फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस्र से रूस जा रहा विमान क्रैश, 224 की मौत

विज्ञापन
1 of 15
मिस्र से रूस के लिए उड़ान भरते समय एक यात्री विमान क्रेश हो गया है। रूस के इस यात्री विमान में 224 लोग सवार थे। मिस्र के प्रधानमंत्री ने विमान के क्रेश होने की पुष्टि की है। इससे पहले मिस्र के एयर एक्सीडेंट चीफ ने विमान से संपर्क हो जाने की बात कही थी।

विज्ञापन

मिस्र से रूस जा रहा विमान क्रैश, 224 की मौत

2 of 15
मिस्र एयर ट्रैफिक कंट्रोल एयरबस ए-21 यात्री विमान से संपर्क टूट जाने की बात कही थी। रूस की एयरलाइन कंपनी कोगलमाविया के विमान में लोग यात्रा कर रहे थे।

विज्ञापन

मिस्र से रूस जा रहा विमान क्रैश, 224 की मौत

3 of 15
यह विमान शर्म-अल-शेख से रूस के लिए जा रहा था। रूस की समाचार एजेंसी के मुताबिक ज्यादातर लोग विमान में रूस के ही थे।

मिस्र से रूस जा रहा विमान क्रैश, 224 की मौत

4 of 15
सुरक्षा बलों ने पुष्टि की है कि सिनाई पेनिनसुला के पास यह विमान कहीं रास्ता भटक गया। अभी यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि विमान के क्रैश होने का मुख्य कारण क्या है? आपको बताते चले कि इससे पहले एयर एक्सीडेंट चीफ ने विमान से संपर्क हो जाने की बात कही थी। इससे मिस्र के प्रधानमंत्री और एयर एक्सीडेंट चीफ की बातों में विरोधाभास झलक रहा है।

विज्ञापन

मिस्र से रूस जा रहा विमान क्रैश, 224 की मौत

5 of 15
रूस ने इस एयरलाइन कोगलमाविया ने बताया कि सेंट्रल चीफ ट्रैफिक एक्सीडेंट अयमान-अल-मुक्कदम ने इस बात की पुष्टि की थी कि खोए हुए विमान का हमसे संपर्क हो गया है और वो आकाश में उड़ान भर रहा है।

विज्ञापन

मिस्र से रूस जा रहा विमान क्रैश, 224 की मौत

6 of 15
मिस्र के अधिकारियों ने समाचार एजेंसी एपी को बताया कि रूस का जो विमान दुर्घटना ग्रस्त हुआ है, उसमें कोई भी विमान यात्री जिंदा नहीं बचा। इससे पहले न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को सुरक्षा एजेंसियों ने बताया था कि जहां पर विमान का मलबा मिला है, वहां पर कई लोगों के जिंदा होने की संभावना हो सकती है।

विज्ञापन

मिस्र से रूस जा रहा विमान क्रैश, 224 की मौत

7 of 15
रूस के प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवदेव ने कहा कि सिनानी पेनिनसुला में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान से उन्हें धक्का लगा है। इस हादसे की जांच कराई जाएगी और पीड़ितो के परिवारों को हरसंभव मदद भी दी जाएगी।

मिस्र से रूस जा रहा विमान क्रैश, 224 की मौत

8 of 15
मिस्र के सिविल एविएशन अथॉरिटी के प्रमुख महमूद अल-जिनाती ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया था कि इस हादसे में कई लोगों के मारे जाने की खबर है। मृत लोगों में 17 बच्चों के शव को बरामद कर लिया गया है।

मिस्र से रूस जा रहा विमान क्रैश, 224 की मौत

9 of 15
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन विमान हादसे में मारे गए लोगों को याद में 1 नवंबर को पूरे देश में शोक दिवस मानने की घोषणा की है।

मिस्र से रूस जा रहा विमान क्रैश, 224 की मौत

10 of 15
रूस के विमान में 214 लोग रूस के और तीन यूक्रेन के लोग सवार थे। यह बात मिस्र कैबिनट ने एक प्रेस नोट में जारी कर दी है। कुल 217 यात्रियों में 138 औरतें, 62 पुरूष और 17 बच्चे थे।

मिस्र से रूस जा रहा विमान क्रैश, 224 की मौत

11 of 15
मिस्र के प्रधानमंत्री इब्राहिम महलाब ने सिनानी क्षेत्र जहां पर हादसा हुआ है वहां पर पहुंच रहे हैं। मिस्र के प्रधानमंत्री आज सुबह रूस के राजदूत से मिलकर उनको अपनी तरफ से शोक संवेदना दे चुके हैं।

मिस्र से रूस जा रहा विमान क्रैश, 224 की मौत

12 of 15
कैबिनेट नोट में कहा गया है कि अभी यह नहीं बताया जा सकता है कि विमान क्रैश होने का मुख्य कारण क्या था।

मिस्र से रूस जा रहा विमान क्रैश, 224 की मौत

13 of 15
कोगलमाविया एयरलाइन ने कहा अभी ये नहीं कहा जा सकता है कि यह हादसा किसी इंसान की गलती से हुआ है।

मिस्र से रूस जा रहा विमान क्रैश, 224 की मौत

14 of 15
एयरबस ने कहा कि जो विमान A321-200 क्रैश हुआ है। वो 18 वर्ष पुराना विमान है जो वर्ष 2012 से रूस की एयरलाइन का भाग है।
विज्ञापन

मिस्र से रूस जा रहा विमान क्रैश, 224 की मौत

15 of 15
अभी तक वो 21,000 हवाई यात्राएं कर चुका था इस दौरान करीब 56,000 घंटे का सफर तय किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें