फ्रांस में पुलिस के अनुसार राजधानी पेरिस में हुई गोलीबारी और धमाके में 120 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। पुलिस के अनुसार बैटाकलां कन्सर्ट हॉल में लगभग 60 लोग बंधक बनाए गए हैं। बंधक बनाए गए लोगों की संख्या 100 तक हो सकती है।
विज्ञापन
कितना खौफनाक था आतंकी हमले का मंजर, देखिए तस्वीरें
2 of 11
फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने राष्ट्र के नाम संदेश में आपातकाल की घोषणा की है। फ्रांस की सीमा को सील कर दिया गया है। पेरिस निवासियों के घर के अंदर रहने के लिए कहा गया है। स्थानीय पुलिस की मदद के लिए सेना को भी तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
कितना खौफनाक था आतंकी हमले का मंजर, देखिए तस्वीरें
3 of 11
अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं स्वीकार की है लेकिन बीबीसी के राजनयिक संपादक मार्क अर्बन के अनुसार चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट के समर्थक सोशल मीडिया पर हमले की तारीफ कर रहे हैं। वे लोग पेरिस इन फ्लेम्स हैशटैग का इस्तेमाल कर रहे हैं।
कितना खौफनाक था आतंकी हमले का मंजर, देखिए तस्वीरें
4 of 11
हमला पेरिस के स्थानीय समयानुसार रात के करीब नौ बजे हुआ। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार दो जगह पर गोलीबारी हुई है और एक जगह पर कई धमाके हुए हैं।
विज्ञापन
कितना खौफनाक था आतंकी हमले का मंजर, देखिए तस्वीरें
5 of 11
सबसे घातक हमला बैटाकलां आर्ट्स सेंटर के पास हुआ जिसमें कम के कम 15 लोग मारे गए हैं। इसी सेंटर में करीब 100 लोग बंधक बनाए गए हैं।
विज्ञापन
कितना खौफनाक था आतंकी हमले का मंजर, देखिए तस्वीरें
6 of 11
दूसरा हमला बैटाकलां सेंटर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक रेस्त्रां पेटाइट कंबोज के पास हुआ।
विज्ञापन
कितना खौफनाक था आतंकी हमले का मंजर, देखिए तस्वीरें
7 of 11
फ्रेंच टीवी के अनुसार कम से कम एक बंदूकधारी ने ऑटोमेटिक राइफल से पेटाइट कंबोज रेस्त्रां में फायरिंग की है। बीबीसी कैमारमैन ने कम के कम 10 लोगों को रेस्त्रां के पास देखा थो जिनकी या तो मौत हो गई थी या गंभीर रूप से घायल थे।
कितना खौफनाक था आतंकी हमले का मंजर, देखिए तस्वीरें
8 of 11
तीसरा हमला पेरिस के नेशनल स्टेडियम से सटे एक बार के पास हुआ। वहां कम से कम तीन धमाके की भी खबर है।
कितना खौफनाक था आतंकी हमले का मंजर, देखिए तस्वीरें
9 of 11
जिस समय हमला हुआ उस समय स्टेडियम में फ्रांस और जर्मनी के बीच फुटबॉल मैच खेला जा रहा था। वहां से भी तीन लोगों के मारे जाने की खबर है।
कितना खौफनाक था आतंकी हमले का मंजर, देखिए तस्वीरें
10 of 11
फिलहाल कहा जा रहा है कि यहां पर आत्मघाती हमला हुआ था।