फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: कनाडा की संसद में पहुंचे दोगुने से ज्यादा भारतवंशी

विज्ञापन
1 of 12
कनाडा में लिबरल पार्टी के नेता जस्टिन ट्रूडो देश के नए प्रधानमंत्री होंगे। देश की जनता ने एक दशक बाद लिबरल पार्टी को अपना पूरा समर्थन दिया।
विज्ञापन

तस्वीरें: कनाडा की संसद में पहुंचे दोगुने से ज्यादा भारतवंशी

2 of 12
पार्टी ने 338 सीटों में 184 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया। दूसरी ओर स्टीफन हार्पर के नेतृत्व में मैदान में उतरी कंजर्वेटिव पार्टी के 10 साल के शासन का अंत हो गया है।
विज्ञापन

तस्वीरें: कनाडा की संसद में पहुंचे दोगुने से ज्यादा भारतवंशी

3 of 12
जस्टिन देश के पूर्व प्रधानमंत्री पियरे ट्रूडो के बेटे हैं। जस्टिन की जीत पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बधाई दी।

तस्वीरें: कनाडा की संसद में पहुंचे दोगुने से ज्यादा भारतवंशी

4 of 12
कनाडा के आम चुनाव में 19 सीटों पर भारतीय मूल के लोगों ने जीत हासिल कर रिकॉर्ड बना दिया।
विज्ञापन

तस्वीरें: कनाडा की संसद में पहुंचे दोगुने से ज्यादा भारतवंशी

5 of 12
इस चुनाव में 15 भारतीय-कनाडाई उम्मीदवारों ने लिबरल पार्टी  जबकि तीन उम्मीदवारों ने कंजर्वेटिव पार्टी की तरफ से जीत हासिल की है। एक उम्मीदवार न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से चुनाव जीता है।
विज्ञापन

तस्वीरें: कनाडा की संसद में पहुंचे दोगुने से ज्यादा भारतवंशी

6 of 12
65 वर्षीय कंजर्वेटिव सांसद दीपक ओबराय ने सातवीं बार चुनाव जीता है। चुनाव जीतने वाले अन्य उम्मीदवारों में दर्शन कंग, टिम उप्पल, राज ग्रेवाल, रमेश संघा, कमल खेरा, रूबी सहोता, सोनिया सिद्धू, नवदीप बैंस, गगन सिकंद, राज सैनी, बर्दिश चाग्गर, बॉब सरोया, यास्मीन रतनासी, चंद्र आर्य, हरजीत सज्जन, सुख धालीवाल, जती सिद्धू और जसवीर सिद्धू शामिल हैं।
विज्ञापन

तस्वीरें: कनाडा की संसद में पहुंचे दोगुने से ज्यादा भारतवंशी

7 of 12
सोमवार को हुए चुनाव में कंजर्वेटिव पाटी को महज 100 सीटों पर जीत मिली है। लिबरल पार्टी को 39.5 फीसदी मत मिले हैं जबकि कंजर्वेटिव पार्टी के हिस्से में 32 फीसदी मत आए हैं। इस चुनाव में नए डेमोक्रेट्स पार्टी को 19.6 फीसदी मत मिले हैं।

तस्वीरें: कनाडा की संसद में पहुंचे दोगुने से ज्यादा भारतवंशी

8 of 12
इस जीत से जस्टिन को सरकार बनाने के लिए दूसरी पार्टियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। जस्टिन ट्रूडो की जीत को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ बेहतर संबंधों के परिणाम माना जा रहा है। उन्होंने अपनी जीत को सकारात्मक राजनीति की जीत बताया है।

तस्वीरें: कनाडा की संसद में पहुंचे दोगुने से ज्यादा भारतवंशी

9 of 12
ट्रूडो 2008 में पहली बार सांसद बने थे। 43 वर्षीय जस्टिन कनाडा के इतिहास में सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री होंगे।

तस्वीरें: कनाडा की संसद में पहुंचे दोगुने से ज्यादा भारतवंशी

10 of 12
चार साल पहले मिली सबसे बुरी हार के बाद जस्टिन ने पार्टी में फिर से जान फूंकी। उस समय पार्टी महज 34 सीटों पर सिमट कर तीसरे स्थान पर रही थी।

तस्वीरें: कनाडा की संसद में पहुंचे दोगुने से ज्यादा भारतवंशी

11 of 12
इस चुनाव में 15 भारतीय-कनाडाई उम्मीदवारों ने लिबरल पार्टी जबकि तीन उम्मीदवारों ने कंजर्वेटिव पार्टी की तरफ से जीत हासिल की है। एक उम्मीदवार न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से चुनाव जीता है।
विज्ञापन

तस्वीरें: कनाडा की संसद में पहुंचे दोगुने से ज्यादा भारतवंशी

12 of 12
3.5 करोड़ की आबादी वाले कनाडा में भारतीय मूल के लोगों की संख्या करीब तीन फीसदी है। यहां भारतीय मूल के लोग महत्वपूर्ण राजनीतिक ताकत हैं। पिछले चुनाव में भारतीय मूल के आठ लोगों ने चुनाव जीता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें