फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस पर सबसे बड़े हमले के बाद की वीभत्स तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 28
फ्रांस की राजधानी पेरिस में शुक्रवार को एके 47 राइफलों से लैस फिदाइन हमलावरों ने एक कंसर्ट हॉल, नेशनल स्टेडियम, दो रेस्तराओं समेत छह जगहों पर हमले कर 128 लोगों को मार डाला। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने इस हमले के लिए खूंखार आतंकवादी संगठन आईएसआईएस को जिम्मेदार ठहराया है और इसका बेरहमी से बदला लेने का ऐलान किया है।

विज्ञापन

फ्रांस पर सबसे बड़े हमले के बाद की वीभत्स तस्वीरें

2 of 28
पेरिस के इन हमलों को आठ साल पहले हुए मुंबई हमलों की तरह माना जा रहा है और कहा जा रहा है कि यह दूसरे विश्वयुद्ध के बाद फ्रांस पर सबसे बड़ा हमला है। ओलांद ने हमलों को फ्रांस के खिलाफ युद्ध की कार्रवाई करार दिया है।
विज्ञापन

फ्रांस पर सबसे बड़े हमले के बाद की वीभत्स तस्वीरें

3 of 28
बेहद कम संसाधनों और सधे अंदाज में किए गए इन छह फिदाइन हमलों के दौरान हमलावरों में से सात ने खुद को सुसाइड बेल्ट से उड़ा लिया।

फ्रांस पर सबसे बड़े हमले के बाद की वीभत्स तस्वीरें

4 of 28
हमले ने पेरिस समेत पूरे फ्रांस को हिला कर रख दिया है। देश में इमरजेंसी और तीन दिन के शोक का ऐलान किया गया है।
विज्ञापन

फ्रांस पर सबसे बड़े हमले के बाद की वीभत्स तस्वीरें

5 of 28
इराक और सीरिया में फ्रांस की सैन्य कार्रवाई का सामना कर रहे आईएसआई ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए एक वीडियो जारी किया है और इसमें कहा है कि तुम जब तक बम बरसाते रहोगे तब तक चैन से नहीं रहोगे। तुम्हें बाजार में निकलने में भी डर लगेगा।
विज्ञापन

फ्रांस पर सबसे बड़े हमले के बाद की वीभत्स तस्वीरें

6 of 28
यूरोप में 2004 के मैड्रिड हमले के बाद यह दूसरा बड़ा आतंकी हमला है। इस साल जनवरी में फ्रेंच व्यंग्य पत्रिका शार्ली एब्दो के दफ्तर पर हमले के बाद इस दूसरे बड़े हमले से पेरिस में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

फ्रांस पर सबसे बड़े हमले के बाद की वीभत्स तस्वीरें

7 of 28
पेरिस के लोगों को घरों के अंदर रहने का कहा गया है। हालांकि शनिवार को लोग आतंक के खिलाफ एकजुटता का प्रदर्शन करते बड़ी संख्या में बाहर निकले।

फ्रांस पर सबसे बड़े हमले के बाद की वीभत्स तस्वीरें

8 of 28
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस हमले को मानवता पर हमला करार दिया है और इस मुश्किल घड़ी में फ्रांस के साथ खड़े रहने की प्रतिबद्धता जताई है।
 
फ्रांस पर सबसे बड़े हमले के बाद की वीभत्स तस्वीरें

9 of 28
सबसे खौफनाक हमला पूर्वी पेरिस के बाताकलां में एक रॉक कंसर्ट में हुआ, जहां एके-47 राफफल से लैस चार आतंकी ‘अल्लाह हो अकबर’ का नारा लगाते घुस आए और 82 लोगों को मार डाला और दर्जनों को बंधक बना लिया।

फ्रांस पर सबसे बड़े हमले के बाद की वीभत्स तस्वीरें

10 of 28
अमेरिकी रॉक बैंड ईगल्स ऑफ डेथ मेटल से जुड़े एक प्रस्तोता के मुताबिक आतंकवादी लगातार फायरिंग करते जा रहे थे। हर तरफ खून ही खून और लाशें बिखरी थीं।

फ्रांस पर सबसे बड़े हमले के बाद की वीभत्स तस्वीरें

11 of 28
हर कोई जान बचाने की फिराक में था। बड़ा ही दहशत भरा माहौल था। आतंकियों की फायरिंग से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। कई लोग लाशों और घायलों के ऊपर से गुजरते हुए शौचालयों में छिपने और हॉल से बाहर भागने की कोशिश कर रहे थे।

फ्रांस पर सबसे बड़े हमले के बाद की वीभत्स तस्वीरें

12 of 28
लेकिन आतंकवादी उन्हें पकड़-पकड़ कर मौत के घाट उतारते जा रहे थे। एक चश्मदीद चार्ल्स ने बताया कि माहौल में बंधकों की चीख-पुकार के साथ आतंकियों की धमकियां गूंज रही थीं।

फ्रांस पर सबसे बड़े हमले के बाद की वीभत्स तस्वीरें

13 of 28
आतंकी कह रहे थे कि  यह सीरिया और इराक में फ्रांस की कार्रवाई का बदला है। लोगों के देखते-देखते चार फिदाइनों ने खुद को उड़ा लिया। पांचवें आतंकवादी को सुरक्षा बलों ने उड़ा दिया। लोगों को बचाने के लिए आए 1500 सुरक्षाकर्मियों के प्रमुख ने कहा कि पूरा कंसर्ट हॉल खून से सना था और जगह-जगह लाशें बिखरी थीं।

फ्रांस पर सबसे बड़े हमले के बाद की वीभत्स तस्वीरें

14 of 28
बंदूकधारी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद और सीरिया में इस्लामिक स्टेट के खिलाफ चल रहे फ्रांस के अभियान पर खफा दिख रहे थे और कह रहे थे कि यह ओलांद की गलती है। यह तुम लोगों के राष्ट्रपति की गलती है।

फ्रांस पर सबसे बड़े हमले के बाद की वीभत्स तस्वीरें

15 of 28
उसे सीरिया में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए था। हमलावरों ने पेरिस में ही दो रेस्तराओं पर हमले कर क्रमश: 18 और 14 लोगों को मार डाला।

फ्रांस पर सबसे बड़े हमले के बाद की वीभत्स तस्वीरें

16 of 28
फिदाइन हमलावरों ने एक और हमला पेरिस के नेशनल फुटबॉल स्टेडियम में किया। यहां 80 हजार लोग मौजूद थे। यहां जर्मनी और फ्रांस के बीच दोस्ताना मैच चल रहा रहा था। राष्ट्रपति ओलांद खुद मैच देखने के लिए मौजूद थे।

फ्रांस पर सबसे बड़े हमले के बाद की वीभत्स तस्वीरें

17 of 28
स्टेडियम के बाहर दो जबरदस्त धमाके हुए। फ्रेंच मीडिया के मुताबिक, स्टेडियम के बाहर हमले फ्रांस के राष्ट्रपति को निशाना बना कर किए गए थे। आतंकियों ने और दो जगहों पर हमले किए जिनमें छह लोगों की मौत हो गई।

फ्रांस पर सबसे बड़े हमले के बाद की वीभत्स तस्वीरें

18 of 28
हमले के बारे में फ्रांस की खुफिया एजेंसियों के पास जो भी सूचनाएं हो लेकिन सार्वजनिक तौर पर अब तक हमलावरों की तादाद, उनकी राष्ट्रीयता और उनके मकसद के बारे में रहस्य बना हुआ है। अधिकारियों ने कहा है कि आठ आतंकी मारे गए हैं। इनमें से सात ने खुद को उड़ा लिया। जबकि एक को सुरक्षाकर्मियों ने मार गिराया। 

फ्रांस पर सबसे बड़े हमले के बाद की वीभत्स तस्वीरें

19 of 28
खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने पेरिस में छह जगहों पर हुए हमलों की जिम्मेदारी ले ली है। आतंकी संगठन ने कहा है कि उसी ने पेरिस के अलग-अलग ठिकानों पर हमले करने के लिए सुसाइड बम से लैस अपने फिदाइन भेजे थे। ये हमले इराक और सीरिया में फ्रांस की कार्रवाई के खिलाफ की गई है। फ्रांस यहां अमेरिकी फौज का साथ देता रहा है। इसलिए आईएसआईएस उसे निशाना बना रहा है। पूरे यूरोप में फ्रांस में ही सबसे ज्यादा मुस्लिम रहते हैं। ऐसे में, आईएसआईएस यहां अपना स्लिपर सेल आसानी से एक्टिव कर लेता है।

फ्रांस पर सबसे बड़े हमले के बाद की वीभत्स तस्वीरें

20 of 28
पेरिस के नेशनल स्टेडियम पर हुए हमले में मारे गए फिदाइन हमलावरों में से एक की लाश के पास से सीरियाई पासपोर्ट मिला है। इससे भी इस बात की पुष्टि होती है कि हमलावर आईएस के थे और उनकी कार्रवाई सीरिया में अमेरिका और फ्रांस के हमले का विरोध करने के लिए थी। 

फ्रांस पर सबसे बड़े हमले के बाद की वीभत्स तस्वीरें

21 of 28
फ्रांस के हमले के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक आतंकवाद से मिल कर लड़ने की प्रतिबद्धता जताई है। ओबामा ने कहा पूरी दुनिया इस समय फ्रांस के साथ है।

फ्रांस पर सबसे बड़े हमले के बाद की वीभत्स तस्वीरें

22 of 28
यह हमला मानवता पर हमला है। कैमरन ने फ्रांस की मदद के लिए हरसंभव कदम उठाने का वादा किया। वहीं भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी ने इसे पूरी मानवता पर हमला बताया और कहा कि भारत आतंकवाद को उखाड़ फेंकने के लिए प्रतिबद्ध है।

फ्रांस पर सबसे बड़े हमले के बाद की वीभत्स तस्वीरें

23 of 28
हमले के बाद दुनिया के तमाम देशों की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। न्यूयॉर्क में पुलिस ने सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई।

फ्रांस पर सबसे बड़े हमले के बाद की वीभत्स तस्वीरें

24 of 28
ब्रिटेन में इलिट खुफिया एजेंसी कोबरा इंटलिजेंस कमेटी की बैठक हुई और हालात का जायजा लिया गया वहीं।

फ्रांस पर सबसे बड़े हमले के बाद की वीभत्स तस्वीरें

25 of 28
फ्रांस का मीडिया हमले से बेहद डरा हुआ है। दक्षिणपंथी-मध्यमार्गी अखबार ला फिगारो ने कहा- मध्य पेरिस में युद्ध छिड़ा।

फ्रांस पर सबसे बड़े हमले के बाद की वीभत्स तस्वीरें

26 of 28
पेरिस के हमलों ने भले ही फ्रांस के लोगों में दहशत पैदा की हो लेकिन बहुत सारे लोग ऐसे भी थे जो इन हमलों से बेखौफ दिखे। बाताकलां में ही अक्सर कंसर्ट जाने वाले चार्ल्स ने कहा कि हम ऐसी वारदातों से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जिंदगी चलती रहती है। हम डर से घर में छिपे नहीं रहेंगे। मंगलवार को एक और कंसर्ट में मैं बिंदास मौजूद रहूंगा।

फ्रांस पर सबसे बड़े हमले के बाद की वीभत्स तस्वीरें

27 of 28
पेरिस में आतंकवादी हमले के बाद पूरी दुनिया में वहां के लोगों के लिए सहानुभूति की लहर है। लोग फ्रांस की यात्रा पर निकले अपने रिश्तेदारों की खोज-खबर लेने में लग गए हैं।
विज्ञापन

फ्रांस पर सबसे बड़े हमले के बाद की वीभत्स तस्वीरें

28 of 28
फ्रांस यूरोप का सर्वाधिक पसंदीदा पर्यटन स्थल है। हमले के बाद यहां के कई पर्यटन स्थलों को बंद कर दिया गया। पूरे यूरोप ने संकट की इस घड़ी में फ्रांस के लोगों के साथ खड़े रहने की प्रतिबद्धता जताई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें