फ्रांस की व्यंग्य परोसने वाली मैगजीन चार्ली ऐबदो एक बार फिर से विवादों में घिर गई है। इस बार तीन वर्षीय मृत बच्चे अयलान कुर्दी का मजाक उड़ाने के कारण निशाने पर है। चार्ली ऐबदो मैगजीन ने अपने ताजा अंक में कार्टून के जरिए अयलान कुर्दी का मजाक उड़ाया गया है। इसके बाद से ही चार्ली ऐबदो की इस पत्रकारिता पर पूरी दुनिया भर में आलोचना हो रही है।
विज्ञापन
चार्ली ऐबदो ने उड़ाया मरहूम अयलान कुर्दी का मजाक
2 of 3
सोशल मीडिया साइट ट्वटिर और फेसबुक पर पूरी तरह से चार्ली ऐबदो को गलत ठहराया जा रहा है। इस वर्ष की शुरूआत में ही चार्ली ऐबदो मैगजीन पर आतंकी हमला हुआ था जिसमें उसमें काम करने वाले कई लोग मारे गए थे। चार्ली ऐबदो ने इससे पहले मोहम्मद साहब के ऊपर कार्टून बनाए थे। गौरतलब है कि अयलान कुर्दी वहीं मासूम था जिसकी समुद्र में डूबने से मौत हो गई थी और उसकी मुंह के बल समुद्र के तट के किनारे मृत पड़े होने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थीं।
इस तस्वीर के वायरल होने के बाद कई यूरोपीय देशों ने प्रवासियों के लिए अपनी सरहद को खोल दिया है। सीरिया में हिंसा के चलते लोग अपना देश छोड़कर दूसरे देशों में शरण लेने के लिए जा रहे हैं। समुद्री रास्ते से दूसरे देशों में जाते समय पिछले एक साल में कई बड़े हादसे हुए हैं इसमें हजारों लोगों की जान जा चुकी है।