फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

आज के दिन की 70 साल पुरानी ये तस्वीरें कोई नहीं देखना चाहेगा

1 of 13
आज से 70 साल पहले दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने जापान के शहर हिरोशिमा पर पहला परमाणु बम गिराकर उस शहर को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया था। पहली बार परमाणु बम एक अमेरिकी बमवर्षक बी-29 एनोला गे ने जापानी शहर हिरोशिमा में 6 अगस्त, 1945 गिराया था। 70 साल बाद ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिन्हें देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

आज के दिन की 70 साल पुरानी ये तस्वीरें कोई नहीं देखना चाहेगा

2 of 13
अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी एस ट्रूमैन ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि ये बम इससे पहले इस्तेमााल किए गए किसी भी बम से दो हजार गुना ज्यादा शक्तिशाली था।

आज के दिन की 70 साल पुरानी ये तस्वीरें कोई नहीं देखना चाहेगा

3 of 13
हिरोशिमा में गिराए गए बम को 'लिटिल बॉय' नाम दिया था। ये नाम पूर्व राष्ट्रपति फ्रैंकलीन रूजवेल्ट से जुड़ा हुआ था। इस बम से 13 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र तबाह हो गया था।

आज के दिन की 70 साल पुरानी ये तस्वीरें कोई नहीं देखना चाहेगा

4 of 13
इस बम को अमेरिकी बी-29 सुपरफोर्टेस नामक विमान से गिराया गया था, जिसे एनोला गे नाम भी जाना जाता था। ये बम स्‍थानीय समय के अनुसार सुबह 8.15 पर गिराया गया था।

आज के दिन की 70 साल पुरानी ये तस्वीरें कोई नहीं देखना चाहेगा

5 of 13
बम जहां गिरा उसके आसपास 500 गज के भीतर मौजूद हर चीज और आदमी गल गए।
विज्ञापन

आज के दिन की 70 साल पुरानी ये तस्वीरें कोई नहीं देखना चाहेगा

6 of 13
एयरक्रॉफ्ट पर सवार क्रू ने बताया कि बम गिराने के बाद धुआं और आग तेजी से फैल गए।

आज के दिन की 70 साल पुरानी ये तस्वीरें कोई नहीं देखना चाहेगा

7 of 13
हिरोशिमा शहर की 60 फीसदी से ज्यादा इमारते ढह गईं।

आज के दिन की 70 साल पुरानी ये तस्वीरें कोई नहीं देखना चाहेगा

8 of 13
जापान के आंकड़ों के अनुसार इन बमों से 1 लाख 18 हजार 661 आम नागरिकों की मौत हुई थी।

आज के दिन की 70 साल पुरानी ये तस्वीरें कोई नहीं देखना चाहेगा

9 of 13
हालांकि बाद में सैन्य कर्मियों और विकिरण से मरने वालों की संख्या जोड़ने के बाद लगाए अनुमान के अनुसार मरने वालों की संख्या एक लाख 40 हजार थी। बम गिराए जाने से पहले हिरोशिमा शहर की आबादी साढ़े तीन लाख थी। बम गिराए जाने के बाद सालों तक लोग विकिरण से हुई बीमारियों और विकलांगता से जूझते रहे।

आज के दिन की 70 साल पुरानी ये तस्वीरें कोई नहीं देखना चाहेगा

10 of 13
इस महिला के शरीर पर उसके किमोनो के निशान पड़ गए हैं।

आज के दिन की 70 साल पुरानी ये तस्वीरें कोई नहीं देखना चाहेगा

11 of 13
माना जाता है कि जर्मनी भी परमाणु बम बनाने की कोशिश कर रहा था लेकिन अमेरिका ने इस विस्फोट के साथ इस दौड़ में बढ़त ले ली।

आज के दिन की 70 साल पुरानी ये तस्वीरें कोई नहीं देखना चाहेगा

12 of 13
तीन ‌दिन बाद जापान के नागासाकी शहर में दूसरा परमाणु बम में गिराया गया जिसमें 74 हजार लोग मारे गए।
विज्ञापन

आज के दिन की 70 साल पुरानी ये तस्वीरें कोई नहीं देखना चाहेगा

13 of 13
इन परमाणु बमों के गिराने के बाद दूसरा विश्व युद्ध अचानक से रूक गया। हालांकि कुल आलोचकों का कहना है कि जापान इन बमों के गिराने से पहले ही आत्मसमर्पण करने पर विचार कर रहा था। जापान ने 14 अगस्त, 1945 को मित्र राष्ट्रों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

Next
AU ऐप में पढ़ें