहस्थ जीवन का सुख वे बहुत ज्यादा नहीं ले पाए क्योंकि दोनों का ही अधिकतर वक़्त जेल में बीता।
विज्ञापन

अलविदा मंडेलाः दूरियां मिटाने वाला खुद चला गया!

6 of 20
इसके बाद उनपर राजद्रोह का एक और मुकदमा चला जिसमें उन्हें उम्रक़ैद की सज़ा हुई। यह साल 1964 की बात है।
विज्ञापन

अलविदा मंडेलाः दूरियां मिटाने वाला खुद चला गया!

7 of 20
रंगभेद के ख़िलाफ़ एक अंतरराष्ट्रीय मुहिम शुरू हो गई। दक्षिण अफ़्रीका के विरुद्ध कभी भी सख़्त आर्थिक प्रतिबंध तो नहीं लगाए गए लेकिन दुनिया भर में दबाव लगातार बढ़ता गया।

अलविदा मंडेलाः दूरियां मिटाने वाला खुद चला गया!

8 of 20
विश्व भर में चली रंगभेद के ख़िलाफ़ मुहिम में मंडेला एक प्रतीक बन गए।

अलविदा मंडेलाः दूरियां मिटाने वाला खुद चला गया!

9 of 20
दो दशकों से भी अधिक समय तक जेल में रहने के बाद 1990 में नेल्सन मंडेला आखिरकार रिहा हुए।

अलविदा मंडेलाः दूरियां मिटाने वाला खुद चला गया!

10 of 20
रिहाई के बाद मंडेला ने दुनिया के कई देशों का दौरा किया। इस तस्वीर में वे लंदन के साउथ अफ़्रीका भवन में देखे जा सकते हैं।

अलविदा मंडेलाः दूरियां मिटाने वाला खुद चला गया!

11 of 20
लंबे दौर की बातचीत के बाद दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति एफ़ डब्ल्यू डी क्लार्क एक-व्यक्ति एक-वोट के तहत चुनाव कराने के लिए सहमत हो गए। इस समझौते के लिए इन दोनों को साल 1993 का नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया।

अलविदा मंडेलाः दूरियां मिटाने वाला खुद चला गया!

12 of 20
दक्षिण अफ़्रीका के पहले लोकतांत्रिक चुनाव 27 अप्रैल 1994 को हुए। दक्षिण अफ़्रीका के काले मतदाताओं ने पहली बार वोट डाले। अफ़्रीकन नेशनल कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिला और मंडेला पहले काले राष्ट्रपति बने।

अलविदा मंडेलाः दूरियां मिटाने वाला खुद चला गया!

13 of 20
मंडेला ने ही कार्यकाल पूरा किया और उसके बाद स्वेच्छा से 1999 में पद छोड़ दिया। मंडेला के पद छोड़ने के बाद थाबो अम्बेकी को देश और पार्टी की लगभग असंभव सी दिखने वाली जिम्मेदारी सौंपी गई।

अलविदा मंडेलाः दूरियां मिटाने वाला खुद चला गया!

14 of 20
दुनिया का चहेता नेता होने के साथ-साथ मंडेला अपनी चटख रंग वाली कमीज़ों के लिए भी जाने जाने लगे।

अलविदा मंडेलाः दूरियां मिटाने वाला खुद चला गया!

15 of 20
मंडेला के पास दो और गुण थे जो अधिकतर नेताओं के पास नहीं होते, शालीनता और अपने ऊपर हंसने की क्षमता। इस तस्वीर में वो प्रिंस चार्ल्स और स्पाइस गर्ल्स के साथ हैं।

अलविदा मंडेलाः दूरियां मिटाने वाला खुद चला गया!

16 of 20
विनी के साथ तलाक़ के बाद नेल्सन मंडेला ने अपनी 80वीं वर्षगांठ पर 1998 में ग्रासा मशेल के साथ शादी की। ग्रासा मशेल मोज़ाम्बीक के पूर्व नेता समोरा मशेला की पत्नी हैं।

अलविदा मंडेलाः दूरियां मिटाने वाला खुद चला गया!

17 of 20
पार्टी के अध्यक्ष और देश के राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी के अलावा नेल्सन मंडेल ने गुटनिरपेक्ष देशों के संगठन 'नाम' के महासचिव पद का कार्यभार भी साल 1998 से 1999 के दौरान संभाला था।

अलविदा मंडेलाः दूरियां मिटाने वाला खुद चला गया!

18 of 20
साल 1999 में पद छोड़ने के बाद मंडेला दक्षिण अफ़्रीका के लिए एक हाई-प्रोफ़ाइल राजदूत बन गए। उन्होंने एड्स के ख़िलाफ़ अभियान छेड़ा और साल 2010 में फ़ुटबॉल विश्व कप दक्षिण अफ़्रीका में करवाने का समर्थन किया।

अलविदा मंडेलाः दूरियां मिटाने वाला खुद चला गया!

19 of 20
साल 2004 में 85 वर्ष की उम्र में मंडेला ने सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले लिया।

विज्ञापन

अलविदा मंडेलाः दूरियां मिटाने वाला खुद चला गया!

20 of 20
साल 2010 में फ़ुटबॉल विश्व कप के समापन समारोह में नेल्सन मंडेला अचानक पहुंच गए। वे काफ़ी कमज़ोर लग रहे थे। टूर्नामेंट के शुरू होते ही उनकी पड़पोती का देहांत हो गया था लेकिन इसके बावजूद वे अपने देश के लिए समारोह में पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें