फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरलाइंस: जिसमें एयरहोस्टेस पहनेंगी हिजाब, शराब पर रहेगा बैन

Tue, 22 Dec 2015 10:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मलेशिया में एक ऐसी विमान सेवा शुरू की गई है जो इस्लामिक नियमों (शरीयत) के मुताबिक चलेगी। इस विमान सेवा का संचालन एयरलाइन कंपनी ‘रयानी एयर’ द्वारा किया जा रहा है। रयानी एयर ने इस्लामिक विमान सेवा की पहली उड़ान क्वालालम्पुर से पर्यटक स्थल लंकावी तक चलाई।
विज्ञापन

एयरलाइंस: जिसमें एयरहोस्टेस पहनेंगी हिजाब, शराब पर रहेगा बैन

2 of 5
इस उड़ान में 150 यात्री सवार थे। दुनिया में ये इस तरह की पहली एयरलाइंस है जिसमें शरीयत के नियम कानून लागू होंगे। एयरलाइंस कंपनी के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान में शराब नहीं परोसी जाएगी और सिर्फ  हलाल खाना ही परोसा जाएगा। विमान की एयरहोस्टेस हिजाब में रहेंगी।
विज्ञापन

एयरलाइंस: जिसमें एयरहोस्टेस पहनेंगी हिजाब, शराब पर रहेगा बैन

3 of 5
इसके साथ ही यदि गैर मुस्लिम भी इसमें नौकरी कर रही हैं तो उनको सलीके वाली ड्रेस पहननी होगी। एयरलाइंस को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में हज जाने वाले यात्रियों की यह विमान पहली पसंद होगी। यही नहीं उड़ान से पहले कुरान की आयतों की दुआ भी पढ़ी जाएगी।

एयरलाइंस: जिसमें एयरहोस्टेस पहनेंगी हिजाब, शराब पर रहेगा बैन

4 of 5
ऐसा नहीं है कि पहली बार किसी एयरलाइंस में इस तरह की सेवाएं दी जा रही है। दुनिया में इसके अलावा भी शरीयत के तौर - तरीकों को निभाने वाली एयरलाइंस सर्विसेस हैं जिनमें रॉयल ब्रूनेई एयरलाइंस, सऊदी अरबियन एयरलाइंस व ईरान एयर शामिल हैं। गौरतलब है कि ब्रिटेन की एयरलाइंस फिरनस भी आने वाले साल में इसी तरह की विमान सेवा शुरू करने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरलाइंस: जिसमें एयरहोस्टेस पहनेंगी हिजाब, शराब पर रहेगा बैन

5 of 5
आपको बता दें कि मलयेशिया मुस्लिम आबादी वाला देश है, जहां उदारवादी इस्लाम की पैरवी होती रही है लेकिन हाल के दिनों में वहां कट्टरपंथियों की संख्या बढ़ी है। हाल के दिनों में एक कंपनी ने हलाल पानी का बोतल भी लांच किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें