फलस्तीनियों के बढ़ते हमलों के बाद इजरायली बलों ने कब्जे वाले पूर्वी यरुशलम के अरब इलाकों में कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
खूनी संघर्ष में तब्दील हुआ इजरायल-फिलीस्तीन का संघर्ष, 32 मरे
2 of 7
वेस्ट बैंक में बैथलेहम में फलस्तीनी प्रदर्शनकारियों की इसराइली बलों से झड़पें हुई हैं। अक्तूबर महीने की शुरुआत से अब तक फलस्तीनियों के हमले में सात इजरायली मारे जा चुके हैं।
विज्ञापन
खूनी संघर्ष में तब्दील हुआ इजरायल-फिलीस्तीन का संघर्ष, 32 मरे
3 of 7
इस दौरान कम से कम 30 फलस्तीनी भी मारे गए हैं जिनमें कथित हमलावर और सात बच्चे शामिल हैं। पुलिस ने अरब इलाकों की ओर जाने वाली कुछ सड़कों पर चेक-प्वाइंट बना दिए हैं।
खूनी संघर्ष में तब्दील हुआ इजरायल-फिलीस्तीन का संघर्ष, 32 मरे
4 of 7
इजरायल और फिलीस्तीन के बीच बढ़ा संघर्ष कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों के बीच बड़ा संघर्ष कई लोगों की जान ले चुका है। सेंट्रल जेरूशलम बस स्टेशन में एक महिला को एक फिलीस्तीनी ने चाकू मार दिया।
विज्ञापन
खूनी संघर्ष में तब्दील हुआ इजरायल-फिलीस्तीन का संघर्ष, 32 मरे
5 of 7
इस हमले में 70 वर्षीय महिला घायल हो गई है। जब हमलावर युवक वहां से भाग रहा था तो शहर में घुसने से पहले ही एक इजरायली पुलिस अधिकारी ने उस हमलावार को गोली मार दी थी। यहीं पर एक फिलीस्तीनी ने एक इजरायली महिला को चाकू मार दिया था।
विज्ञापन
खूनी संघर्ष में तब्दील हुआ इजरायल-फिलीस्तीन का संघर्ष, 32 मरे
6 of 7
इजरायली पुलिस ने जगह-जगह पर चेक प्वाइंट बना दिए हैं। इजरायल और फिलीस्तीन के बीच चल रहा संघर्ष खूनी संघर्ष में बदल गया है। वर्ष 1967 में इजरायल ने वेस्ट बैंक का यह हिस्सा कब्जा लिया था। फिलीस्तीन के युवक वेस्ट बैंक के पास संघर्ष के दौरान इजरायल के सुरक्षा कर्मियों पर पत्थर बरसाते युवक।