फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

112 साल के यासुतारो कोयदे हैं दुनिया के सबसे बूढ़े आदमी

विज्ञापन
1 of 3
जापान के यासुतारो कोयदे दुनिया के सबसे अधिक उम्र के जीवित आदमी है। इसके चलते यासुतारो कोयदे का नाम दुनिया के सबसे अधिक उम्र के जीवित लोगों की सूची में दर्ज हो गया है। गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड ने यह रिकॉर्ड अब यासुतारो कोयदे के नाम कर दिया है।

विज्ञापन

112 साल के यासुतारो कोयदे हैं दुनिया के सबसे बूढ़े आदमी

2 of 3
यासुतारो कोयदे मध्य जापान के नागोया में रहते हैं। शुक्रवार को औपचारिक तौर पर यह अवॉर्ड उन्हें दिया गया। कोयदे का जन्म 13 मार्च, 1903 को हुआ था। जब वह युवा थे तो वह टेलर के रूप में काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

112 साल के यासुतारो कोयदे हैं दुनिया के सबसे बूढ़े आदमी

3 of 3
दुनिया के सबसे बूढ़े व्यक्ति का रिकॉर्ड उनके नाम जापान के ही साकारी मोमोई की 112 वर्ष की उम्र में हुई मृत्यु के बाद दिया गया है। कोयदे ने बताया कि उनकी लंबी उम्र का कारण शराब और सिगरेट का धूम्रपान नहीं करना  है। उनका प्रिय खाना ब्रेड है। कोयदे की आंखें इस उम्र में भी सही हैं और बिना चश्मे के वो अखबार पढ़ सकते हैं। इस मौके पर यासुतारो कोयदे के पुत्र, पौत्रों और उनके पुत्रों व पुत्रियों तक ने इस कार्यक्रम में उपस्थित ‌थे। कोयदे आज भी हर उत्सव का पूरा लुफ्त उठाते हैं। ऊपर दी गई फोटो साकारी मोमोई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें