गत रविवार जॉर्जिया की राजधानी टिबीलिसी की वेरे नदी में आई भीषण बाढ़ के बाद वहां का मंजर काफी डरावना है।
विज्ञापन
बाढ़ की तबाही, सड़क पर घूम रहे बाघ और दरियाई घोड़े, तस्वीरें
2 of 18
इस बाढ़ से न केवल घरों और सड़कों का नुकसान हुआ है बल्कि वहां के चिड़ियाघर में भी इस कदर सब बर्बाद हो गया कि जानवर सड़कों पर निकल आए हैं।
विज्ञापन
बाढ़ की तबाही, सड़क पर घूम रहे बाघ और दरियाई घोड़े, तस्वीरें
3 of 18
चिड़िया घर से छूट निकला यह दरियाई घोड़ा टिबीलिसी की सड़कों पर घूम रहा था।
बाढ़ की तबाही, सड़क पर घूम रहे बाघ और दरियाई घोड़े, तस्वीरें
4 of 18
यही नहीं, इस बाढ़ के कारण शेर, बाघ, भालू और भेड़िए जैसे खतरनाक जानवर भी सड़कों पर खुलेआम घूम रहे हैं।
विज्ञापन
बाढ़ की तबाही, सड़क पर घूम रहे बाघ और दरियाई घोड़े, तस्वीरें
5 of 18
पानी में बह चुके चिड़ियाघर से निकले इस दरियाई घोड़े को लोगों ने बचाने और सुरक्षित जगह पहुंचाने की कोशिश की।
विज्ञापन
बाढ़ की तबाही, सड़क पर घूम रहे बाघ और दरियाई घोड़े, तस्वीरें
6 of 18
आखिरकार इसे ट्रैंगक्वलाइज़र भाले से मार कर बेहोश किया गया और वापस चिड़ियाघर लाया गया।
विज्ञापन
बाढ़ की तबाही, सड़क पर घूम रहे बाघ और दरियाई घोड़े, तस्वीरें
7 of 18
टिबीलिसी चिड़ियाघर की प्रवक्ता का कहना है कि आधे से ज्यादा चिड़ियाघर बर्बाद हो चुका है। कई जानवर मर गए हैं तो कई लापता हैं और कुछ अभी भी बाहर सड़कों पर हैं।
बाढ़ की तबाही, सड़क पर घूम रहे बाघ और दरियाई घोड़े, तस्वीरें
8 of 18
प्रवक्ता ने बताया कि चिड़ियाघर में तीन मृत शरीर मिले हैं जिनमें से दो कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि 20 भेड़िए, 8 शेर और न जाने कितने बाघ, तेंदुए और सियार मारे जा चुके हैं या लापता हैं। 17 में से केवल तीन पेंगविन को बचाया जा पाया है।
बाढ़ की तबाही, सड़क पर घूम रहे बाघ और दरियाई घोड़े, तस्वीरें
9 of 18
चिड़ियाघर में मरे हुए शेर के पास बैठा नगर निगम का एक कर्मचारी।
बाढ़ की तबाही, सड़क पर घूम रहे बाघ और दरियाई घोड़े, तस्वीरें
10 of 18
चिड़ियाघर में फंसा यह भालू शायद अपने लिए कोई सुरक्षित जगह तलाश रहा होगा।
बाढ़ की तबाही, सड़क पर घूम रहे बाघ और दरियाई घोड़े, तस्वीरें
11 of 18
टिबीलिसी के चिड़ियाघर में बाढ़ में फंस कर यह भालू मर गया।
बाढ़ की तबाही, सड़क पर घूम रहे बाघ और दरियाई घोड़े, तस्वीरें
12 of 18
पानी में डूबे चिड़ियाघर में एक लकड़ी के टुकड़े के सहारे इन बतखों ने अपनी जान बचाई।
बाढ़ की तबाही, सड़क पर घूम रहे बाघ और दरियाई घोड़े, तस्वीरें
13 of 18
स्थानीय लोग भी जानवरों को बचाने में अपना योगदान दे रहे हैं। एक जख्मी चिड़िया को बचाते हुए एक आदमी।
बाढ़ की तबाही, सड़क पर घूम रहे बाघ और दरियाई घोड़े, तस्वीरें
14 of 18
चिड़ियाघर में पानी के बीच फंसा यह जख्मी हंस।
बाढ़ की तबाही, सड़क पर घूम रहे बाघ और दरियाई घोड़े, तस्वीरें
15 of 18
यह हाथी भी चिड़ियाघर से बाहर निकल गया था जिसे सुरक्षित वापस ले आया गया है।
बाढ़ की तबाही, सड़क पर घूम रहे बाघ और दरियाई घोड़े, तस्वीरें
16 of 18
इस बाढ़ में 12 लोगों की मरने की आशंका जताई जा रही है। वहीं कई परिवार छत और पानी-बिजली के बिना रहने पर मजबूर हैं।
बाढ़ की तबाही, सड़क पर घूम रहे बाघ और दरियाई घोड़े, तस्वीरें
17 of 18
राष्ट्रपति गियॉर्जी मार्गवेलाश्वली और प्रधानमंत्री इराक्ली गरीबाश्वली ने भी इस त्रासदी पर शोक जताया है और जल्द से जल्द लोगों तक सारी सुविधाएं पहुंचाने का आश्वासन दिया है। सभी तस्वीरें 'एपी' से।
बाढ़ की तबाही, सड़क पर घूम रहे बाघ और दरियाई घोड़े, तस्वीरें
18 of 18
प्रशासन की तरफ से लोगों को सख्त हिदायत दी गई है कि खतरनाक जानवरों से बचे रहने के लिए वे घर के अंदर ही रहें। सड़कों पर घूम रहे इन जानवरों को सुरक्षित पकड़ने और चिड़ियाघर में पहुंचाने का अभियान जारी है।