डेवोराइज ने लिखा था, "इसकी वजह से मैंने पूरे जिस्म में कंपकपी महसूस की। मैं अब भी खुद को बीमार महसूस कर रहा हूं। मैं खा भी नहीं सकता।" डेवोराइज ने बताया कि ये 'बहुत सख्त और रबर' जैसा था। बाद में उन्हें एहसास हुआ कि इसका आकार चूहे जैसा है। उन्होंने कहा कि वो इसे वापस केएफसी ले गए और मैनेजर से बात की। केएफसी ने अब इस मामले पर अपना पक्ष रखा है। केएफसी का कहना है कि स्वतंत्र लैब में हुई जांच से साफ है कि जिसे 'चूहा' बताया गया, हकीकत में वो चिकन है।
विज्ञापन
तस्वीरें: सच आया सामने 'फ्राइड चूहा दरअसल चिकन ही था'
2 of 3
इस तस्वीर को देखकर पूरी दुनिया चौंक उठी थी। देखने वालों के मन में सवाल उठा, क्या वाकई केएफसी ने एक ग्राहक को फ्राइड चूहा परोस दिया? ये फोटो इसी महीने कैलीफोर्निया के डेवोराइज डिक्सन ने ऑनलाइन पोस्ट किया, जो वायरल हो गया।
तस्वीरें: सच आया सामने 'फ्राइड चूहा दरअसल चिकन ही था'
3 of 3
केएफसी के प्रवक्ता ने कहा," हाल में अमरीका में एक ग्राहक ने गलत दावा किया कि उसे केएफसी से मिला चिकन चूहा था।अवास्तविक तरीके की कहानी होने की वजह से इसे खूब प्रचार मिला। शुक्रवार को ग्राहक के वकील ने अंतत: इसे स्वतंत्र लैब से जांच के लिए केएफसी को दिया और नतीजे ने उस बात की आधिकारिक तौर पर पुष्टि की जो केएफसी को पहले से ही पता था कि ये चिकन है चूहा नहीं।" केएफसी की सफाई के बाद डेवोराइज का कोई बयान सामने नहीं आया है।