फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में पैदा हुए हरजीत सिंह सज्जन बने कनाडा के नए रक्षा मंत्री

विज्ञापन
1 of 2
भारतीय मूल के हरजीत सज्जन अब कनाडा की नई सरकार में रक्षा मंत्री होंगे। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूड्यृ ने 30 सदस्यीय कैबिनेट को शपथ दिलाई है। यह शपथ ग्रहण समारोह कनाडा के ओटावा में संपन्न हुआ। हरजीत सज्जन राजनीति में आने से पहले कनाडा की आर्मी का हिस्सा रह चुके हैं। हरजीत को वैनकोवर साउथ से लॉमेकर चुना गया है। हरजीत सज्जन अपनी आर्मी की नौकरी के दौरान कई लड़ाइयों पर जा चुके हैं। साथ ही बोसनिया और तीन बार अफगानिस्तान के कंधार में दुश्मनों के छक्के छुड़ा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में पैदा हुए हरजीत सिंह सज्जन बने कनाडा के नए रक्षा मंत्री

2 of 2
आपको बताते चले कि कनाडा में नई सरकार का गठन हुआ है और जस्टिन ट्रूड्यृ को कनाडा का 23वां प्रधानमंत्री चुना गया है। हरजीत सज्‍जन को उनकी आर्मी में दी गई सेवाओं के लिए मेटोरियस सर्विस मेडल भी दिया जा चुका है। हरजीत का जन्म भारत में ही हुआ था। वो जब पांच साल के थे तब उनका परिवार कनाडा आ गया था। हरजीत सज्जन के नया रक्षा मंत्री बनने के बाद उनका सबसे पहला मिशन आईएसआईएस के खिलाफ इराक और सीरिया में जंग छेड़ना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें