फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मघाती हमले में 7 टीवी कर्मियों की मौत

विज्ञापन
1 of 2
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक आत्मघाती हमलावर ने एक लोकप्रिय निजी टीवी चैनल की बस को निशाना बनाया जिसमें टोलो टीवी के सात कर्मचारियों की मौत हो गई। इस हमले में बस के नजदीक से गुजर रहे करीब 20 अन्य लोग भी घायल हो गए। टोलो टीवी ने ट्वीट किया, "दुर्भाग्य से आज एक आतंकवादी हमले में हमने अपने सात कर्मचारी खो दिए।" तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। तालिबान ने सितंबर में कुंदूज़ सिटी में चल रहे संघर्ष की खबरों की कवरेज के लिए टोलो को निशाना बनाने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्मघाती हमले में 7 टीवी कर्मियों की मौत

2 of 2
टोलो टीवी अफगानिस्तान का पहला 24 घंटे का समाचार चैनल है और इसकी वेबसाइट भी है। अफगानिस्तान में खबरों के स्रोत के लिए यह मशहूर है। तालिबान की धमकियों की वजह से टोलो टीवी ने हाल के महीने में सुरक्षा इंतज़ाम स सख्त किए थे। राष्ट्रपति अशरफ गनी ने एक ट्वीट में इस हमले की निंदा करते हुए इसे कायर चरमपंथियों द्वारा कराया गया बर्बर हमला बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें